राहुल गांधी का दावा- राजीव गांधी की हत्या के मकसद से हटाई गई थी उनकी सुरक्षा
क्या है खबर?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री और अपने पिता राजीव गांधी की हत्या को लेकर मंगलवार को एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने अपनी मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी के साथ एक बातचीत में कहा कि पिता की हत्या के मकसद से उनकी सुरक्षा हटाई गई थी। एक्स पर साझा 23 मिनट के वीडियो में नेता प्रतिपक्ष राहुल परिवार के साथ अपनी मां की किताब 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' पर चर्चा करते दिख रहे हैं।
चर्चा
सोनिया ने याद की 1991 की घटना
सोनिया गांधी ने 5 मई, 1991 की घटना को बिहार में हुई एक रैली को याद करते हुए कहा कि उस रैली में तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष राजीव गांधी पर पत्थर से हमला हुआ था।
सोनिया ने कहा, "रैली के बाद जब राजीव और राहुल घर आए, तो राहुल ने मुझसे कहा, मम्मा, अगर हम पापा की सिक्योरिटी के बारे में कुछ नहीं करते हैं, तो मुझे बहुत जल्द उनके अंतिम संस्कार में आना पड़ेगा।"
घटना
राहुल गांधी ने क्या कहा?
राहुल ने आगे कहा, "पापा की सिक्योरिटी इसलिए हटाई गई ताकि उन्हें मार दिया जाए। यह जानबूझकर किया गया ताकि उन्हें मार दिया जाए। और उन्हें मारने के लिए माहौल बनाया गया था। यह साफ़ था कि क्या हो रहा था।"
उन्होंने कहा कि हत्या को आसान बनाने के लिए सुरक्षा हटाना एक जानबूझकर किया गया कदम था, कोई हादसा नहीं था।
सोनिया गांधी ने भी इसमें सहमति जताते हुे कहा कि राजीव की सुरक्षा हटाना जानबूझकर किया गया था।
विवाद
राजीव की सुरक्षा को लेकर विवाद
राजीव अपनी मां इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राजनीति में छा गए थे। उनको स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) की भारी सुरक्षा मिली थी।
वर्ष 1989 में सत्ता में आने पर वीपी सिंह की जनता दल सरकार ने राजीव से सुरक्षा हटा दी, जबकि एक विशेषज्ञ कमेटी ने 4 दिसंबर, 1989 को गांधी परिवार को SPG सुरक्षा देने को कहा था।
इसके बाद राजीव की 21 मई, 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक चुनावी रैली में हत्या हो गई।
ट्विटर पोस्ट
राहुल गांधी ने साझा किया वीडियो
The proposal didn’t go according to plan and neither did my seventh birthday.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 24, 2026
The decision in 2004 gave some of us relief but others joy.
There was an intention behind withdrawing Papa’s security.
And even after 500+ pages there are some things Ma has left out of her book.… pic.twitter.com/6fhw1mMFip