NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / कर्नाटक और गोवा में संकट पर संसद में राहुल और सोनिया का प्रदर्शन, भाजपा को घेरा
    अगली खबर
    कर्नाटक और गोवा में संकट पर संसद में राहुल और सोनिया का प्रदर्शन, भाजपा को घेरा

    कर्नाटक और गोवा में संकट पर संसद में राहुल और सोनिया का प्रदर्शन, भाजपा को घेरा

    लेखन मुकुल तोमर
    Jul 11, 2019
    02:23 pm

    क्या है खबर?

    कर्नाटक और गोवा में जारी संकट के बीच सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत अन्य कांग्रेस सांसदों ने संसद में केंद्र शासित भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन किया।

    कांग्रेस सांसदों ने संसद परिसर में मौजूद गांधी जी की प्रतिमा के पास प्रदर्शन करते हुए भाजपा को इस पूरे संकट के लिए जिम्मेदार बताया।

    इस दौरान उनके हाथ में 'लोकतंत्र बचाओ' के पोस्टर थे और उन्होंने नारेबाजी भी की।

    राहुल इससे पहले लोकसभा के अंदर भी प्रदर्शन कर चुके हैं।

    ट्विटर पोस्ट

    कांग्रेस सांसदों का गांधी प्रतिमा के पास प्रदर्शन

    Delhi: Congress leaders including Sonia Gandhi, Rahul Gandhi and Anand Sharma protest in front of Gandhi statue in Parliament. Rahul Gandhi tells ANI, "We are protesting against Karnataka and Goa issue" pic.twitter.com/wmZCj7Pihn

    — ANI (@ANI) July 11, 2019

    जानकारी

    कर्नाटक में 2 और कांग्रेस विधायक दे सकते हैं इस्तीफा

    कर्नाटक में कांग्रेस-जनता दल (सेक्युलर) गठबंधन की सरकार खतरे में हैं। गठबंधन के अभी तक 16 विधायक इस्तीफा दे चुके हैं और इनके स्वीकार होते ही सरकार गिर जाएगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस के और दो विधायक आज इस्तीफा दे सकते हैं।

    कर्नाटक संकट

    सुप्रीम कोर्ट ने स्पीकर को आज ही इस्तीफों पर फैसला लेने को कहा

    इससे पहले मंगलवार को कर्नाटक विधानसभा स्पीकर केआर रमेश कुमार ने 8 विधायकों का इस्तीफा अस्वीकार कर दिया था और उन्हें दोबारा से इस्तीफा सौंपने को कहा था।

    इन बागी विधायकों ने स्पीकर के इस निर्णय को "असंवैधानिक" बताते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।

    सुप्रीम कोर्ट ने विधायकों को शाम 6 बजे तक स्पीकर के सामने पेश होने और स्पीकर को आज ही अपना फैसला सुनाने का आदेश दिया है।

    गोवा संकट

    गोवा में 10 कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिल

    वहीं, कर्नाटक के बाद गोवा में कांग्रेस के 10 विधायकों ने इस्तीफा देकर पार्टी के लिए नया संकट खड़ा कर दिया।

    ये सारे विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं।

    भाजपा का दामन थामने वाले विधायकों में नेता प्रतिपक्ष चंद्रकांत कावलेकर भी शामिल हैं।

    इसी के साथ राज्य में कांग्रेस विधायकों की संख्या 17 से घटकर 5 रह गई है।

    दो विधायक पहले ही भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

    फेरबदल

    शामिल हुए विधायकों को मंत्री पद दे सकती है भाजपा

    इसी के साथ गोवा विधानसभा में भाजपा के विधायकों की संख्या 27 हो गई है।

    2017 गोवा विधानसभा चुनाव के बाद उसके पास केवल 13 विधायक थे। राज्य में सरकार भी भाजपा की है।

    माना जा रहा है कि गोवा सरकार जल्द मंत्रीमंडल में फेरबदल कर पार्टी में शामिल हुए नए विधायकों को मंत्री पद दे सकती है। इसके लिए भाजपा अपने सहयोगियों को बाहर का रास्ता दिखा सकती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कर्नाटक
    भारतीय जनता पार्टी
    गोवा
    सोनिया गांधी

    ताज़ा खबरें

    गूगल ने AI मॉडल के चलाने के लिए पेश किया ऐप, जानिए क्या मिलती है सुविधा  गूगल
    'भूल चूक माफ' ने 9वें दिन किया ये कारनामा, अब मुनाफा कमाने की रेस में फिल्म राजकुमार राव
    पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  गर्मी की लहर
    LPG सिलेंडर के दाम घटे, म्यूचुअल फंड-UPI के नियम बदले; आज से हुए ये बदलाव LPG की कीमतें

    कर्नाटक

    क्या था भाजपा का 'ऑपरेशन लोटस' और अब यह फिर कर्नाटक में क्यों चर्चा में है? कांग्रेस समाचार
    कर्नाटक में सियासी उठापटक तेज, दो निर्दलीय विधायकों ने सरकार से समर्थन वापस लिया भारतीय जनता पार्टी
    कर्नाटक के सियासी खेल में एक और नाटक, कांग्रेसी विधायकों में आपस में ही चले लात-घूंसे भारतीय जनता पार्टी
    कर्नाटकः कांग्रेस विधायकों के हमलों से परेशान कुमारस्वामी ने दी इस्तीफे की धमकी कांग्रेस समाचार

    भारतीय जनता पार्टी

    डेटा पर अत्यधिक निर्भरता के कारण लोकसभा चुनाव हारी कांग्रेस, सारे अनुमान निकले बिल्कुल गलत लोकसभा
    इस्तीफा देने पर अड़े राहुल गांधी, अगले अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया में भी नहीं होंगे शामिल नरेंद्र मोदी
    कर्नाटक: मुख्यमंत्री कुमारस्वामी का आरोप, भाजपा ने की 10 करोड़ रुपये में विधायक खरीदने की कोशिश कर्नाटक
    अशोक गहलोत हो सकते हैं कांग्रेस के अगले अध्यक्ष, पायलट बनेंगे राजस्थान के मुख्यमंत्री राजस्थान

    गोवा

    अभिनेत्री ज़रीन खान की कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत बॉलीवुड समाचार
    नए साल पर IRCTC का शानदार ऑफ़र, मात्र 400 रुपये में करें गोवा की सैर IRCTC
    ...अब भारत के क्रिकेटर की मैदान पर हुई मौत, जानें क्या है पूरा मामला क्रिकेट समाचार
    नाक में ट्यूब लगाकर बजट पेश करते हुए मनोहर पर्रिकर बोले- फुल हाई जोश में हूँ मनोहर पर्रिकर

    सोनिया गांधी

    कैंसर से जूझ रही हैं नफीसा अली, मिलने पहुंची सोनिया गांधी बॉलीवुड समाचार
    अगस्ता वेस्टलैंड मामलाः ED का दावा- क्रिश्चियन मिशेल ने लिया सोनिया गांधी का नाम अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला
    #NewsBytesExclusive: रील लाइफ सोनिया गाँधी ने बताया, किस तरह खुद को रोल के लिए किया तैयार बॉलीवुड समाचार
    राजनीति में उतरीं प्रियंका गांधी, कांग्रेस ने सौंपी महासचिव पद की जिम्मेदारी राहुल गांधी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025