
सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर प्रियंका गांधी बोलीं- जज निर्णय नहीं करेंगे कि कौन सच्चा भारतीय
क्या है खबर?
केरल के वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने सोमवार को राहुल गांधी पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने मंगलवार को संसद परिसर में कहा कि जज यह निर्णय नहीं करेंगे कि कौन सच्चा भारतीय है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम है सरकार से सवाल पूछना और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी वही काम कर रहे हैं। प्रियंका ने कहा कि उनके भाई ने कभी सेना के खिलाफ कुछ नहीं कहा है।
बयान
क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
प्रियंका गांधी बोलीं, "सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों के प्रति पूरा सम्मान रखते हुए कहूंगी, वे यह तय नहीं करते कि सच्चा भारतीय कौन है। विपक्ष के नेता का कर्तव्य है कि वे सरकार से सवाल करें। मेरे भाई कभी सेना के खिलाफ नहीं बोलेंगे, वह उनका बहुत सम्मान करते हैं। यह एक गलत व्याख्या है।" बता दें कि सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को चीन द्वारा जमीन हड़पने के मामले में की गई टिप्पणी पर फटकार लगाई थी।
ट्विटर पोस्ट
प्रियंका गांधी ने मीडिया को दिया बयान
जज तय नहीं करेंगे कौन देशभक्त हैं कौन नहीं, नेता विपक्ष का काम है सरकार से सवाल पूछना!
— Alok Sharma (@Aloksharmaaicc) August 5, 2025
- प्रियंका गांधी जी pic.twitter.com/8ITMk12gBD
बयान
कोर्ट ने क्या कहा था?
राहुल ने 2022 में चीन द्वारा 2,000 वर्ग किलोमीटर जमीन हड़पने और चीनी सैनिकों द्वारा भारतीय सैनिकों की पिटाई की बात कही थी। इस पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता ने पूछा, "आपको कैसे पता चला कि 2,000 वर्ग किलोमीटर भारतीय क्षेत्र पर चीनियों का कब्जा है? क्या आप वहां थे, क्या आपके पास कोई विश्वसनीय सामग्री है? आप बिना सबूत के बयान क्यों दे रहे? अगर आप सच्चे भारतीय होते, तो यह सब नहीं कहते।"