NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / पंजाब: हेरोइन बेचने के आरोप में भाजपा की पूर्व विधायक सतकार कौर गिरफ्तार, पार्टी ने निकाला
    अगली खबर
    पंजाब: हेरोइन बेचने के आरोप में भाजपा की पूर्व विधायक सतकार कौर गिरफ्तार, पार्टी ने निकाला
    पंजाब में हेरोइन बेचने के आरोप में भाजपा नेता और पूर्व विधायक गिरफ्तार

    पंजाब: हेरोइन बेचने के आरोप में भाजपा की पूर्व विधायक सतकार कौर गिरफ्तार, पार्टी ने निकाला

    लेखन गजेंद्र
    Oct 24, 2024
    05:57 pm

    क्या है खबर?

    पंजाब में हेरोइन बेचने की कोशिश के आरोप में भाजपा नेता और पूर्व विधायक सतकार कौर को गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद भाजपा ने कौर को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

    पंजाब भाजपा महासचिव अनिल सरीन ने गुरुवार को एक बयान में बताया कि पंजाब भाजपा प्रमुख सुनील जाखड़ के निर्देश पर कौर को निष्कासित किया गया है।

    कौर फिरोजपुर से कांंग्रेस की विधायक रह चुकी हैं। वह 2022 में भाजपा में आई थीं।

    गिरफ्तार

    100 ग्राम हेरोइन बेचने का आरोप

    पंजाब पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने बुधवार को एक अभियान के दौरान कौर और उनके भतीजे जसकीरत सिंह को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस ने बताया कि उनको दोनों के मादक पदार्थ की तस्करी में शामिल होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद बुधवार को जाल बिछाकर दोनों को पकड़ा गया।

    पुलिस इनके पास ग्राहक बनकर पहुंची थी। दोनों खरड़ के सन्नी एन्क्लेव के पास 100 ग्राम हेरोइन बेचने की कोशिश कर रहे थे, तभी इनको पकड़ लिया गया।

    जांच

    पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि जसकीरत ने भागने के दौरान एक पुलिसकर्मी को अपनी कार से कुचलने की कोशिश की थी, जिससे उनको हल्की चोट आई है।

    इसके बाद पुलिस ने पूर्व विधायक के घर छापा भी मारा, जिसमें 28 ग्राम होरोइन बरामद हुई है। पुलिस ने घर से 1.50 लाख रुपये नकद, सोने के जेवर और हरियाणा-दिल्ली के कारों के नंबर बरामद किए हैं।

    पुलिस ने टोयोटो फार्च्यूनर, BMW, हुंडई वर्ना और शेरवले की कार बरामद की है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भाजपा समाचार
    पंजाब
    ड्रग्स तस्करी

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का कैसा रहा प्रदर्शन? आंकड़ों के साथ जानिए  IPL 2025
    मोहनलाल की इन सुपरहिट फिल्मों के बने हिंदी रीमेक, चमके अक्षय कुमार समेत ये बॉलीवुड सितारे मोहनलाल
    'हेरा फेरी 3' ही नहीं, अक्षय कुमार की यह फिल्म भी छोड़ चुके हैं परेश रावल परेश रावल
    क्या गाड़ी का रंग भी बढ़ाता है गर्मी? जानिए क्या है सच्चाई कार

    भाजपा समाचार

    एग्जिट पोल: हरियाणा में भाजपा को बड़ा नुकसान, जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस-NC को बढ़त जम्मू-कश्मीर
    हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: 90 सीटों पर हुआ मतदान, 64.01 प्रतिशत लोगों ने डाला वोट हरियाणा
    हरियाणा विधानसभा चुनाव: एग्जिट पोल में भाजपा की हार के अनुमान, क्या हैं संभावित कारण? हरियाणा
    गोवा: RSS के पूर्व प्रमुख की ईसाई संत पर टिप्पणी से विवाद, सड़कों पर उतरे लोग  गोवा

    पंजाब

    पंजाब: पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने अरविंद केजरीवाल की जमानत का विरोध किया, बताया सबसे बड़ा घोटालेबाज अरविंद केजरीवाल
    सिद्धू मूसेवाला की पुण्यतिथि पर छलका मां का दर्द, लिखा- हम तुम्हारी उपस्थिति को बनाए रखेंगे सिद्धू मूसेवाला
    लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: खडूर साहिब में खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह जीते, जेल से लड़े चुनाव अमृतपाल सिंह
    लोकसभा चुनाव: इंदिरा गांधी के हत्यारे के बेटे समेत ये 7 निर्दलीय उम्मीदवार बने सांसद लोकसभा चुनाव

    ड्रग्स तस्करी

    गुजरात: 200 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ छह पाकिस्तानी गिरफ्तार, पंजाब पहुंचनी थी ड्रग्स गुजरात
    मुंबई के गोदाम से 120 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त, पूर्व पायलट गिरफ्तार मुंबई
    पंजाब: नशे की समस्या पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, कहा- ऐसे तो युवा खत्म हो जाएंगे पंजाब
    रकुल प्रीत सिंह को ड्रग्स से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने किया तलब रकुल प्रीत सिंह
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025