Loading...
पंजाब में AAP को तीसरा झटका, अमृतसर उत्तर से विधायक विजय प्रताप सिंह ने इस्तीफा दिया
पंजाब में अमृतसर उत्तर से AAP विधायक विजय प्रताप सिंह ने इस्तीफा दिया

पंजाब में AAP को तीसरा झटका, अमृतसर उत्तर से विधायक विजय प्रताप सिंह ने इस्तीफा दिया

लेखन गजेंद्र
Nov 02, 2026
11:24 am

क्या है खबर?

पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) को लगातार झटके लग रहे हैं। रविवार को पटियाला के हलका सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और समाना से विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा के बाद सोमवार को अमृतसर उत्तर से विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने भी इस्तीफा दे दिया। उन्होंने विधानसभा के साथ पार्टी के सभी पदों को भी छोड़ दिया है। उन्होंने लिखा कि पंजाब भ्रष्टाचार के जाल में फंसा हुआ है।

बयान

AAP विधायक ने क्यों दिया इस्तीफा?

विजय ने एक्स पर लिखा, 'मैंने पंजाब विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। हमें केवल सड़क-नालियों और फीता काटने जैसी राजनीति से ऊपर उठना होगा। पंजाब इस समय नशा, जबरन वसूली, गैंगस्टरों के आतंक और भ्रष्टाचार की चपेट में है, जिसे फिर से एक प्रगतिशील और अग्रणी राज्य बनाने के लिए ठोस प्रयास करना होगा।'

उन्होंने बताया कि उनका कोई व्यक्तिगत स्वार्थ नहीं है, सिर्फ पंजाब को ऊपर उठाना है। उन्होंने अपने बयान में कोई आरोप-प्रत्यारोप नहीं किया।

आभास

एक दिन पहले इस्तीफे की जता दी थी संभावना

विधायक विजय ने रविवार को विधायक चेतन और हरमीत के इस्तीफे पर अपनी बात कही थी।

उन्होंने एक्स पर लिखा था कि वह स्वराज का विचार लेकर पार्टी से जुड़े थे, लेकिन अब राज्य में अपराध, नशीले पदार्थ, जबरन वसूली और गैंगस्टरों का बोलबाला है।

उन्होंने चिंता जताई थी कि जिन गैंगस्टरों के खिलाफ वह एक पुलिस अधिकारी के तौर पर अदालत में गवाही देने जाते हैं, वे या उनका परिवार अब सरकार या पार्टी में अहम पदों पर हैं।

ADVERTISEMENT