Page Loader
कांग्रेस का हाथ थामेंगे शत्रुघ्न सिन्हा, पटना साहिब से लड़ सकते हैं चुनाव

कांग्रेस का हाथ थामेंगे शत्रुघ्न सिन्हा, पटना साहिब से लड़ सकते हैं चुनाव

Mar 26, 2019
05:42 pm

क्या है खबर?

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। सिन्हा 28 मार्च को कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं। भाजपा से नाराज चल रहे सिन्हा अकसर प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा सरकार पर अकसर निशाना साधते रहते हैं। माना जा रहा है कांग्रेस उन्हें पटना साहिब से टिकट दे सकती है। बता दें, भाजपा ने इन चुनावों में सिन्हा का टिकट काटकर रविशंकर प्रसाद का यहां से उम्मीदवार बनाया है।

जानकारी

राहुल गांधी को बताया 'मास्टर ऑफ सिचुएशन'

शत्रुघ्न सिन्हा ने राहुल गांधी की न्यूजनतम आय योजना की तारीफ करते हुए इसे मास्टरस्ट्रोक बताया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि यह 'मास्टर ऑफ सिचुएशन' राहुल का मास्टरस्ट्रोक है। इस योजना ने कुछ लोगों को परेशान कर दिया है और उन्होंने इसे छल-कपट बता दिया।

ट्विटर पोस्ट

राहुल की तारीफ

नाराजगी

कैबिनेट में जगह ना मिलने से नाराज हुए थे शत्रुघ्न सिन्हा

कभी अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री रहे शत्रुघ्न सिन्हा ने 2015 बिहार विधानसभा चुनाव के बाद से ही शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ बगावती तेवर अपना रखे हैं। तब कैबिनेट में जगह ना मिलने पर वह नाराज हो गए थे। इसके बाद वह कई बार पार्टी नेतृत्व और सरकार की सार्जवनिक मंचों पर तीखी आलोचना कर चुके हैं। वह जनवरी 2019 में विपक्ष द्वारा आयोजित भाजपा-विरोधी 'यूनाइनटेड इंडिया' में भी शामिल हुए थे।

संभावनाएं

पहले थी राजद में जाने की चर्चाएं

अब सिन्हा भाजपा को छोड़कर कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। वह पहले भी कई मौकों पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तारीफ कर चुके हैं। उन्हें कई बार राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुखिया लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव के साथ भी देखा जा चुका है। बता दें कि बिहार में कांग्रेस और राजद ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

जानकारी

बिहार में कब होंगे चुनाव

कुल 40 लोकसभा सीटों वाले सूबे में सात चरणों में चुनाव होंगे। बिहार में लोकसभा चुनाव के मतदान का पहला चरण 11 अप्रैल को शुरू होगा, जबकि अंतिम चरण 19 मई को होने वाले मतदान के साथ खत्म होगा। नतीजे 23 मई को आएंगे।