NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / हार के बाद महागठबंधन में फूट, RJD नेता बोले- चुनाव के दौरान पिकनिक पर थे राहुल
    अगली खबर
    हार के बाद महागठबंधन में फूट, RJD नेता बोले- चुनाव के दौरान पिकनिक पर थे राहुल

    हार के बाद महागठबंधन में फूट, RJD नेता बोले- चुनाव के दौरान पिकनिक पर थे राहुल

    लेखन मुकुल तोमर
    Nov 16, 2020
    11:31 am

    क्या है खबर?

    बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद अब महागठबंधन की पार्टियों में फूट पड़ने लगी है और वे हार का ठीकरा एक-दूसरे के सिर पर फोड़ रहे हैं।

    इसी कड़ी में रविवार को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि वह महागठबंधन को ले डूबी। राहुल गांधी की भी आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि जब चुनाव चरम पर थे, तब वह शिमला में पिकनिक बना रहे थे।

    बयान

    शिवानंद बोले- 70 सीटों पर लड़ी कांग्रेस लेकिन 70 रैलियां भी नहीं कीं

    समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए शिवानंद तिवारी ने कहा, "कांग्रेस महागठबंधन को ले डूबी। उन्होंने 70 उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन 70 रैलियां भी नहीं कीं। राहुल गांधी तीन दिन के लिए आए, प्रियंका नहीं आईं। जो आए वे बिहार से अपरिचित थे। यह सही नहीं है। मुझे लगता है कि ऐसा केवल बिहार में ही नहीं है। अन्य राज्यों में भी कांग्रेस ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने पर जोर देती है, लेकिन सीटें जीतने में असफल रहती है।"

    आलोचना

    चुनाव के समय शिमला में पिकनिक बना रहे थे राहुल- तिवारी

    राहुल गांधी की आलोचना करते हुए तिवारी ने कहा, "यहां चुनाव पूरे शबाब पर थे और राहुल गांधी शिमला में प्रियंका जी के घर पर पिकनिक मना रहे थे। क्या पार्टी इसी तरह से चलती है? ये आरोप लगाया जा सकता है कि जिस तरह से कांग्रेस पार्टी चलाई जा रही है, उससे भाजपा को फायदा हो रहा है।"

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस पूरी स्थिति पर मंथन करने की जरूरत है।

    निराशाजनक

    70 में से मात्र 19 सीटें जीत पाई कांग्रेस

    बता दें कि कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन को बिहार में महागठबंधन के सत्ता से दूर रहने का मुख्य कारण माना जा रहा है। 70 सीटों पर लड़ी कांग्रेस मात्र 19 सीटों पर जीत दर्ज कर सकी और उसका स्ट्राइक रेट मात्र 27.14 प्रतिशत रही।

    इसके मुकाबले RJD ने 144 में से 75 सीटें जीतीं और उसका स्ट्राइक रेट 52.08 प्रतिशत रहा। वहीं वामपंथी पार्टियों ने 29 में से 16 सीटों पर कब्जा किया और उनका स्ट्राइक रेट 55.17 प्रतिशत रहा।

    राय

    कांग्रेस को 70 सीट देना रही तेजस्वी यादव की बड़ी भूल

    आंकड़ों से साफ है कि अगर कांग्रेस भी अपने सहयोगियों के बराबर अच्छा प्रदर्शन करती तो 110 सीटों पर सीमित रहने वाला महागठबंधन 122 सीट के बहुमत के आंकड़े से ऊपर निकल सकता था।

    विशेषज्ञ भी कांग्रेस को 70 सीट देने के लिए तेजस्वी यादव के फैसले को महागठबंधन की हार की एक मुख्य वजह बता रहे हैं, खासकर ये देखते हुए कि बिहार में कांग्रेस का अपना कोई खास आधार नहीं है।

    कांग्रेस का पक्ष

    कांग्रेस ने कहा- सीट बंटवारे में देरी के कारण हुआ नुकसान

    हालांकि नतीजों पर कांग्रेस की राय अलग है और उसका मानना है कि सीट बंटवारे में देरी के कारण महागठबंधन के प्रदर्शन पर असर पड़ा है। सीटों का बंटवारा तेजस्वी ने किया था और अपने इस बयान के जरिए कांग्रेस हार का ठीकरा तेजस्वी पर फोड़ने की कोशिश कर रही है।

    हालांकि वरिष्ठ कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने माना है कि पार्टी का प्रदर्शन उम्मीद मुताबिक नहीं रहा और उसे इससे सीखने की जरूरत है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राष्ट्रीय जनता दल (RJD)
    कांग्रेस समाचार
    तेजस्वी यादव

    ताज़ा खबरें

    विदेशी निवेशकों ने एक दिन में बेचे 6,450 करोड़ रुपये के शेयर, जानिए आंकड़े  शेयर बाजार समाचार
    हॉलीवुड में बॉलीवुड का डंका बजा चुकीं ये अभिनेत्रियां, अब दिशा पाटनी की बारी प्रियंका चोपड़ा
    अंकिता भंडारी हत्याकांड: वॉट्सऐप चैट ने कैसे खोले राज? कहा था- क्या 10,000 में बिक जाऊंगी?  उत्तराखंड
    हार्वर्ड विश्वविद्यालय जाने वालों के लिए ट्रंप प्रशासन का नया फरमान, जानिए क्या है मामला  डोनाल्ड ट्रंप

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD)

    मुसलमानों के प्रति विवादित बयान देकर फंसे गिरिराज सिंह, आचार संहित के उल्लंघन का मामला दर्ज बिहार
    राबड़ी का विवादित बयान, कहा- प्रियंका ने गलत कहा, दुर्योधन नहीं जल्लाद हैं मोदी नरेंद्र मोदी
    पार्टी की हार से निराश लालू ने अस्पताल में दो दिन तक नहीं खाया खाना बिहार
    आत्मघाती है राहुल गांधी की इस्तीफे की पेशकश, भाजपा के जाल में फंसने जैसा- लालू यादव नरेंद्र मोदी

    कांग्रेस समाचार

    नए कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब में ट्रैक्टर रैलियों की अगुवाई करेंगे राहुल गांधी पंजाब
    किसी भी तरह के गठबंधन के लायक नहीं है कांग्रेस पार्टी- एचडी कुमारस्वामी कर्नाटक
    बिहार चुनाव: महागठबंधन में मतभेद, कांग्रेस को 60 से अधिक सीटें देने को तैयार नहीं RJD लालू प्रसाद यादव
    आज फिर हाथरस जाने की कोशिश करेंगे राहुल और प्रियंका, सांसदों का प्रतिनिधिमंडल भी होगा साथ उत्तर प्रदेश

    तेजस्वी यादव

    सक्रिय राजनीति में वापस लौटे तेज प्रताप यादव, तेजस्वी को 'अर्जुन' तो खुद को बताया 'श्रीकृष्ण' बिहार
    भतीजे और परिवारवाद के आरोपों पर बोलीं मायावती, गठबंधन से घबराए विरोधी कर रहे बदनाम मायावती
    पहली बार किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आईं मायावती, लोकसभा चुनाव से पहले खोला ट्विटर अकाउंट ट्विटर
    कांग्रेस की टिकट पर पटना साहिब से चुनाव लड़ सकते हैं भाजपा के बागी शत्रुघ्न सिन्हा नरेंद्र मोदी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025