Loading...
चुनाव आयोग के फैसलों के खिलाफ सुनवाई से पहले राहुल गांधी ने भगवान शिव को किया याद
चुनाव आयोग के फैसलों के खिलाफ सुनवाई से पहले राहुल गांधी ने शिव को याद किया (फाइल तस्वीर)

चुनाव आयोग के फैसलों के खिलाफ सुनवाई से पहले राहुल गांधी ने भगवान शिव को किया याद

लेखन गजेंद्र
Oct 27, 2026
09:45 am

क्या है खबर?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को चुनाव आयोग के फैसलों के खिलाफ होने वाली सुनवाई से पहले हिंदू देवता भगवान शिव का नाम लिया है। उन्होंने एक्स पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें काले रंग के बैकग्राउंड में 3 सफेद लकीर और एक लाल रंग की लकीर है, उसे साझा किया है। इसे शिव की निशानी 'त्रिपुंड' कहते हैं। तस्वीर साझा करने के साथ राहुल ने संस्कृत में लिखा है 'सत्यम् शिवम् सुन्दरम्।'

मायने

राहुल के पोस्ट के क्या है मायने?

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल ने यह पोस्ट तब साझा की है, जब मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर चुनाव आयोग के साथ विपक्ष का टकराव चल रहा है।

राहुल समय-समय पर शिव की साधना, उनकी तस्वीरें, उनकी ध्यान मुद्रा का संसद और अन्य जगह जिक्र करते रहे हैं।

कोर्ट में सुनवाई से पहले अपनी पोस्ट से राहुल ने बताना चाहा है कि जहां सत्य है, वहां कल्याण और जहां सत्य-कल्याण है, वहां वास्तविक सुंदरता है।

याचिका

आयोग ने जमा किया है हलफनामा

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से एक दिन पहले चुनाव आयोग ने अपना हलफनामा दायर कर दिया है, जिसमें उसने फॉर्म-6 में बदलाव और SIR समेत कई मुद्दों पर जवाब दिया है।

यह हलफनामा राकेश कुमार सिंह द्वारा दायर याचिका के जवाब में है, जिसमें इन्हीं सब मुद्दों को उठाया गया है। इसी याचिका के साथ राहुल गांधी और विपक्ष समेत तमाम अन्य लंबित याचिकाओं को भी सुना जाएगा।

आयोग ने हलफनामे में अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को नकारा है।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

राहुल गांधी का पोस्ट

ADVERTISEMENT