Loading...
सैम पित्रोदा बोले- मेरा भी फोन टैप होता है, प्रधानमंत्री खुद नहीं करते
सैम पित्रोदा ने प्रधानमंत्री मोदी संग रिश्तों को लेकर टिप्पणी की है

सैम पित्रोदा बोले- मेरा भी फोन टैप होता है, प्रधानमंत्री खुद नहीं करते

लेखन आबिद खान
Nov 14, 2026
12:51 pm

क्या है खबर?

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के फोन टैपिंग के आरोपों के बीच कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद फोन टैप नहीं करते हैं। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि उनका फोन भी टैप किया जा रहा है। पित्रोदा का ये बयान अहम माना जा रहा है, क्योंकि एक दिन पहले ही राहुल गांधी ने सरकार पर फोन टैप कराने का आरोप लगाया था।

बयान

पित्रोदा बोले- प्रधानमंत्री खुद कंप्यूटर में छेड़छाड़ नहीं करते

NDTV से पित्रोदा ने कहा, "प्रधानमंत्री ऐसा नहीं करते। प्रधानमंत्री पेंच लेकर कंप्यूटर में छेड़छाड़ नहीं करते।"

हालांकि, उन्होंने कहा कि उनके पास यह मानने के ठोस कारण हैं कि उनका फोन भी टैप किया जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा, "मेरा फोन भी टैप किया जा रहा है, लैपटॉप पर हमला हो रहा है, बैंक खातों पर नजर रखी जा रही है। मैंने विशेषज्ञों से सलाह ली है और उन्होंने मुझे टैपिंग के बारे में आगाह किया है।"

रिश्ते

प्रधानमंत्री से मेरे निजी रिश्ते राजनीति से अलग- पित्रोदा

पित्रोदा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से उनके रिश्ते राजनीति से अलग हैं।

उन्होंने कहा, "निजी रिश्तों को राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता से अलग रखा जाना चाहिए। मोदी हमेशा मेरे और मेरी पत्नी के प्रति गर्मजोशी और अपनापन दिखाते रहे हैं। मैं आपसे असहमत हो सकता हूं और फिर भी आपके साथ कॉफी पी सकता हूं। मेरे साथ उनके निजी संबंध अच्छे हो सकते हैं, लेकिन राजनीतिक और वैचारिक मतभेद बने हुए हैं।"

ADVERTISEMENT