NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / राजस्थान चुनाव नतीजेः वसुंधरा, गहलोत और सचिन पायलट चुनाव जीते
    राजस्थान चुनाव नतीजेः वसुंधरा, गहलोत और सचिन पायलट चुनाव जीते
    राजनीति

    राजस्थान चुनाव नतीजेः वसुंधरा, गहलोत और सचिन पायलट चुनाव जीते

    लेखन प्रमोद कुमार
    December 11, 2018 | 06:29 pm 1 मिनट में पढ़ें
    राजस्थान चुनाव नतीजेः वसुंधरा, गहलोत और सचिन पायलट चुनाव जीते

    राजस्थान में रूझानों के बाद चुनावों के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। महत्वपूर्ण सीटों की बात करें तो भाजपा की मुख्यमंत्री उम्मीदवार वसुंधरा राजे, कांग्रेस के सचिन पायलट और अशोक गहलोत अपनी-अपनी सीटों पर जीत गए हैं। चुनाव से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि इन तीनों नामों में से ही कोई नाम राजस्थान का अगला मुख्यमंत्री होगा। दूसरी तरफ रूझानों के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक कांग्रेस 101 और भाजपा 73 सीटों पर आगे चल रह थी।

    वसुंधरा ने मानवेंद्र सिंह को हराया

    वसुंधरा राजे ने झालरापाटन सीट से चुनाव लड़ा था। उनके सामने भाजपा के वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह चुनावी मैदान में थे। मानवेंद्र ने चुनाव से पहले कांग्रेस का दामन थामा था। वसुंधरा ने मानवेंद्र सिंह को 34980 वोटों से हराया। जानकारी के लिए बता दें कि वसुंधरा लगातार चौथी बार झालरापाटन सीट से चुनाव जीती हैं। वसुंधरा की तरफ से उनकी जीत को लेकर अभी तक कोई टिप्पणी सामने नहीं आई है।

    टोंक से जीते सचिन पायलट

    राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट टोंक विधानसभा सीट से चुनाव जीत चुके हैं। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार युनूस खान को 54,179 वोटों से हराया। यूनूस खान को वसुंधरा राजे का करीबी माना जाता है। सचिन राजस्थान में कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री पद के संभावित उम्मीदवार हैं। चुनाव के नतीजों के बारे में बात करते हुए पायलट ने कहा कि सरकार बनाने के लिए हम पार्टी हाईकमान से संपर्क में हैं। उन्होंने बुधवार को कांग्रेस विधायकों की बैठक बुलाई है।

    अशोक गहलोत जीते

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरदारपुरा सीट से जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार शंभू सिंह को 40 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। पायलट के अलावा गहलोत का नाम भी मुख्यमंत्री पद के लिए आगे चल रहा है। जब गहलोत से मुख्यमंत्री पद के दावेदार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस बात का फैसला करेंगे। उन्होंने कहा कि हम अन्यों के संपर्क में भी हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    राजस्थान

    राजस्थान

    पांच राज्यों में कौन होंगे अगले मुख्यमंत्री, इन नामों पर चर्चा मध्य प्रदेश
    गुजरात और हरियाणा समेत इन पांच राज्यों में महंगी होगी बिजली हरियाणा
    राजस्थान में भाजपा उम्मीदवार का वादा, सत्ता में आए तो पुलिस नहीं रोकेगी बाल विवाह बाल विवाह
    राजस्थान: चुनाव प्रचार के दौरान बोले भाजपा मंत्री, मुझे वोट नहीं दिया तो कर लूंगा सुसाइड राजनीति
    अगली खबर

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023