Loading...
शिवसेना ने सावरकर पर टिप्पणी को लेकर सोनिया गांधी की किताब के पन्ने फाड़े
शिवसेना ने सावरकर पर टिप्पणी को लेकर सोनिया गांधी की किताब के पन्ने फाड़े

शिवसेना ने सावरकर पर टिप्पणी को लेकर सोनिया गांधी की किताब के पन्ने फाड़े

लेखन गजेंद्र
Nov 18, 2026
06:27 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' के खिलाफ अपना विरोध शुरू कर दिया है। हिंदुत्व विचारक विनायक दामोदर सावरकर पर की गई टिप्पणी को लेकर बुधवार को शिवसेना नेता संजय निरुपम, शायना एनसी, आनंद दुबे और अन्य लोगों ने किताब के पन्ने फाड़े। शिवसेना ने किताब पर प्रतिबंध लगाने और महाराष्ट्र में इसका प्रसार हटाने की मांग की है।

विरोध

शिवसेना नेताओं ने क्या कहा?

शिवसेना ने कांग्रेस नेता पर सावरकर का अपमान करने और मराठी गौरव को कम आंकने का आरोप लगाते हुए किताब से 2 विवादित हिस्सों को हटाने की मांग की है।

नेताओं ने कहा कि जब तक प्रकाशक जरूरी सुधार नहीं कर देता, तब तक महाराष्ट्र में किताब का प्रसार रोक दिया जाए।

शिवसेना ने बताया कि किताब के पेज 201 और 443 पर सावरकर और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के बारे में टिप्पणी की गई है।

विवाद

किताब में क्या लिखा है?

पेज 201 पर सोनिया ने लिखा, "जब कांग्रेस के स्वतंत्रता सेनानी ब्रिटिश शासकों के हाथों हमले और जेल सह रहे थे, तब RSS के वरिष्ठ विचारक विनायक दामोदर सावरकर अपने कॉलोनियल मालिकों को माफीनामा लिख रहे थे और उनके सदस्य ब्रिटिश अधिकारियों को खबरें दे रहे थे।"

पेज 443 पर सावरकर को हिंदुत्व की सोच का फाउंडर बताया गया और कहा गया कि उनकी सोच भारत को एक ऐसे देश के तौर पर देखती थी जहां हिंदू सबसे ऊपर थे।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

किताब फाड़ते शिवसेना के नेता

ADVERTISEMENT