NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    मणिपुर
    राहुल गांधी
    भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / महाराष्ट्र: राज्यपाल की शिवाजी पर टिप्पणी को लेकर गहराया विवाद, आमने-सामने हुए शिवसेना के दोनों धड़े
    महाराष्ट्र: राज्यपाल की शिवाजी पर टिप्पणी को लेकर गहराया विवाद, आमने-सामने हुए शिवसेना के दोनों धड़े
    राजनीति

    महाराष्ट्र: राज्यपाल की शिवाजी पर टिप्पणी को लेकर गहराया विवाद, आमने-सामने हुए शिवसेना के दोनों धड़े

    लेखन भारत शर्मा
    November 20, 2022 | 04:46 pm 1 मिनट में पढ़ें
    महाराष्ट्र: राज्यपाल की शिवाजी पर टिप्पणी को लेकर गहराया विवाद, आमने-सामने हुए शिवसेना के दोनों धड़े
    महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बयान की संजय राउत ने की निंदा

    महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के छत्रपति शिवाजी महाराज को पुराने जमाने का बताने वाली टिप्पणी को लेकर विवाद गहरा गया है। राज्यपाल के बयान के बाद उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना आमने सामने आ गई है। उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने रविवार को मामले में जहां राज्यपाल कोश्यारी को पद से हटाने की मांग की है, वहीं मुख्यमंत्री शिंदे से भी इस्तीफा देने की मांग की है।

    राज्यपाल कोश्यारी ने क्या दिया बयान?

    राज्यपाल कोश्यारी ने शनिवार को औरंगाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा नेता नितिन गडकरी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) अध्यक्ष शरद पवार को डीलिट की उपाधि दी थी। उस दौरान उन्होंने कहा, "छत्रपति शिवाजी महाराज पुराने दिनों के आदर्श बन गए हैं। आप भीमराव अंबेडकर से लेकर नितिन गडकरी को नया आदर्श बना सकते हैं।" उनके इस बयान को लेकर अब राज्य की राजनीति में भूचाल आ गया है।

    राज्यपाल ने और क्या कहा?

    राज्यपाल कोश्यारी ने आगे कहा, "पहले जब आपसे पूछा जाता था कि आपका आइकन कौन है तो जवाहरलाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस या फिर महात्मा गांधी आदि इसका जवाब हुआ करते थे। महाराष्ट्र में आपको कहीं और देखने की जरूरत नहीं है। यहां बहुत सारे आइकन हैं। जबकि छत्रपति शिवाजी महाराज पुराने समय के आदर्श बन गए हैं। ऐसे में युवा आज के समय में भीमराव अंबेडकर और नितिन गडकरी मौजूदा समय के नेताओं को आदर्श बना सकते हैं।"

    राउत ने की राज्यपाल के बयान की निंदा

    संजय राउत ने कहा, "राज्यपाल ने एक वर्ष में चार बार शिवाजी महाराज का अपमान किया है। फिर भी सरकार चुप है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह शिवाजी महाराज को मानते हैं।" उन्होंने कहा, "भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि शिवाजी महाराज ने औरंगजेब से पांच बार माफी मांगी थी। क्या यह भाजपा का आधिकारिक रुख है? भाजपा को महाराष्ट्र से माफी मांगनी चाहिए और राज्यपाल को तुरंत हटा देना चाहिए।"

    राउत ने मुख्यमंत्री शिंदे से मांगा इस्तीफा

    राउत ने आगे कहा, "मैं हैरान हूं कि जिस मुख्यमंत्री ने स्वाभिमान का नारा दिया, शिवसेना को तोड़कर भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई, आपका स्वाभिमान अब कहां चला गया? भाजपा खुलेआम शिवाजी महाराज का अपमान कर रही है। आपको इस्तीफा दे देना चाहिए।" उन्होंने कहा, "अगर शिवाजी महाराज के लिए आपके मन में कोई सम्मान है, तो आप उनके साथ सरकार में क्यों हैं? राज्यपाल का बयान महाराष्ट्र और शिवाजी महाराज का अपमान है।"

