Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो

अन्य लिंक
  • चुनाव
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / राजनीति की खबरें / कांग्रेस में शामिल होने की बात खारिज कर भाजपा नेता मनोज तिवारी से मिलीं सपना चौधरी
  • 25 Mar 2019

    कांग्रेस में शामिल होने की बात खारिज कर भाजपा नेता मनोज तिवारी से मिलीं सपना चौधरी

    लेखन

    प्रमोद कुमार

    राजनीति

    कांग्रेस में शामिल होने की बात खारिज कर भाजपा नेता मनोज तिवारी से मिलीं सपना चौधरी
  • हरियाणावी डांसर और गायक सपना चौधरी पिछले कुछ दिनों से चर्चा में हैं। पहले खबरें आई थीं कि उन्होंने कांग्रेस का हाथ थामा है।

    मीडिया में यह खबर आने के बाद सपना ने कहा कि वे कांग्रेस में शामिल नहीं हुई हैं। अब बताया जा रहा है कि सपना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संपर्क में हैं।

    उन्होंने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी से मुलाकात की है। कयास लगाए जा रहे हैं कि वे भाजपा में शामिल हो सकती हैं।

  • इस खबर में
    कांग्रेस में शामिल होेने पर सस्पेंस प्रियंका के साथ सपना कांग्रेस में शामिल होने की खबरों से सपना चौधरी का इनकार कांग्रेस ने पेश किए सबूत सपना का सदस्यता फॉर्म मनोज तिवारी के साथ फोटो के सियासी मायने कौन हैं सपना चौधरी?
  • सस्पेंस

    कांग्रेस में शामिल होेने पर सस्पेंस

  • हाल ही में सपना चौधरी की दो फोटो मीडिया में आई थी। इनमें से एक में वे प्रियंका गांधी के साथ खड़ी हैं और दूसरी में कोई फॉर्म भरते हुए दिख रही है।

    प्रियंका के साथ वाली तस्वीर को ट्वीट करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने लिखा कि सपना चौधरी का कांग्रेस परिवार में स्वागत है।

    सपना का कांग्रेस की सदस्यता वाला फॉर्म भी मीडिया में आया था। इस पर सपना चौधरी के हस्ताक्षर थे।

  • ट्विटर पोस्ट

    प्रियंका के साथ सपना

  • सपना चौधरी जी का कांग्रेस परिवार में स्वागत ! pic.twitter.com/I0yLHWTm0k

    — Raj Babbar (@RajBabbarMP) March 23, 2019
  • इनकार

    कांग्रेस में शामिल होने की खबरों से सपना चौधरी का इनकार

  • एक तरफ सपना के कांग्रेस में शामिल होने की खबरें आ रही थीं वहीं दूसरी तरफ खुद सपना ने इन खबरों का खंडन किया।

    सपना ने कहा कि वे प्रियंका गांधी से कई बार मिली हैं, लेकिन यहां छोटी सी बात की इतना बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा, "मैं राजनीति में नहीं आ रही हूं। अगर मैं पॉलिटिक्स में आई तो आप सबको बुलाकर इतने ही प्यार से बताऊंगी, जैसे अभी बता रही हूं।"

  • कांग्रेस

    कांग्रेस ने पेश किए सबूत

  • सपना के खंडन के बाद कांग्रेस ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली है।

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस सचिव नरेंद्र राठी ने कहा कि उन्होंने (सपना चौधरी) खुद शनिवार को पार्टी की सदस्यता का फॉर्म भरा और इस पर उनका हस्ताक्षर भी है।

    उन्होंने कहा कि सपना और उनकी बहन, दोनों कांग्रेस में शामिल हुई थीं। पार्टी के पास उनके फॉर्म हैं।

    अभी भी इस बात को लेकर सस्पेंस बना है कि सपना कांग्रेस में शामलि हुई या नहीं।

  • ट्विटर पोस्ट

    सपना का सदस्यता फॉर्म

  • Picture of Congress Membership Form with Sapna Chaudhary's name and signature on it and fee receipt from yesterday. Today, Haryanavi singer and dancer Sapna Chaudhary has claimed that her pictures are old and she is not a part of any political party. pic.twitter.com/6kCUGlWvE3

