Page Loader
राहुल गांधी मीडिया पर बरसे, बोले- बच्चे भूखे मर जाएं लेकिन ये अडाणी-अंबानी की शादी दिखाएंगे
मध्य प्रदेश में राहुल गांधी ने मीडिया पर निशाना साधा (तस्वीर: एक्स/@grafidon)

राहुल गांधी मीडिया पर बरसे, बोले- बच्चे भूखे मर जाएं लेकिन ये अडाणी-अंबानी की शादी दिखाएंगे

लेखन गजेंद्र
Jan 27, 2025
05:34 pm

क्या है खबर?

मध्य प्रदेश के महू में आयोजित 'जय भीम, जय बापू, जय संविधान' रैली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मीडिया पर जमकर बरसे। उन्होंने भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली में लोगों को संबोधित कर कहा कि मीडिया वाले कैमरा लेकर घूम रहे हैं, लेकिन ये आपका मीडिया नहीं, ये अडाणी और अंबानी का मीडिया है। उन्होंने कहा, "आप भूखे मर जाएं, आपके बच्चे भूखे मर जाएं, किसान आत्महत्या कर लें, लेकिन ये आपको नहीं दिखाएंगे। ये अडाणी-अंबानी की शादी दिखाएंगे।"

निशाना

आगे क्या बोले राहुल गांधी?

कांग्रेस सांसद ने आगे कहा, "ये (मीडिया) उनके हैं।ये 24 घण्टे उनकी नौकरी करते हैं। ये किसान, मजदूर, बेरोजगार युवाओं की बात नहीं करेंगे, अडाणी-अंबानी की शादी की बात करेंगे। ये अफगानिस्तान और पाकिस्तान की बात करेंगे, लेकिन हिंदुस्तान की बात नहीं करेंगे। हर एक घर मे घुसे हुए हैं। हिंदुस्तान में सब बेरोजगार हैं तो 24 घण्टे टीवी देखना पड़ेगा और कोई रास्ता भी नहीं है।ये डराने में लगे हैं, लेकिन हिंदुस्तान में क्या हो रहा, ये नहीं बताएंगे।"

ट्विटर पोस्ट

सुनिए, क्या बोले राहुल गांधी