NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / दुष्यंत के विधायक का आरोप- खट्टर के विभाग में होता है सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार
    अगली खबर
    दुष्यंत के विधायक का आरोप- खट्टर के विभाग में होता है सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार

    दुष्यंत के विधायक का आरोप- खट्टर के विभाग में होता है सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार

    लेखन प्रमोद कुमार
    Feb 20, 2020
    05:15 pm

    क्या है खबर?

    हरियाणा में भाजपा दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (JJP) के साथ मिलकर सरकार चला रही है, लेकिन JJP विधायक सरकार के कामकाज को लेकर खुश नहीं है।

    कुछ दिन पहले JJP विधायक देवेन्द्र बबली ने खट्टर सरकार को अब तक की 'सबसे भ्रष्ट सरकार' बताया था तो अब JJP के ही एक और विधायक ने मुख्यमंत्री खट्टर के महकमे में ही 'सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार' होने का दावा किया है।

    आइये, इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

    आरोप

    नारनौंद से विधायक गौतम ने लगाए आरोप

    नारनौंद से JJP विधायक रामकुमार गौतम ने टाउन एंड कंट्री में 'सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार' होने के दावा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री खट्टर ईमानदार आदमी है, लेकिन कई लोगों के इरादे ठीक नहीं है।

    जब उनसे पूछा गया कि भ्रष्टाचार अंदर के लोग कर रहे हैं या बाहर के तो उन्होंने कहा कि अंदर ही भ्रष्टाचार है।

    उन्होंने दावा कि विभाग के अफसर पहले पैसा लेकर अवैध कॉलोनी बसवाते हैं और इसके बाद उन्हें तोड़ते हैं।

    बयान

    जब तक भ्रष्टाचार है तब तक कुछ नहीं हो सकता- गौतम

    गौतम ने इस दौरान मुख्यमंत्री को मजबूती से काम करने की भी सलाह दी।

    उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री को अच्छे लोगों को साथ लेकर चलना चाहिए। अगर वो मजबूती से भ्रष्टाचार को रोकते हैं तो अच्छा है। वहीं अगर उन्होंने मजबूरी में काम किया तो बेड़ा गर्क हो जाएगा। मुख्यमंत्री को बेईमानों को नियंत्रित करना चाहिए। अगर वो चाहे तो मैं उनका साथ देने के लिए तैयार हूं।"

    उन्होंने कहा कि जब तक भ्रष्टाचार है, तब तक कुछ नहीं हो सकता।

    जानकारी

    विधायकों को मिलने वाली ग्रांट राशि में हो इजाफा- गौतम

    कैप्टन अभिमन्यु को हराकर विधायक बने गौतम ने कहा कि मंत्रियों को 7-7 करोड़ रुपये की ग्रांट दी जाती है, लेकिन विधायकों के लिए 5-5 करोड़ के लिए कहा जा रहा है, जबकि यह 20-20 करोड़ रुपये होनी चाहिए।

    पुराना मामला

    बबली ने क्या बोला था?

    पिछले महीने टोहाना से विधायक टोहाना से विधायक देवेन्द्र बबली ने कहा था कि प्रदेश की स्थिति बिल्कुल भी ठीक नहीं है। लोग संतुष्ट नहीं हैं, जब वह खुद सरकार के काम से संतुष्ट नहीं हैं तो आम आदमी कैसे हो सकता है।

    उन्होंने आगे कहा कि पिछली सरकारों में भले ही भ्रष्टाचार रहा हो, लेकिन वर्तमान सरकार जैसा भ्रष्टाचार उन्होंने आज तक नहीं देखा। उन्हें सरकार का हिस्सा होने पर बड़ी शर्म आ रही है।

    बयान

    पुलिस को करार दिया 'वर्दी वाला गुंडा'

    JJP विधायक बबली ने केवल सरकार पर हमला नहीं बोला था, बल्कि पुलिस के कार्य पर भी सवालिया निशान खड़े किए हैं।

    उन्होंने आरोप लगाया था कि प्रदेश में कोई भी जवाबदेह जनता की परेशानियों को लेकर चिंतित नहीं है। पुलिस भी अपना काम ठीक से नहीं कर रही है और वह लोगों के साथ 'वर्दी वाले गुंडों' की तरह पेश आ रही है। यह एक पूरी गैंग है, जिसे जनता की चिंता नहीं है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भ्रष्टाचार
    मनोहर लाल खट्टर
    दुष्यंत चौटाला

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    भ्रष्टाचार

    भ्रष्टाचार के मामले में जेल जाएंगे नवाज शरीफ, मिली सात साल की सजा पाकिस्तान समाचार
    भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, 12 आयकर अधिकारियों को किया जबरन रिटायर केंद्र सरकार
    भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सरकार की कार्रवाई जारी, जबरन रिटायर किए 15 और अधिकारी केंद्र सरकार
    मोदी की राह पर योगी, कहा- खुद रिटायर हों भ्रष्ट अधिकारी, नहीं तो करेंगे जबरन रिटायर नरेंद्र मोदी

    मनोहर लाल खट्टर

    भाषण देने का मौका नहीं मिला तो स्टेज पर बैठे-बैठे रोने लगे भाजपा नेता हरियाणा
    हरियाणा कांग्रेस की बैठक में हुई घमासान लड़ाई, राज्य प्रमुख ने कहा- मुझे गोली मार दो हरियाणा
    विकास चौधरी हत्याकांडः खट्टर बोले, जिस व्यक्ति पर 13 मामले दर्ज, उसके साथ कुछ भी संभव हरियाणा
    अनुच्छेद 370: मुख्यमंत्री खट्टर बोले- अब हरियाणा वाले भी ला सकते हैं कश्मीरी लड़की हरियाणा

    दुष्यंत चौटाला

    हरियाणा में रिपोर्टिंग कर रहा 14 वर्षीय 'छोटा रिपोर्टर', बड़े-बड़े नेताओं से सटीक सवाल, वीडियो वायरल हरियाणा
    हरियाणा और महाराष्ट्र की विधानसभा सीटों पर मतदान जारी, जानें पार्टियों और उम्मीदवारों से संबंधित आंकड़े हरियाणा
    महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों में इन 10 दिग्गजों पर हैं सबकी निगाहें हरियाणा
    हरियाणा और महाराष्ट्र में वोटिंग खत्म, पिछले चुनावों के मुकाबले कम लोगों ने डाला वोट हरियाणा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025