NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / सोनिया गांधी की मां का 90 साल की उम्र में निधन, इटली में हुआ अंतिम संस्कार
    अगली खबर
    सोनिया गांधी की मां का 90 साल की उम्र में निधन, इटली में हुआ अंतिम संस्कार
    इटली में हुआ सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो का निधन

    सोनिया गांधी की मां का 90 साल की उम्र में निधन, इटली में हुआ अंतिम संस्कार

    लेखन गौसिया
    Aug 31, 2022
    07:32 pm

    क्या है खबर?

    कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो (90) का शनिवार, 27 अगस्त को इटली में उनके घर पर निधन हो गया। कल यानी मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया।

    कांग्रेस पार्टी के संचार विभाग के महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर सोनिया गांधी की मां के निधन की खबर दी है।

    सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल और बेटी प्रियंका के साथ ही 23 अगस्त को विदेश जाने के लिए निकली थीं।

    ट्विटर

    महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर दी जानकारी

    AICC महासचिव जयराम रमेश ने ट्विटर पर सोनिया गांधी की मां की निधन की खबर साझा की है।

    उन्होंने लिखा, "श्रीमती सोनिया गांधी की मां श्रीमती पाओला माइनो का शनिवार 27 अगस्त, 2022 को इटली में उनके घर पर निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार कल किया गया है।"

    इसके बाद कई लोगों ने कांग्रेस प्रमुख के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ट्विटर पर ट्वीट किया।

    ट्विटर पोस्ट

    कांग्रेस के प्रभारी महासचिव जयराम रमेश का ट्वीट

    Smt. Sonia Gandhi’s mother, Mrs. Paola Maino passed away at her home in Italy on Saturday the 27th August, 2022. The funeral took place yesterday.

    — Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) August 31, 2022

    शोक

    नेताओं ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया

    कांग्रेस नेता नीरज कुंदन ने लिखा, "मैं पूरे परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं और इस दुख की घड़ी में मैं उनके साथ खड़ा हूं।"

    वहीं, पार्टी सदस्य आदित्य गोस्वामी ने लिखा, "श्रीमती सोनिया गांधी की मां, श्रीमती पाओला माइनो का 27 अगस्त, 2022 को उनके घर पर निधन हो गया। कांग्रेस अध्यक्ष ने राहुल और प्रियंका के साथ उनके अंतिम संस्कार में अपने कर्तव्यों का पालन किया।"

    विदेश यात्रा

    राहुल-प्रियंका पिछले कई सालों से बीमार नानी से मिलने के लिए कर रहे थे विदेश यात्रा

    पिछले सप्ताह ही सोनिया गांधी स्वास्थ्य जांच के लिए विदेश यात्रा पर गईं थी। इस समय वह विदेश में ही हैं। राहुल और प्रियंका भी उनके साथ हैं।

    दोनों पिछले कुछ सालों में कई बार अपनी नानी से मिलने गए हैं।

    साल 2020 में, जब राहुल गांधी को उनकी लगातार विदेश यात्राओं पर कुछ आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, तो पार्टी ने कहा था कि वह "एक बीमार रिश्तेदार" से मिलने के लिए इटली की निजी यात्रा पर थे।

    पार्टी अध्यक्ष

    पार्टी में चल रही अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया

    सोनिया की स्वास्थ्य जांच को लेकर ये विदेश यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब पार्टी में अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। राहुल गांधी साफ कर चुके हैं कि वो पार्टी अध्यक्ष नहीं बनना चाहते।

    उन्होंने 2019 में पद से इस्तीफा देते हुए कहा था कि गांधी परिवार का कोई सदस्य भी इस बार अध्यक्ष पद पर नहीं बैठेगा।

    इस्तीफे के बाद से सोनिया गांधी पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इटली
    सोनिया गांधी
    राहुल गांधी
    कांग्रेस समाचार

    ताज़ा खबरें

    OpenAI के साथ काम करेंगे ऐपल के डिजाइनर रहे जॉनी आइव, अरबों रुपये में खरीदा स्टार्टअप  OpenAI
    जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों की आतंकियों से मुठभेड़, 4 को घेरा गया जम्मू-कश्मीर
    माइक्रोसॉफ्ट अपने इंजीनियर्स पर AI से कोडिंग का बढ़ा रही दबाव- रिपोर्ट माइक्रोसॉफ्ट
    यूट्यूब पर महज 24 घंटे में सबसे ज्यादा देखे गए इन 10 भारतीय फिल्मों के टीजर प्रभास

    इटली

    कोरोना वायरस: ठीक होने के 70 दिन बाद भी दोबारा संक्रमित हो रहे लोग, बढ़ी चिंता चीन समाचार
    कोरोना वायरस: दुनियाभर में 2 लाख मौतें, भारत मे 26 हजार पार पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा भारत की खबरें
    दुनियाभर में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 30 लाख पार, जानिए किस गति से बढ़े मामले भारत की खबरें
    कोरोना वायरस के नए मामले कम करने में कामयाब रहे हैं ये देश ईरान

    सोनिया गांधी

    कांग्रेस में शामिल होने के ताजा कयासों के बीच सोनिया गांधी से मिले प्रशांत किशोर गुजरात
    प्रियंका गांधी से 2 करोड़ रुपये में पेंटिंग खरीदने को मजबूर किया गया- राणा कपूर कांग्रेस समाचार
    प्रशांत किशोर ने कांग्रेस के EAG में शामिल होने के प्रस्ताव को क्यों ठुकराया? राहुल गांधी
    कांग्रेस का तीन दिवसीय चिंतन शिविर आज से, इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर राजस्थान

    राहुल गांधी

    नेशनल हेराल्ड मामले में बढ़ी सोनिया और राहुल गांधी की मुसीबत, ED ने भेजा समन सोनिया गांधी
    क्या है नेशनल हेराल्ड केस, जिसमें सोनिया और राहुल गांधी को मिला ED का समन? सोनिया गांधी
    नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी को ED का नया समन, 13 जून को होगी पूछताछ सोनिया गांधी
    हत्या से पहले सिद्धू मूसेवाला के साथ सेल्फी लेते दिखा युवक, पुलिस मान रही संदिग्ध पंजाब

    कांग्रेस समाचार

    झारखंड के विधायकों की गिरफ्तारी: अन्य कांग्रेस विधायक ने असम के मुख्यमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप झारखंड
    मानसून सत्र: वापस लिया गया कांग्रेस के चार लोकसभा सांसदों का निलंबन नरेंद्र मोदी
    स्मृति ईरानी या उनकी बेटी के नाम पर कोई बार लाइसेंस नहीं- दिल्ली हाई कोर्ट दिल्ली हाई कोर्ट
    सोनिया और राहुल से पूछताछ के बाद ED ने नेशनल हेराल्ड के मुख्यालय पर छापा मारा सोनिया गांधी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025