Page Loader
सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति मुर्मू को बताया बेचारी महिला, कहा- भाषण के अंत तक थक गईं
सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति मुर्मू को बताया बेचारी महिला, कहा- भाषण के अंत तक थक गईं

Jan 31, 2025
02:39 pm

क्या है खबर?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को बजट सत्र के पहले दिन संसद के संयुक्त सदन को संबोधित किया। उन्होंने 49 मिनट के संबोधन में सरकार की उपलब्धियों पर बात की। हालांकि, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने उनके संबोधन को लेकर तीखी टिप्पणी की है। सोनिया ने राष्ट्रपति मुर्मू को पूअर लेडी (बेचारी महिला) बताते हुए कहा कि वह भाषण के अंत तक बहुत थक गई थीं। इस टिप्पणी पर अब भाजपा ने कांग्रेस नेता को घेरना शुरू कर दिया है।

टिप्पणी

सोनिया ने क्या की टिप्पणी?

राष्ट्रपति के संबोधन के बाद सोनिया, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ सदन से बाहर निकली थीं। जब उनसे राष्ट्रपति के अभिभाषण पर प्रतिक्रिया मांगी तो सोनिया ने कहा कि राष्ट्रपति के संबोधन झूठे वादे हैं। इस बीच नेता प्रतिपक्ष राहुल कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पूरी तरह बोरिंग (उबाऊ) था, तो उनके साथ आवाज मिलाते हुए सोनिया ने कहा, "पुअर लेडी... राष्ट्रपति अभिभाषण के आखिर में बहुत थक गई थीं और बहुत मुश्किल से बोल पा रही थीं।"

आपत्ति

भाजपा ने बयान पर अताई आपत्ति

भाजपा सांसद सुकांत मजूमदार ने कहा, "यह अपमानजनक टिप्पणी थी। सोनिया गांधी और राहुल गांधी जैसे नेताओं को इस तरह की टिप्पणी बिल्कुल नहीं करनी चाहिए, खासकर राष्ट्रपति पर।" उन्होंने आगे कहा, "राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक आदिवासी परिवार से आती हैं और अब वह हमारे देश की नंबर एक नागरिक हैं, लेकिन यही बात अब कांग्रेस को स्वीकार नहीं है। इसलिए वे उनके भाषण का विरोध कर रहे हैं।" बता दें, राष्ट्रपति ने अभिभाषण में सरकार की उपलब्धियां गिनाई थीं।