NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / लखनऊ में प्रियंका गांधी का रोड शो शुरु, राहुल और सिंधिया भी साथ
    अगली खबर
    लखनऊ में प्रियंका गांधी का रोड शो शुरु, राहुल और सिंधिया भी साथ

    लखनऊ में प्रियंका गांधी का रोड शो शुरु, राहुल और सिंधिया भी साथ

    लेखन प्रमोद कुमार
    Feb 11, 2019
    02:09 pm

    क्या है खबर?

    प्रियंका गांधी के आधिकारिक तौर पर राजनीति के मैदान में उतरने का इंतजार कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इंतजार खत्म हो गया है।

    लखनऊ में कांग्रेस महासचिव प्रियंका को रोड शो शुरु हो चुका है।

    खुली बस में सवार हो लखनऊ एयरपोर्ट से निकलीं प्रियंका के साथ उनके भाई राहुल गांधी, ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल हैं।

    शो के दौरान भारी भीड़ है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबदस्त जोश देखा जा रहा है। कांग्रेस को भी कुछ ऐसी ही उम्मीद थी।

    ट्विटर पोस्ट

    प्रियंका का रोड शो शुरु

    #WATCH Congress General Secretary for Uttar Pradesh East Priyanka Gandhi Vadra, General Secretary for Uttar Pradesh West Jyotiraditya Scindia and party President Rahul Gandhi, hold roadshow in Lucknow. pic.twitter.com/ipMSlxaJyD

    — ANI UP (@ANINewsUP) February 11, 2019

    कोशिश

    कांग्रेस में नई जान फूंकने की कोशिश

    लोकसभा चुनाव से पहले प्रियंका को पार्टी में शामिल कर कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं में नई जान फूंकने की कोशिश की है।

    कांग्रेसी लंबे समय से प्रियंका को पार्टी में शामिल करने की मांग कर रहे हैं। अब पार्टी ने प्रियंका को पार्टी में पद देकर न सिर्फ कार्यकर्ताओं की मांग पूरी की है बल्कि उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभार देकर योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री मोदी के मुकाबले में खड़ा करने की कोशिश की है।

    रोड शो

    क्या रहेगा रोड शो का रूट

    प्रियंका, राहुल और सिंधिया सुबह लखनऊ पहुंचें। इसके बाद यह रोड शो शुरू हुआ।

    यह रोड शो एयरपोर्ट मोड़, शहीद पथ तिराहा, अवध चौराहा, आलमबाग चौराहा, नाथा होटल तिराहा, हुसैनगंज चौराहा, बर्लिंगटन चौराहा, लालबाग तिराहा, हजरतगंज चौराहा, विक्रमादित्य चौराहा होते हुए नेहरू भवन पहुंचेगा।

    लगभग 15 किलोमीटर लंबा रोड शो चार घंटे में पूरा होगा।

    रोड शो के लिए आसपास के जिलों के अनेक कार्यकर्ता पहुंचे हैं।

    शेड्यूल

    एक महीने तक पूर्वी उत्तर प्रदेश की नब्ज समझेंगी प्रियंका

    रोड शो के बाद प्रियंका का अगला एक महीना काफी व्यस्त रहेगा। 12 और 13 फरवरी को वे लखनऊ में कांग्रेस नेताओं से मुलाकात करेगी। 14 फरवरी को कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक होगी।

    प्रियंका 14 फरवरी को लखनऊ दौरा खत्म होने के बाद एक महीने तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगी।

    इस दौरान वे अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों में रूकेंगी और लोगों से मुलाकात करेंगी। कहा जा रहा है कि इस दौरान प्रियंका रोड शो भी करेंगी।

    राजनीति

    कांग्रेस-भाजपा की लड़ाई का केंद्र बनेगा पूर्वी उत्तर प्रदेश

    बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ने अपनी बहन प्रियंका को राजनीति में उतारने का ऐलान कर सबको चौंका दिया था।

