NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / हाथरस गैंगरेप मामला: हिरासत में लिए गए पीड़िता के परिजनों से मिलने जा रहे राहुल-प्रियंका
    अगली खबर
    हाथरस गैंगरेप मामला: हिरासत में लिए गए पीड़िता के परिजनों से मिलने जा रहे राहुल-प्रियंका

    हाथरस गैंगरेप मामला: हिरासत में लिए गए पीड़िता के परिजनों से मिलने जा रहे राहुल-प्रियंका

    लेखन मुकुल तोमर
    Oct 01, 2020
    03:48 pm

    क्या है खबर?

    हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिजनों से मिलने जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया गया है। काफिला रोके जाने के बाद वे दोनों पैदल ही परिजनों से मिलने जा रहे थे और इसी दौरान उन्हें गिरफ्तार किया गया।

    गिरफ्तार किए जाने से पहले राहुल को दो बार धक्का मारकर जमीन पर गिराया गया। उन्हें धारा 188 के तहत सरकारी आदेशों का उल्लंघन करने के लिए गिरफ्तार किया गया है।

    बहस

    राहुल ने पूछा- कौन सा नियम तोड़ा जिसके लिए किया जा रहा गिरफ्तार

    गिरफ्तारी से पहले पुलिस से बहस करते हुए राहुल गांधी ने पूछा कि उन्होंने कौन सा कानून तोड़ा है जिसके लिए उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। धारा 144 की बात कहे जाने पर उन्होंने कहा कि वे अभी धारा 144 के इलाके में नहीं है।

    कोरोना वायरस संबंधी पाबंदियां लागू होने की बात कहे जाने पर उन्होंने अकेले ही हाथरस जाने की बात भी कही, लेकिन पुलिस ने उन्हें अकेले भी नहीं जाने दिया और गिरफ्तार कर लिया।

    आरोप

    राहुल गांधी ने पुलिस पर लगाया गिराने और लाठी मारने का आरोप

    इससे पहले राहुल ने पुलिस पर उन्हें धक्का मारकर गिराने और लाठी मारने का आरोप लगाया। रिपोर्टर्स से बात करते हुए उन्होंने कहा, "मुझे धकेल कर लाठी मार कर गिरा दिया। मैं कुछ नहीं कह रहा हूं। क्या इस हिंदुस्तान में सिर्फ RSS और भाजपा के लोग चल सकते हैं? क्या आम आदमी नहीं चल सकता? इस देश में सिर्फ मोदी जी ही पैदल चल सकते हैं? एक आम नागरिक नहीं चल सकता क्या? ये कौन सा देश है?"

    ट्विटर पोस्ट

    प्रियंका बोलीं- काश यही लाठियां दलित बेटी की रक्षा में खड़ी होती

    हाथरस जाने से हमें रोका। राहुल जी के साथ हम सब पैदल निकले तो बारबार हमें रोका गया, बर्बर ढंग से लाठियाँ चलाईं। कई कार्यकर्ता घायल हैं। मगर हमारा इरादा पक्का है। एक अहंकारी सरकार की लाठियाँ हमें रोक नहीं सकतीं। काश यही लाठियाँ, यही पुलिस हाथरस की दलित बेटी की रक्षा में खड़ी होती। pic.twitter.com/lRq9kLSHJz

    — Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 1, 2020

    बयान

    प्रियंका बोलीं- सरकार को लेनी पड़ेगी महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी

    पदयात्रा के दौरान रिपोर्ट्स के सवालों का जबाव देते हुए प्रियंका ने कहा, "महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार को लेनी पड़ेगी। योगी जी को लेनी पड़ेगी। जिस तरह से महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहे हैं प्रदेश में वे बिल्कुल बंद कराने चाहिए और जो अपराधी हैं, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए क्योंकि ये स्थिति पिछले एक साल में बदली नहीं है... पिछले साल तकरीबन इसी समय हम उन्नाव की बेटी की लड़ाई लड़ रहे थे।"

    बयान

    उत्तर प्रदेश में हर रोज हो रहे 11 रेप- प्रियंका

    प्रियंका ने कानून व्यवस्था पर निशाना साधते हुए कहा कि आज ये स्थिति है कि हर रोज उत्तर प्रदेश में रेप के 11 मामले सामने आ रहे हैं। पदयात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता ने प्रियंका गांधी के समर्थन में नारेबाजी भी की।