    राउत ने राहुल गांधी का नाम लेकर बोला हमला

    राउत ने आगे कहा, "सावरकर के खिलाफ राहुल गांधी की टिप्पणी के खिलाफ भाजपा विरोध प्रदर्शन कर रही है। वो जूते मार रहे हैं, अब जूते राजभवन में जाने चाहिए जहां से शिवाजी महाराज के खिलाफ टिप्पणी की जा रही है।" इससे पहले राज्यपाल की टिप्पणी को लेकर शरद पवार के नेतृत्व वाली NCP ने उन पर महाराष्ट्र को नीचा दिखाने का आरोप लगाया था। उसने राष्ट्रपति से राज्यपाल कोश्यारी को राज्य से हटाने की भी मांग की थी।

    ठाकरे गुट के प्रवक्ता ने भी साधा था निशाना

    ठाकरे गुट की शिवसेना के प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा था, "राज्यपाल ने हमेशा महापुरुषों को अपमानित करने का काम किया है। इन्हें तत्काल महाराष्ट्र के बाहर भेज देना चाहिए। शिवाजी महाराज महाराष्ट्र के न सिर्फ आराध्य देव हैं, बल्कि हम सबके प्रेरणास्रोत हैं। वह हमेशा हम सबके हीरो रहेंगे।" उन्होंने कहा, "राज्यपाल महोदय की मान ले तो भगवान राम और भगवान कृष्ण भी पुराने हो गए हैं. तो क्या हम नए भगवान को चुन लें? उनका बयान निंदनीय है।"

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    महाराष्ट्र
    भगत सिंह कोश्यारी
    संजय राउत
    भाजपा समाचार
    शिवसेना समाचार

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र: इस गांव में 18 से कम उम्र के बच्चे नहीं इस्तेमाल कर पाएंगे फोन स्मार्टफोन
    गाजियाबाद: तीन युवकों ने फंदे से लटकाकर की कुत्ते की हत्या, पुलिस ने भेजा नोटिस गाज़ियाबाद
    महाराष्ट्र: शिंदे गुट वाली शिवसेना के साथ गठबंधन में लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ेगी भाजपा- प्रदेशाध्यक्ष विधानसभा चुनाव
    संजय राउत को मिली जमानत, अदालत ने गिरफ्तारी को बताया अवैध संजय राउत

    भगत सिंह कोश्यारी

    महाराष्ट्र: राज्यपाल ने अपने विवादित बयान पर सफाई दी, बोले- मराठियों का कभी अपमान नहीं करूंगा महाराष्ट्र
    गुजरातियों और राजस्थानियों को निकाल दिया तो महाराष्ट्र में पैसा नहीं बचेगा- राज्यपाल कोश्यारी महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: सियासी संकट के बीच राज्यपाल ने केंद्र से केंद्रीय बलों को तैयार रखने को कहा महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: राज्यपाल को नहीं दी गई राज्य सरकार के विमान के उपयोग की अनुमति महाराष्ट्र

    संजय राउत

    सावरकर पर राहुल गांधी के बयान पर घमासान, राउत बोले- गठबंधन में पड़ सकती है दरार महाराष्ट्र की राजनीति
    पात्रा चॉल भूमि घोटाला: संजय राउत को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अब संजय राउत की पत्नी को भेजा समन मुंबई
    संजय राउत के अलावा और कौन-कौन से नेता हैं ED के निशाने पर? राहुल गांधी

    भाजपा समाचार

    सत्येंद्र जैन के तिहाड़ जेल में मसाज कराने का वीडियो वायरल, भाजपा और AAP आमने-सामने सत्येंद्र जैन
    गुजरात: भूपेंद्र पटेल भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार, अमित शाह ने किया ऐलान भूपेंद्र पटेल
    सुप्रीम कोर्ट ने जबरन धर्मांतरण को माना गंभीर मुद्दा, केंद्र सरकार से मांगा जवाब सुप्रीम कोर्ट
    गुजरात चुनाव: भाजपा के खिलाफ प्रचार कर सकती है चंद्रशेखर राव की पार्टी, अंतिम फैसला जल्द गुजरात चुनाव

    शिवसेना समाचार

    पंजाब: शिवसेना नेता सुधीर सूरी की अमृतसर में सरेआम गोली मारकर हत्या पंजाब
    महाराष्ट्र: ठाकरे गुट का दावा- भाजपा में शामिल होंगे शिंदे खेमे के 22 विधायक महाराष्ट्र
    चुनाव आयोग ने उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे के गुटों को आवंटित किए अलग-अलग नाम उद्धव ठाकरे
    शिवसेना का चुनाव चिन्ह जब्त किए जाने के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा उद्धव खेमा दिल्ली हाई कोर्ट
    अगली खबर

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023