Loading...
राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में सीट-बंटवारे की रणनीति का संकेत दिया, बोले- संख्या नहीं गुणवत्ता
राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में सीट-बंटवारे की रणनीति का संकेत दिया

राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में सीट-बंटवारे की रणनीति का संकेत दिया, बोले- संख्या नहीं गुणवत्ता

लेखन गजेंद्र
Nov 16, 2026
08:18 pm

क्या है खबर?

कांग्रेस अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (SP) के साथ गठबंधन करेगी। चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस की क्या रणनीति रहेगी, इसको लेकर राहुल गांधी ने एक संकेत दिया है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर हुई बैठक में इस बात पर ज़ोर दिया कि कांग्रेस कितनी सीटों पर चुनाव लड़ती है, उससे ज्यादा जीतने की संभावना को प्राथमिकता देनी चाहिए। हालांकि, उन्होंने सम्मानजनक सीट मिलने की भी बात कही।

बैठक

राहुल ने क्या कहा?

नेता प्रतिपक्ष राहुल ने उत्तर प्रदेश में पार्टी गठबंधन पर बात की और कहा कि कांग्रेस को प्रस्तावित INDIA गठबंधन व्यवस्था में सीटों का एक सम्मानजनक हिस्सा मिलना चाहिए।

उन्होंने यह साफ किया कि पार्टी का फोकस उन सीटों पर रहना चाहिए, जहां उसकी चुनावी पकड़ मजबूत हो और जीत की असली उम्मीद हो।

राहुल ने अपने बयान से संकेत दिए हैं कि वह अखिलेश यादव से उन्हीं सीटों पर बात करेंगे, जिस पर पार्टी जितने की स्थिति में हो।

बातचीत

17 नवंबर को शुरू होगी बातचीत

कांग्रेस की ओर से समाजवादी पार्टी से बातचीत का नेतृत्व प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, अध्यक्ष आराधना मोना मिश्रा और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद करेंगे।

सीट बंटवारे पर बातचीत का पहला राउंड 17 नवंबर को लखनऊ में हो सकता है। इसके बाद और चरणों में बातचीत की जाएगी।

SP प्रमुख अखिलेश का कहना है कि INDIA गठबंधन के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा और सबसे अच्छे उम्मीदवार उतारे जाएंगे।

उन्होंने सीट बंटवारे पर कहा कि एक-दूसरे का सम्मान करेंगे।

ADVERTISEMENT

प्रस्ताव

कांग्रेस ने 181 सीटों का भेजा प्रस्ता

कांग्रेस ने 181 सीटों की सूची समाजवादी पार्टी को भेजी है, उसमें 135 सामान्य, 45 SC और एक ST सीट शामिल है।

यानी 74.59 प्रतिशत सीटें सामान्य, 24.86 प्रतिशत आरक्षित अनुसूचित जाति (SC) और 0.55 प्रतिशत आरक्षित अनुसूचित जनजाति (ST) सीटें होंगी।

कांग्रेस ने राजधानी लखनऊ में पूर्वी, महिलाबाद, बक्शी का तालाब, सरोजनी नगर सीट मांगी है। इसके अलावा वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर और बरेली जिले की भी अधिकतर सीटे मांगी है।

ADVERTISEMENT