LOADING...
राहुल गांधी बोले- आर्थिक तूफान सर पर है, प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर विदेश यात्राओं और संविधान के कथित अपमान को लेकर सवाल उठाए हैं

राहुल गांधी बोले- आर्थिक तूफान सर पर है, प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे

लेखन आबिद खान
May 20, 2026
03:10 pm

क्या है खबर?

कांग्रेस सासंद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री खुलेआम कहते हैं कि सोना मत खरीदो, विदेश यात्रा मत करो और फिर खुद हजारों करोड़ रुपये के विमान में विदेश यात्रा करते हैं। राहुल ने ये बात रायबरेली में एक जनसभा के दौरान कही। राहुल ने आर्थिक हालात को लेकर कहा, "अब आर्थिक तूफान आ रहा है और नरेंद्र मोदी और हिंदुस्तान की सरकार आपको नहीं बचा पाएगी।"

बयान

राहुल ने कहा- देखना कुछ ही महीनों में महंगाई कहां पहुंच जाएगी

राहुल ने कहा, "मोदी आपसे कहते हैं कि विदेश यात्रा न करें। वे कहते हैं कि आप सोना न खरीदें, इलेक्ट्रिक वाहन खरीदें। एक आर्थिक तूफान दस्तक दे रहा है। आप कुछ ही महीनों में देखेंगे कि महंगाई कहां पहुंच जाएगी, पेट्रोल के दाम कहां जाएंगे, डीजल के दाम कहां जाएंगे, गैस के दाम कहां जाएंगे। प्रधानमंत्री खुलेआम कहते हैं, 'सोना मत खरीदो, विदेश यात्रा मत करो,' और फिर खुद हजारों करोड़ रुपये के विमान में विदेश यात्रा करते हैं।"

यात्रा

प्रधानमंत्री जनता के सामने आकर रोएंगे- राहुल

राहुल ने कहा, "नरेंद्र मोदी ने हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेच दिया है। अब आर्थिक तूफान आ रहा है और नरेंद्र मोदी और हिंदुस्तान की सरकार आपको नहीं बचा पाएगी। वे आपसे कहेंगे, रोएंगे और कहेंगे कि मेरी गलती नहीं है। मैं आपको बता रहा हूं, गलती सिर्फ नरेंद्र मोदी, अमित शाह और RSS की है क्योंकि इन्होंने संविधान खत्म किया है। इसकी रक्षा करना और इसे बचाना आपका कर्तव्य और आपकी जिम्मेदारी है।"

Advertisement

गद्दार

राहुल ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को गद्दार कहा

राहुल ने कहा, "जब भी भाजपा और RSS के लोग आपके सामने आएं और नरेंद्र मोदी अमित शाह की बात करें तो आप उनसे खुलकर कहिए नरेंद्र मोदी और अमित शाह गद्दार हैं। भाजपा RSS गद्दार हैं, क्योंकि आप लोगों ने मिलकर देश को बेचने का काम किया है। भाजपा और RSS ने संविधान पर, वीरा पासी जी, गांधी जी और अंबेडकर जी पर हमला किया है। मैं फिर खुलकर कह रहा हूं कि मोदी और अमित शाह गद्दार हैं।"

Advertisement

भाजपा

राहुल की 'गद्दार' टिप्पणी पर भाजपा का पलटवार

राहुल की 'गद्दार' टिप्पणी पर भाजपा ने जवाब दिया है। पार्टी ने कहा कि राहुल ने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री को नहीं बल्कि 140 करोड़ देशवासियों को'गद्दार कहा है और राहुल की मानसिकता नक्सलियों जैसी है वे पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल के बयान को राजनीति की शुचिता और आपसी सम्मान के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा, "लगातार मिल रही हार की निराशा अब राहुल के स्वभाव और चरित्र में साफ दिखने लगी है।"

Advertisement