NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / राबड़ी का विवादित बयान, कहा- प्रियंका ने गलत कहा, दुर्योधन नहीं जल्लाद हैं मोदी
    राबड़ी का विवादित बयान, कहा- प्रियंका ने गलत कहा, दुर्योधन नहीं जल्लाद हैं मोदी
    1/7
    राजनीति 1 मिनट में पढ़ें

    राबड़ी का विवादित बयान, कहा- प्रियंका ने गलत कहा, दुर्योधन नहीं जल्लाद हैं मोदी

    लेखन मुकुल तोमर
    May 08, 2019
    03:16 pm
    राबड़ी का विवादित बयान, कहा- प्रियंका ने गलत कहा, दुर्योधन नहीं जल्लाद हैं मोदी

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दुर्योधन से तुलना पर प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता राबड़ी देवी ने मोदी को 'जल्लाद' बताया है। उन्होंने कहा कि प्रियंका ने मोदी की दुर्योधन से तुलना करके गलती की और उन्हें जल्लाद कहना चाहिए था। इससे पहले प्रियंका ने उनके पिता राजीव गांधी को 'भ्रष्टाचारी नंबर 1' बताने के लिए मोदी पर महाभारत का एक किस्सा सुनाकर कटाक्ष किया था।

    2/7

    राबड़ी ने कहा, जज और पत्रकारों को मरवा देते हैं

    प्रियंका के तुलना पर समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए राबड़ी ने कहा कि प्रियंका ने दुर्योधन बोलकर गलत किया और उन्हें दूसरी भाषा बोलनी चाहिए थी। उन्होंने आगे कहा, "वो सब तो जल्लाद हैं जल्लाद। जो जज और पत्रकार को मरवा देते हैं, उठवा लेते हैं। ऐसे आदमी का मन और विचार कैसा होगा, खूंखार होगा।" बता दें कि लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी बिहार की मुख्यमंत्री भी रह चुकी हैं।

    3/7

    मोदी पर राबड़ी देवी के बिगड़े बोल

    Rabri Devi on Priyanka Gandhi calling PM Modi 'Duryodhana': Unhone Duryodhan bol ke galat kiya hai,doosra bhasha bolna chahiye unko, vo sab to jallad hain, jallad. Jo judge ko aur patrakar ko marwa deta hai, uthwa leta hai. Aise aadmi ka mann aur vichaar kaisa hoga, khoonkar hoga pic.twitter.com/DbIx1ydZ1Q

    — ANI (@ANI) May 8, 2019
    4/7

    क्या कहा था प्रियंका ने?

    इससे पहले मंगलवार को हरियाणा के अंबाला में कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा का प्रचार करते हुए प्रियंका ने मोदी पर हमला किया था। उन्होंने कहा था, "इस देश ने कभी भी अंहकार और घमंड को माफ नहीं किया है। इतिहास इसका गवाह है, महाभारत इसका गवाह है। ऐसा अहंकार दुर्योधन में भी था। उन्हें जब सच्चाई दिखाने के लिए भगवान कृष्ण उन्हें समझाने के लिए गए तो कृष्ण जी को भी उन्होंने बंधक बनाने की कोशिश की।"

    5/7

    प्रियंका ने सुनाई रामधारी दिनकर की कविता

    प्रियंका ने इस बीच कवि रामधारी दिनकर की 'जब नाश मनुज पर छापा है, पहले विवेक मर जाता है' कविता की कुछ पंक्तियां भी सुनाई। उन्होंने मोदी पर शहीदों के नाम पर वोट मांगने और उनके पिता की शहादत का अपमान करने का आरोप लगाया।

    6/7

    प्रियंका का बयान- इस देश ने अहंकार को कभी माफ नहीं किया

    #WATCH Priyanka Gandhi:Desh ne ahankaar ko kabhi maaf nahi kiya,aisa ahankaar Duryodhan mein bhi tha,jab Bhagwan Krishna unhe samjhane gaye to unko bhi Duryodhan ne bandhak banane ki koshish ki.Dinkar ji ki panktiyan hain,'Jab naash manuj par chaata hai,pehle vivek mar jata hai.. pic.twitter.com/lfMrgCEnHZ

