Page Loader
सोनिया गांधी सर्वसम्मति से कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष चुनी गईं, खड़गे ने रखा था प्रस्ताव
सोनिया गांधी फिर से बनीं कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष

सोनिया गांधी सर्वसम्मति से कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष चुनी गईं, खड़गे ने रखा था प्रस्ताव

Jun 08, 2024
07:10 pm

क्या है खबर?

दिल्ली स्थित संसद के सेंट्रल हॉल में शनिवार शाम को कांग्रेस संसदीय दल (CPP) की अहम बैठक हुई। इसमें सोनिया गांधी को सर्वसम्मति से CPP का अध्यक्ष चुन लिया गया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद सांसद गौरव गोगोई, तारिक अनवर और के सुधाकरन ने उसका समर्थन कर दिया। इसके बाद बिना की आपत्ति के उन्हें CPP अध्यक्ष चुन लिया गया। इससे कांग्रेस नेताओं में खुशी की लहर है।

बयान

अच्छी बात है कि सोनिया गांधी पुनः अध्यक्ष निर्वाचित हुईं- खड़गे

सोनिया के निर्वाचन के बाद खड़गे ने कहा, "यह कांग्रेस के लिए अच्छी बात है कि वह (सोनिया गांधी) पुनः CPP के रूप में निर्वाचित हुई हैं और वह हमारा मार्गदर्शन करती रहेंगी।" राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, "यह अच्छी बात है कि सोनिया गांधी को सर्वसम्मति से फिर से CPP अध्यक्ष चुना गया है। यह पार्टी और सदस्यों के लिए बड़ी खुशी की बात है।" सोनिया अध्यक्ष चुने के बाद सीधी अपने निवास के लिए रवाना हो गईं।

ट्विटर पोस्ट

CPP अध्यक्ष चुने जाने के बाद वापस लौटतीं सोनिया गांधी

बैठक

CWC की बैठक में हुई कांग्रेस के प्रदर्शन पर चर्चा

इससे पहले दिन में हुई कांग्रेस कार्यकारिणी समिति (CWC) की बैठक में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर चर्चा की गई। इसमें माना गया गया पार्टी ने ग्रामीण क्षेत्रों में तो अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन उसे अब शहरी क्षेत्र में और मेहनत करनी होगी। बैठक में राहुल गांधी को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव पारित किया। इस पर राहुल ने सोचने के लिए समय मांग लिया। अब उनका जवाब आने पर आगे चर्चा होगी।