Loading...
पंजाब में आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने वाले 3 विधायक भाजपा में शामिल
पंजाब से आम आदमी पार्टी के 3 विधायक भाजपा में शामिल

पंजाब में आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने वाले 3 विधायक भाजपा में शामिल

लेखन गजेंद्र
Nov 02, 2026
12:07 pm

क्या है खबर?

पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) से इस्तीफा देने वाले 3 विधायक सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता स्वीकार की। सोमवार को अमृतसर उत्तर से AAP विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने इस्तीफा दिया है। उनसे पहले, रविवार को हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह जौरामाजरा ने भी इस्तीफा दिया था। तीनों ने AAP पार्टी की सदस्यता भी छोड़ दी है। सोमवार को तीनों एक साथ भाजपा मुख्यालय पहुंचे थे।

आरोप

पार्टी और सरकार से नाराजगी

AAP से इस्तीफा देने वाले तीनों विधायकों ने पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल की कार्यप्रणाली से नाराजगी जताई है।

पठानमाजरा खुलकर सरकार के कामों पर सवाल उठा रहे थे। पिछले दिनों एक महिला की शिकायत पर उनके खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी के आरोपों में मामला भी दर्ज हुआ था।

कुंवर विजय ने सोमवार को बताया कि पंजाब नशे और भ्रष्टाचार में डूब गया है।

चुनाव

AAP की पहली सूची जारी

पंजाब में सत्तारूढ़ AAP ने 2027 पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए 40 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है, जिससे कई मौजूदा विधायकों के राजनीतिक भविष्य पर सवाल उठने लगे हैं।

सोमवार को इस्तीफा देने वाले कुंवर विजय को जून 2025 में AAP से 5 साल के लिए निलंबित कर दिया गया था। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप था

बता दें, 2022 के पंजाब चुनाव में AAP ने 117 में 92 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

भाजपा में शामिल AAP के 3 विधायक

ADVERTISEMENT