    — ANI (@ANI) May 7, 2019
    7/7

    मोदी ने दिया था राजीव पर विवादित बयान

    बता दें कि उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने बोफोर्स घोटाले के संबंध में राजीव गांधी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था, "आपके पिता को उनके सहयोगी 'मिस्टर क्लीन' कहते थे। लेकिन उनके जीवन का अंत 'भ्रष्टाचारी नंबर 1' के तौर पर हुआ।" बता दें कि राजीव पर स्वीडन की हथियार कंपनी बोफोर्स से तोप खरीद के सौदे में कंपनी से रिश्वत लेने का आरोप लगा था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    नरेंद्र मोदी
    राष्ट्रीय जनता दल (RJD)
    प्रियंका गांधी
    राजीव गांधी
    राबड़ी देवी

    नरेंद्र मोदी

    तेज बहादुर नामांकन मामला: SC का चुनाव आयोग को कल तक जवाब दाखिल करने का आदेश वाराणसी
    लेह: भाजपा नेताओं पर मीडियाकर्मियों को रिश्वत देने का आरोप, FIR दर्ज कराना चाहती हैं अधिकारी भारतीय जनता पार्टी
    SC के फैसले को 'चौकीदार चोर है' से जोड़ने पर राहुल ने बिना शर्त मांगी माफी राहुल गांधी
    मायावती का प्रधानमंत्री बनने पर बड़ा संकेत, कहा- अगर सबकुछ ठीक रहा तो... मायावती

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD)

    मुसलमानों के प्रति विवादित बयान देकर फंसे गिरिराज सिंह, आचार संहित के उल्लंघन का मामला दर्ज बिहार
    लालू का जेल से बिहारवासियों के नाम पत्र, लिखा- मैं कैद में हूं, मेरे विचार नहीं दलित
    लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने बनाई अपनी अलग पार्टी 'लालू-राबड़ी मोर्चा' बिहार
    बिहार महागठबंधन: आखिरकार हुआ सीटों का बंटवारा, RJD 20 तो कांग्रेस 9 सीटों पर लड़ेगी चुनाव बिहार

    प्रियंका गांधी

    स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप, ट्वीट किया दावे का वीडियो भारतीय जनता पार्टी
    लोकसभा चुनाव: पांचवें चरण का मतदान जारी, राहुल गांधी समेत इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर बिहार
    मोदी ने राजीव गांधी को कहा 'भ्रष्टाचारी नंबर 1', राहुल ने झप्पी के साथ दिया जवाब नरेंद्र मोदी
    प्रियंका गांंधी का बयान, भाजपा की मदद करने की बजाय मरना पसंद करूंगी भारतीय जनता पार्टी

    राजीव गांधी

    कांग्रेस का दावा- अमेठी में स्नाइपर गन के निशाने पर थे राहुल गांधी उत्तर प्रदेश
    मूर्तियों पर मायावती का जवाब, 'भगवान राम की मूर्ति लग सकती है तो मेरी क्यों नहीं' मायावती
    AAP में फिर कलह, अलका लांबा ने शीर्ष नेतृत्व से पूछा- मुझे कमजोर करके क्या मिलेगा? आम आदमी पार्टी समाचार
    दिल्लीः सिख दंगा पीड़ितों ने राजीव चौक साइनबोर्ड पर कालिख पोतकर लटकाई जूतों की माला दिल्ली

    राबड़ी देवी

    हुमा कुरैशी की वेब सीरीज 'महारानी' बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से प्रेरित होगी- रिपोर्ट लालू प्रसाद यादव
    हुमा कुरैशी की 'महारानी' का नया ट्रेलर जारी, 28 मई को रिलीज होगी सीरीज बॉलीवुड समाचार
    CBI ने लालू यादव के खिलाफ दर्ज किया नया मामला, 17 ठिकानों पर छापेमारी बिहार
    राबड़ी देवी के घर पहुंची CBI, जमीन के बदले नौकरी घोटाले के संबंध में पूछताछ जारी बिहार
    अगली खबर

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023