Page Loader
महाराष्ट्र: संजय राउत ने शिंदे सरकार से पूछा- राजनीतिक विरोधियों की हत्या की सुपारी दी है?
शिवसेना सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र सरकार को घेरा

महाराष्ट्र: संजय राउत ने शिंदे सरकार से पूछा- राजनीतिक विरोधियों की हत्या की सुपारी दी है?

लेखन गजेंद्र
Jun 08, 2023
12:10 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में बवाल के बाद शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) नेता और सांसद संजय राउत ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने ट्वीट किया, 'महाराष्ट्र में क्या हो रहा है? ये कैसी हालत सरकार ने बना रखी है? शिवसेना प्रवक्ता आनंद दुबे जी को कल एक टीवी न्यूज शो पर चर्चा के दौरान लाइव धमकाया गया। गृह मंत्री फडणवीस मूकदर्शक बने हुए हैं। सरकार ने अपने राजनीतिक विरोधियों की हत्या करने की सुपारी दी है?

बयान

क्या है मामला?

राउत ने एक रिपोर्ट का लिंक साझा करते हुए लिखा, 'हत्या का भी टेंडर निकाला हैं? फडणवीस जबाव दो। यहां तो औरंगजेब की सरकार चल रही है...।' मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उद्धव गुट से आने वाले आनंद दुबे को शिंदे गुटे के नेता संजय मशिलकर के फोन से कॉल आया और गोली मारने की धमकी दी गई। दुबे ने दावा किया कि ये फोन मशिलकर ने ही किया था। उन्होंने सबसे पहले संजय राउत को घटना की जानकारी दी।

ट्विटर पोस्ट

संजय राउत ने ट्वीट कर सरकार को घेरा