NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / पंजाब: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने इस्तीफा दिया, बिट्टू को मंत्री बनाने से नाराज
    अगली खबर
    पंजाब: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने इस्तीफा दिया, बिट्टू को मंत्री बनाने से नाराज
    पंजाब में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ का इस्तीफा

    पंजाब: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने इस्तीफा दिया, बिट्टू को मंत्री बनाने से नाराज

    लेखन गजेंद्र
    Sep 27, 2024
    09:51 am

    क्या है खबर?

    हरियाणा में विधानसभा चुनाव और पंजाब में पंचायत चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पंजाब में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने इस्तीफा दे दिया है।

    बताया जा रहा है कि पार्टी हाईकमान ने अभी तक उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है। उनको मनाने का दौर चल रहा है। जाखड़ ने भी इस्तीफे को लेकर अपनी चुप्पी साध रखी है।

    पिछले कुछ दिनों से जाखड़ पंजाब में भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठकों से दूर थे।

    इस्तीफा

    भाजपा की अंतरकलह सामने आई

    जाखड़ के इस्तीफे से एक बार फिर भाजपा की अंतरकलह सामने आ गई है। दरअसल, जाखड़ केंद्र में रवनीत सिंह बिट्टू को राज्य मंत्री बनाने से नाखुश हैं।

    बिट्टू लोकसभा चुनाव 2024 नहीं जीत पाए थे, लेकिन उनको राजस्थान से राज्यसभा भेजकर मंत्री बनाया गया है। इससे जाखड़ खुद को नजरअंदाज किए जाने से नाराज हैं।

    जाखड़ जुलाई से ही पार्टी की प्रमुख बैठकों में नहीं आ रहे हैं। हालांकि, भाजपा के सदस्यता अभियान में वह शामिल थे।

    राजनीति

    कांग्रेस से भाजपा में आए हैं जाखड़

    जाखड़ पंजाब में कांग्रेस के कद्दावर नेता थे। पंजाब विधानसभा में कांग्रेस के हारने पर वह मई 2022 में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए।

    जाखड़ के भाजपा में आने से लोकसभा चुनाव 2024 में कोई फायदा नहीं हुआ। हालांकि, उनका वोट प्रतिशत बढ़ा है। वह कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बाद तीसरे नंबर पर है।

    जाखड़ 2 बार विधायक, 1 बार सांसद और 4 साल पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष रहे हैं।

    जानकारी

    पंजाब में 15 अक्टूबर को है पंचायत चुनाव

    पंजाब में पंचायत चुनाव 15 अक्टूबर को है और इसी दिन परिणाम आएंगे। इसका ऐलान 2 दिन पहले ही हुआ है। 27 सितंबर से 4 अक्टूबर तक नामांकन चलेगा। जाखड़ ने जालंधर विधानसभा उपचुनाव के बाद पद से हटने की इच्छा जताई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पंजाब
    सुनील जाखड़
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    पंजाब

    लोकसभा चुनाव: पंजाब में अकेले लड़ेगी भाजपा, अकाली दल के साथ नहीं हुआ गठबंधन  भाजपा समाचार
    हिमाचल प्रदेश: शिमला में अकाली दल के पूर्व मंत्री का बेटा ड्रग्स के साथ गिरफ्तार हिमाचल प्रदेश
    अपने घर वालों को बनाकर खिलाएं पंजाब के ये 5 जायकेदार व्यंजन, आसान है इनकी रेसिपी  रेसिपी
    पंजाब: बरनाला में सत्संग जा रही बस हादसे का शिकार, 35 यात्री घायल सड़क दुर्घटना

    सुनील जाखड़

    दोपहर बाद पंजाब को मिल सकता है नया मुख्यमंत्री, सुनील जाखड़ रेस में सबसे आगे पंजाब
    अंबिका सोनी ने ठुकराया ऑफर, कहा- सिख नेता को होना चाहिए पंजाब का मुख्यमंत्री पंजाब
    पंजाब: सुनील जाखड़ ने कांग्रेस को कहा अलविदा, बोले- चापलूसों से घिरा हुआ है नेतृत्व कांग्रेस समाचार
    पंजाब: भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस छोड़ने वाले सुनील जाखड़, भेजे जा सकते हैं राज्यसभा कांग्रेस समाचार

    भाजपा समाचार

    भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने पहुंची कंगना रनौत, किसान आंदोलन पर की थी विवादित टिप्पणी कंगना रनौत
    झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भाजपा में शामिल, मुख्यमंत्री पद से हटाने पर नाराज थे झारखंड
    उत्तर प्रदेश में 8 रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने साधा निशाना उत्तर प्रदेश
    जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024: JDU ने किया पत्थरबाजों और राजनीतिक कैदियों को रिहा करने का वादा जम्मू-कश्मीर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025