LOADING...
राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर दिया बयान, कहा- मोदीजी ये उत्तर कोरिया नहीं
राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को लेकर केंद्र सरकार को घेरा (फाइल तस्वीर)

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर दिया बयान, कहा- मोदीजी ये उत्तर कोरिया नहीं

लेखन गजेंद्र
Feb 26, 2026
02:20 pm

क्या है खबर?

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को पहली बार भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर बयान दिया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि आज भारत में 'कंप्रोमाइज्ड प्रधानमंत्री' के राज में शांतिपूर्ण विरोध करना ही सबसे बड़ा अपराध बना दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर आज सत्ता के खिलाफ संवैधानिक तरीके से आवाज उठाते हैं, तो लाठी, मुकदमा और जेल यह लगभग तय है। उन्होंने याद दिलाया कि ये उत्तर कोरिया नहीं भारत है।

बयान

लोकतंत्र को गलत दिशा में धकेला जा रहा- राहुल

कांग्रेस नेता राहुल ने लिखा, 'दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को धीरे-धीरे ऐसी दिशा में धकेला जा रहा है, जहां असहमति को देशद्रोह और सवाल पूछने को साज़िश बताया जाता है। सोचिए- मुद्दा कोई भी हो, अगर आप सत्ता के खिलाफ संवैधानिक तरीके से आवाज उठाते हैं, तो लाठी, मुकदमा और जेल, यह लगभग तय है।' उन्होंने लिखा, 'यह कैसा लोकतंत्र है, जहां कम्प्रोमाइज्ड प्रधानमंत्री सवालों से डरते है? जहां असहमति को कुचलना शासन का स्वभाव बनता जा रहा है?'

विरोध

राहुल ने जनता के विरोध के बाद केंद्र की कार्रवाई को गिनाया

राहुल ने अपनी पोस्ट में कुछ घटनाओं को याद दिलाते हुए लिखा कि पेपर लीक से त्रस्त युवाओं को लाठियां मिलीं, महिला पहलवानों को बदनामी मिली, बलात्कार पीड़िता का प्रदर्शन रोका गया, IYC युवाओं को देशविरोधी बताकर गिरफ्तार किया, जहरीली हवा को राजनीति बताया, किसानों पर लाठियां चलाई और आदिवासियों पर शक किया गया। राहुल ने लिखा, 'मोदीजी, ये उत्तर कोरिया नहीं, भारत है। जब सत्ता खुद को राष्ट्र समझने लगे और असहमति को दुश्मन, तब लोकतंत्र मर जाता है।'

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

राहुल गांधी का पोस्ट

Advertisement