    विवादित फैसले

    सरकार ने हाथरस में लगा रखी है धारा 144

    बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने हाथरस में धारा 144 लगा रखी है जिसमें एक साथ चार से अधिक लोग इकट्ठा नहीं हो सकते। इसका आधिकारिक कारण कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को बताया गया है। यही नहीं पीड़िता के गांव को अचानक से कंटेनमेंट जोन भी घोषित कर दिया गया है।

    माना जा रहा है कि ये सब इसलिए किया गया ताकि विपक्षी पार्टियों के नेताओं को पीड़िता के घर जाने और प्रदर्शन करने से रोका जा सके।

    मामला

    पीड़िता का 14 सितंबर को उच्च जाति के युवकों ने किया था गैंगरेप

    हाथरस के चंदपा थाने के अंतर्गत आने वाले एक गांव की 19 वर्षीय दलित युवती का गांव के रहने वाले चार उच्च जाति के युवकों ने 14 सितंबर को गैंगरेप किया था। हमले में पीड़िता की रीढ़ की हड्डी टूट गई थी और उसकी जीभ भी कट गई थी। मंगलवार को उसने दिल्ली में दम तोड़ दिया।

    नाइंसाफी की इंतेहा ये रही कि पुलिस ने परिजनों को घर में बंद करके आधी रात को ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राहुल गांधी
    कांग्रेस समाचार
    प्रियंका गांधी

    ताज़ा खबरें

    ट्रायम्फ स्क्रैम्बलर 400 XC भारत में लॉन्च, जानिए फीचर और कीमत  ट्रायम्फ
    अमित सियाल ने पाकिस्तानी कलाकारों को सुनाई खरी-खोटी, बोले- बॉलीवुड को फवाद खान की जरूरत नहीं  बॉलीवुड समाचार
    शॉन टैट बने बांग्लादेश के नए तेज गेंदबाजी कोच, BCB ने की घोषणा बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    मारुति सुजुकी की 4 एरिना कारों को मिले 6 एयरबैग, जानिए कौनसी हैं ये गाड़ियां  मारुति सुजुकी

    राहुल गांधी

    भड़काऊ बयान: सोनिया-राहुल समेत दूसरे नेताओं पर FIR की याचिका पर केंद्र को नोटिस दिल्ली हाई कोर्ट
    लोकसभा: अभद्र आचरण के लिए कांग्रेस के सात सांसद पूरे सत्र के लिए निलंबित लोकसभा
    कांग्रेस के इस वरिष्ठ नेता ने 60 साल की उम्र में रचाई शादी दिल्ली
    कोरोना वायरस: लोगों को भीड़ से बचने की सलाह देने वाले येदियुरप्पा खुद शादी में पहुंचे कर्नाटक

    कांग्रेस समाचार

    23 वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का सोनिया गांधी को अभूतपूर्व पत्र, पार्टी में बड़े सुधारों की मांग शशि थरूर
    रंजन गोगोई ने दावों का किया खंडन, बोले- मैं भाजपा का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार नहीं असम
    नेताओं के पत्र के बाद सोनिया गांधी ने कही अंतरिम अध्यक्ष पद से इस्तीफे की बात सोनिया गांधी
    कांग्रेस में बगावत: पार्टी की अहम बैठक में अब तक क्या-क्या हुआ? सोनिया गांधी

    प्रियंका गांधी

    अगला कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर प्रियंका गांधी का संदेश, कहा- मुझे इस सब में मत खींचो शशि थरूर
    अध्यक्ष पद संकट: 10 अगस्त को कांग्रेस कार्यकारिणी समिति की बैठक, हो सकता है महत्वपूर्ण फैसला शशि थरूर
    आज रात तक कांग्रेस को मिल सकता है नया अध्यक्ष, पार्टी में रायशुमारी जारी दिल्ली
    सोनिया गांधी को बनाया गया अंतरिम अध्यक्ष, क्या कभी गांधी परिवार से बाहर सोच पाएगी कांग्रेस? सोनिया गांधी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025