LOADING...
राहुल गांधी ने उत्तम नगर मामले में कहा- भाजपा केवल खून-खराबा चाहती है
राहुल गांधी ने उत्तम नगर मामले पर भाजपा को घेरा

राहुल गांधी ने उत्तम नगर मामले में कहा- भाजपा केवल खून-खराबा चाहती है

लेखन गजेंद्र
Mar 19, 2026
03:29 pm

क्या है खबर?

दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में होली के दिन 26 वर्षीय युवक तरुण की हत्या के बाद इलाके में सांप्रदायिक तनाव फैला हुआ है, जिसको लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को भाजपा को घेरा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल ने एक्स पर लिखा कि उत्तम नगर के लोगों ने हिंसा की भारी कीमत चुकाई है, एक तरफ एक जवान लड़के, तरुण, की जान चली गई और दूसरी तरफ एक पूरा परिवार उत्पीड़न का सामना कर रहा है।

निंदा

भाजपा और उनका इकोसिस्टम खून-खराबा चाहता है- राहुल

कांग्रेस सांसद ने आगे लिखा, 'उन्हें और खून-खराबा नहीं चाहिए। खून-खराबा केवल भाजपा और उसका इकोसिस्टम चाहता है, जो नफरत के तवे पर हिंसा की रोटी सेंकने के हर मौके का फायदा उठाता है। वो चाहते हैं कि देश हिंदू-मुसलमान में उलझा रहे, ताकि लोग यह न पूछ सकें कि आखिर प्रधानमंत्री देश की रक्षा, ऊर्जा सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा और सामरिक संप्रभुता को अमेरिका के हवाले करने पर क्यों मजबूर हैं।'

हालात

देश में खड़े किए जा रहे दंगे जैसे हालात

राहुल ने आगे लिखा, 'इसीलिए, दिन-दहाड़े देश की राजधानी में फिर से दंगों जैसे हालात खड़े किए जा रहे हैं।' उन्होंने दिल्लीवासियों से अनुरोध किया है कि किसी बहकावे में न आएं, देश की शक्ति हमारी एकता, भाईचारे और मोहब्बत में है। राहुल ने भारत जोड़ो का मंत्र दिया है। बता दें कि उत्तम नगर में ईद पर बवाल की आशंका को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात है। इसको लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर हुई थी।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

राहुल गांधी का पोस्ट

Advertisement

मामला

क्या है तरुण की हत्या का मामला?

उत्तम नगर में 4 मार्च को होली के दिन तरुण भुटोलिया के 11 वर्षीय चचेरे भाई ने घर की छत से परिवार के एक सदस्य पर पानी का गुब्बारा फेंका था, जो गलती से वहां से गुजर रही मुस्लिम महिला पर पड़ गया। महिला ने लड़के को डांटा और चली गई। हालांकि, बाद में उसी शाम, महिला और उसके परिवार के सदस्यों ने तरुण भुटोलिया को घेर लिया और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। घटना ने सांप्रदायिक रंग ले लिया।

Advertisement