LOADING...
NEET के बाद अब UGC-NET के पेपर लीक का दावा, राहुल गांधी ने उठाया मुद्दा
राहुल गांधी ने NEET के बाद अब UGC-NET के पेपर लीक का उठाया मुद्दा

NEET के बाद अब UGC-NET के पेपर लीक का दावा, राहुल गांधी ने उठाया मुद्दा

लेखन गजेंद्र
Jul 08, 2026
05:30 pm

क्या है खबर?

राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से आयोजित की जाने वाली विश्वविद्यालय अनुदान आयोग-राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC-NET) 2026 को लेकर भी गड़बड़ी के आरोप सामने आ रहे हैं। हरियाणा के रोहतक में कुछ छात्रों ने दावा किया है कि 29-30 जून को हुई परीक्षा में कुछ विषयों के प्रश्न पत्र परीक्षा से पहले ही एक गिरोह तक पहुंच गए थे, जिससे परीक्षा की शुचिता भंग हुई है। मामले को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी बुधवार को एक्स पर उठाया।

दावा

राहुल गांधी ने क्या कहा?

कांग्रेस नेता राहुल ने एक्स पर लिखा कि NEET पेपर लीक के कुछ ही हफ्तों बाद अब खबरें आ रही हैं कि UGC-NET परीक्षा से ठीक पहले 100 पन्नों की एक PDF प्रसारित हुई, जो सिर्फ़ NTA के पास होती है। राहुल ने कहा कि PDF के लगभग 90 सवाल समाजशास्त्र के असली प्रश्नपत्र से मेल खाते हैं। उनका दावा है कि प्रश्नपत्र 2.25 लाख रुपये में बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में बेचा जा रहा था।

सवाल

केंद्र सरकार को घेरा

राहुल ने आगे लिखा कि NEET और NET में बार-बार घोटालों के बाद भी मोदी सरकार आंखें मूंदकर सो रही है, क्योंकि लाखों छात्रों की रात-रात जागकर की गई सालों की मेहनत उनके लिए कोई मायने नहीं रखती। उन्होंने लिखा, 'सारा देश जानता है कि प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री से जवाबदेही या कार्रवाई की उम्मीद बेकार है। न जांच होगी, न छात्रों को न्याय मिलेगा। बदलाव का एकमात्र औजार हमारी सम्मिलित आवाज है। छात्रों की गूंज, शिक्षा क्रांति लाकर रहेगी।'

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

राहुल गांधी का पोस्ट

Advertisement