    उन्हें पूर्वी यूपी का प्रभार दिया गया है, जो भारतीय जनता पार्टी का गढ़ है।

    इलाके में प्रधानमंत्री मोदी का लोकसभा क्षेत्र वाराणसी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गढ़ गोरखपुर आता है।

    इसका मतलब है कि प्रियंका की टक्कर सीधे मोदी और योगी से होगी और क्षेत्र लोकसभा चुनाव में कांग्रेस-भाजपा की लड़ाई का केंद्र रहेगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    योगी आदित्यनाथ
    राहुल गांधी
    कांग्रेस समाचार
    प्रियंका गांधी

    ताज़ा खबरें

    महिंद्रा की SUV बिक्री में 21 फीसदी की बढ़ोतरी, जानिए कितनी बिकीं  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    टाटा को पिछले महीने बिक्री में लगा झटका, जानिए सेल्स रिपोर्ट  टाटा मोटर्स
    #NewsBytesExplainer: RIC को क्यों जिंदा करना चाहता है रूस और भारत के लिए क्या हैं परेशानियां? रूस समाचार
    IPL 2025 में शानदार रहा प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े प्रसिद्ध कृष्णा

    योगी आदित्यनाथ

    योगी आदित्यनाथ का दावा: दलित थे बजरंग बली, बोले- रामभक्त दें भाजपा को वोट चुनाव
    कुंभ के दौरान प्रयागराज में नहीं होंगी शादियां, योगी सरकार ने लगाई पाबंदी उत्तर प्रदेश
    बुलंदशहर हिंसा: योगी आदित्यनाथ से मिले शहीद इंस्पेक्टर के परिजन, दिया मदद का भरोसा उत्तर प्रदेश
    हिंदू युवा वाहिनी ने नवजोत सिंह सिद्धू के सिर पर रखा एक करोड़ रुपए का ईनाम उत्तर प्रदेश

    राहुल गांधी

    छत्तीसगढ़ में थमा चुनाव प्रचार का शोर, दूसरे चरण की वोटिंग कल नरेंद्र मोदी
    22 नवंबर को होने वाली विपक्ष की बैठक टली, महागठबंधन की संभावना को झटका ममता बनर्जी
    मोदी की जाति पर विवादित बयान देने वाले कांग्रेसी नेता पर भड़के राहुल, कहा- मांगे माफी राजस्थान
    छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पर बरसे मोदी तो मध्यप्रदेश से राहुल ने साधा भाजपा पर निशाना नरेंद्र मोदी

    कांग्रेस समाचार

    2019 लोकसभा चुनाव: मोदी की राह पर राहुल गांधी, लड़ सकते हैं 2 जगह से चुनाव तेलंगाना
    लोकसभा चुनावों में मोदी की हार की वजह बन सकते हैं ये पांच कारण नरेंद्र मोदी
    जानिये कौन है वो लड़की, जिससे राज बब्बर के बेटे प्रतीक करने जा रहे हैं शादी बॉलीवुड समाचार
    EVM हैकिंग का दावा करने वाले सैयद शुजा के खिलाफ चुनाव आयोग की शिकायत, FIR दर्ज लोकसभा

    प्रियंका गांधी

    राजनीति में उतरीं प्रियंका गांधी, कांग्रेस ने सौंपी महासचिव पद की जिम्मेदारी सोनिया गांधी
    इन कारणों से कांग्रेस का 'ट्रंप कार्ड' साबित हो सकती हैं प्रियंका गांधी योगी आदित्यनाथ
    बिहार के मंत्री बोले- प्रियंका गांधी खूबसूरत, लेकिन खूबसूरती से चुनाव नहीं जीते जाते बिहार
    राहुल का खुलासा, सालों पहले ले लिया गया था प्रियंका का राजनीति में एंट्री का फैसला भारतीय जनता पार्टी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025