NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / रायबरेली से नामांकन दाखिल करने के बाद सोनिया गांधी का हमला, कहा- अजेय नहीं हैं मोदी
    रायबरेली से नामांकन दाखिल करने के बाद सोनिया गांधी का हमला, कहा- अजेय नहीं हैं मोदी
    राजनीति

    रायबरेली से नामांकन दाखिल करने के बाद सोनिया गांधी का हमला, कहा- अजेय नहीं हैं मोदी

    लेखन मुकुल तोमर
    April 11, 2019 | 05:02 pm 1 मिनट में पढ़ें
    रायबरेली से नामांकन दाखिल करने के बाद सोनिया गांधी का हमला, कहा- अजेय नहीं हैं मोदी

    UPA अध्यक्ष और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने आज गुरुवार को उत्तर प्रदेश के रायबरेली से अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ उनके बेटे और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं। नामांकन के बाद सोनिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अजेय नहीं हैं। बता दें कि सोनिया 2004 से रायबरेली से सांसद हैं और उन्हें अभी तक यहां कोई खास चुनौती नहीं मिली है।

    नामांकन से पहले परिवार संग सोनिया का हवन

    सबसे अधिक समय तक कांग्रेस अध्यक्ष रहीं सोनिया ने नामांकन से पहले रोड शो और हवन किया। राहुल, प्रियंका और प्रियंका के बच्चे रिहान और मिराया भी हवन में मौजूद रहे। बता दें कि कल अमेठी में राहुल के नामांकन के समय भी पूरा गांधी परिवार एक साथ दिखा था। पूरे परिवार की पूजा की तस्वीरों को कांग्रेस की 'सॉफ्ट हिंदुत्व' नीति के चश्मे से भी देखा जा रहा है। राहुल भी पहले ऐसे प्रयास कर चुके हैं।

    सोनिया ने याद दिलाया 2004 लोकसभा चुनाव

    नामांकन के बाद सोनिया ने प्रधानमंत्री मोदी पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि मोदी अजेय नहीं हैं और उन्हें 2004 लोकसभा चुनाव के नतीजे याद रखने चाहिए। बता दें कि 2004 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही भाजपा ने 'इंडिया शाइनिंग' का नारा देकर अच्छी तस्वीर पेश करने की कोशिश की थी। इसके बावजूद कांग्रेस ने सोनिया के नेतृत्व में उन्हें हराते हुए सत्ता हासिल की थी।

    खराब सेहत के कारण घटी सोनिया की राजनीतिक सक्रियता

    बता दें कि खराब सेहत के कारण सोनिया की राजनीति में सक्रियता घटी है और उन्हें सार्वजनिक मंचों पर कम देखा जाता है। कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची जारी होने से पहले यह अटकलें भी थी कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगी और उनकी जगह प्रियंका रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी। लेकिन बाद में यह सारी संभावनाएं झूठी साबित हुईं। रायबरेली को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है और सोनिया से पहले पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी यहां से चुनाव लड़ चुकी हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    उत्तर प्रदेश
    सोनिया गांधी
    राहुल गांधी
    प्रियंका गांधी

    उत्तर प्रदेश

    लोकसभा चुनाव: कैराना में हिंसक भीड़ को रोकने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने किए हवाई फायर आंध्र प्रदेश
    कांग्रेस का दावा- अमेठी में स्नाइपर गन के निशाने पर थे राहुल गांधी राहुल गांधी
    UP Board: अब 9वीं से 12वीं तक के छात्र पढ़ेंगे NCERT बेस्ड सिलेबस, जानें NCERT
    सेना पर राजनीति: एयर स्ट्राइक और शहीदों के नाम पर प्रधानमंत्री मोदी ने मांगे वोट नरेंद्र मोदी

    सोनिया गांधी

    राहुल गांधी ने अमेठी से दाखिल किया नामांकन, साथ दिखा पूरा परिवार नरेंद्र मोदी
    सोेनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- देश की आत्मा को कुचला जा रहा राहुल गांधी
    राहुल गांधी ने वायनाड सीट से दाखिल किया नामांकन, साथ मौजूद रहीं बहन प्रियंका गांधी नरेंद्र मोदी
    राहुल से पहले गांधी परिवार के ये सदस्य भी लड़ चुके हैं दक्षिण भारत से चुनाव कर्नाटक

    राहुल गांधी

    राफेल सौदा: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की केंद्र सरकार की आपत्तियां, पुनर्विचार याचिकाओं पर होगी सुनवाई केके वेणुगोपाल
    राहुल गांधी की प्रधानमंत्री मोदी को भ्रष्टाचार पर बहस की चुनौती, दिए ये तीन मुद्दे नरेंद्र मोदी
    भारी दिल के साथ भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिंहा, मोदी-शाह से थे नाराज बिहार
    सुषमा स्वराज की नसीहत- आडवाणी जी पिता समान, भाषा की मर्यादा रखें राहुल गांधी नरेंद्र मोदी

    प्रियंका गांधी

    शर्मनाक बयान- भाजपा नेता ने प्रियंका गांधी को कहा 'स्कर्ट वाली बाई' मायावती
    कांग्रेस सहयोगी का बयान, पतियों की संख्या के साथ बढ़ रहा ईरानी की बिंदी का आकार मायावती
    क्या प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ने की सोच रही हैं प्रियंका गांधी? नरेंद्र मोदी
    भाजपा नेता ज्ञानदेवा आहूजा ने रावण-सूर्पनखा से की राहुल-प्रियंका की तुलना भारतीय जनता पार्टी
    अगली खबर

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023