    — ANI (@ANI) March 24, 2019
  • राजनीति

    मनोज तिवारी के साथ फोटो के सियासी मायने

    मनोज तिवारी के साथ फोटो के सियासी मायने
  • सपना ने खाने की टेबल पर बैठे मनोज तिवारी के साथ अपनी फोटो शेयर की है। यह फोटो सामने आते ही इसके सियासी मायने निकाले जाने लगे हैं।

    बहुत पहले से यह कयास लगाए जा रहे थे कि सपना कांग्रेस के टिकट पर मथुरा से चुनाव लड़ सकती हैं, लेकिन कांग्रेस ने वहां से दूसरे उम्मीदवार को टिकट दिया है।

    ऐसे में मनोज तिवारी के साथ उनकी मुलाकात के बड़े सियासी मायने हो सकते हैं।

  • परिचय

    कौन हैं सपना चौधरी?

    कौन हैं सपना चौधरी?
  • हरियाणा की रहने वाली 28 वर्षीया सपना चौधरी पेशे से डांसर/गायक और अभिनेत्री हैं। वह अक्सर अपने डांस की वजह से चर्चा में रहती हैं।

    आये दिन उनके डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।

    वह 'बिग बॉस 11' की प्रतिभागी भी रह चुकी हैं।

    सपना, 2018 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली हस्तियों में शामिल थी।

    करीब 40 करोड़ व्यूज के साथ उनका यूट्यूब वीडियो 'तेरी आखों का यो काजल' बेहद लोकप्रिय है।

  • कांग्रेस समाचार
  •  
अंतिम अपडेट Mar 25, 2019, 12:45 pm
प्रमोद  कुमार
लेखन
प्रमोद कुमार
Mail
Twitter
Linkedin
मनोज  पांचाल
संपादन
मनोज पांचाल
Mail
Twitter
Linkedin
ताज़ा खबरें
  • पुलिसकर्मियों पर लगे लड़कियों के कपड़े उतरवाकर उन्हें नचाने के आरोप गलत- महाराष्ट्र सरकार
    पुलिसकर्मियों पर लगे लड़कियों के कपड़े उतरवाकर उन्हें नचाने के आरोप गलत- महाराष्ट्र सरकार
    राजनीति
  • EPFO ने साल 2020-21 के लिए भविष्‍य निधि पर निर्धारित की 8.5 प्रतिशत ब्याज दर
    EPFO ने साल 2020-21 के लिए भविष्‍य निधि पर निर्धारित की 8.5 प्रतिशत ब्याज दर
    बिज़नेस
  • भारत बनाम इंग्लैंड, चौथा टेस्ट: पहले दिन की महत्वपूर्ण चीजों पर एक नजर
    भारत बनाम इंग्लैंड, चौथा टेस्ट: पहले दिन की महत्वपूर्ण चीजों पर एक नजर
    खेलकूद
  • कोरोना वैक्सीन निर्यात करने की बजाय पहले देशवासियों को लगाए केंद्र- दिल्ली हाई कोर्ट
    कोरोना वैक्सीन निर्यात करने की बजाय पहले देशवासियों को लगाए केंद्र- दिल्ली हाई कोर्ट
    देश
अगली खबर
Share
Cancel

खबर शेयर करें

Facebook Whatsapp Twitter Linkedin
Copied

राजनीति की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Politics Thumbnail

More

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें चीन समाचार पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार आईफोन आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार रूस समाचार हॉलीवुड समाचार
इलेक्ट्रिक वाहन फुटबॉल समाचार वैक्सीन समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दोपहिया वाहन क्राइम समाचार ऐपल फैशन लेटेस्ट वेब सीरीज
किसान आंदोलन वीवो मोबाइल शेयर बाजार समाचार फिटनेस टिप्स मोटोरोला मोबाइल भाजपा समाचार भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट अर्थव्यवस्था समाचार आईपीएल समाचार कोरोना वायरस
रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस के मामले घरेलू नुस्खे कोरोना का नया स्ट्रेन विल पुकोव्स्की ट्रायम्फ कावासाकी कोवैक्सिन राकेश टिकैत
कोरोना वायरस वैक्सीन योगासन
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2021