NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / प्रधानमंत्री मोदी के करीब और पूर्व IAS अधिकारी एके शर्मा बने उत्तर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष
    अगली खबर
    प्रधानमंत्री मोदी के करीब और पूर्व IAS अधिकारी एके शर्मा बने उत्तर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी और पूर्व IAS अधिकारी एके शर्मा बने उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष।

    प्रधानमंत्री मोदी के करीब और पूर्व IAS अधिकारी एके शर्मा बने उत्तर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष

    लेखन भारत शर्मा
    Jun 19, 2021
    08:32 pm

    क्या है खबर?

    उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा प्रबंधन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

    इसी कड़ी में भाजपा प्रबंधन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीब और पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी एके शर्मा को उत्तर प्रदेश भाजपा का उपाध्यक्ष नियुक्त कर दिया है।

    बता दें कि पिछले कई सप्ताह से उत्तर प्रदेश में MLC शर्मा को राज्य सरकार में मंत्री बनाए जाने की अटकलें चल रही थी।

    पृष्ठभूमि

    कौन है पूर्व IAS एके शर्मा?

    बता दें कि पूर्वी उत्तर प्रदेश मऊ जिला निवासी अरविंद कुमार शर्मा साल 2001 से 2020 के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी सहयोगी अधिकारी के तौर पर काम कर चुके हैं।

    वह गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय और उसके बाद प्रधानमंत्री कार्यालय में भी कार्यरत रहे थे।

    उन्होंने सेवानिवृत्ति से दो साल पहले ही स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। वह वर्तमान में भाजपा की ओर से मऊ विधान परिषद के सदस्त के रूप में कार्यरत हैं।

    शुरुआत

    पिछले महीने शुरू हुई थी शर्मा को मंत्री बनाए जाने की अटकलें

    बता दें कि शर्मा के मंत्री बनाए जाने की अटकलें पिछले महीने उस समय शुरू हुई थी जब कहा गया था कि कोरोना महामारी के प्रबंधन को लेकर दिल्ली भाजपा नेतृत्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से नाखुश है।

    हालांकि, अब भाजपा प्रबंधन ने उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में किसी भी तरह से बदलाव से इनकार कर दिया है।

    इसके अलावा योगी आदित्यनाथ और भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ने की बात कही है।

    घोषणा

    उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने की पदाधिकारियों की घोषणा

    भाजपा प्रबंधन के निर्णय के बाद उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को नए पार्टी पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी। इसमें एक प्रदेश उपाध्यक्ष और दो प्रदेश मंत्री घोषित किए गए हैं।

    सूची के अनुसार विधान परिषद सदस्य (मऊ) एके शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष और अर्चना मिश्रा (लखनऊ) और अमित बाल्मीकि (बुलन्दशहर) को प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया है।

    उन्होंने पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

    आभार

    शर्मा ने जताया भाजपा प्रबंधन का अभार

    उत्तर प्रदेश भाजपा का उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद एके शर्मा ने पार्टी प्रबंधन का आभार जताया है।

    उन्होंने ट्वीट किया, 'उत्तर प्रदेश भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय एवं राज्य नेतृत्व का कोटि कोटि धन्यवाद। मैं वरिष्ठों के मार्गदर्शन में कार्यकर्ता मित्रों के सहयोग से समाज, प्रदेश एवं देश की लगातार सेवा करता रहूँगा।'

    बता दें कि शर्मा के उपाध्यक्ष बनाए जाने को लेकर पार्टी में सुगबुगाहट शुरू हो गई है।

    घोषणा

    प्रदेशाध्यक्ष ने की विभिन्न मोर्चों के प्रदेशाध्यक्षों की घोषणा

    प्रदेशाध्यक्ष सिंह ने शनिवार को पार्टी के विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की भी घोषणा की है।

    इसमें प्रांशुदत्त द्विवेदी (फर्रूखाबाद) को भाजपा युवा मोर्चा, गीताशाक्य राज्यसभा सदस्‍य (औरैया) को महिला मोर्चा, कामेश्वर सिंह (गोरखपुर) को किसान मोर्चा, नरेन्द्र कश्यप पूर्व सांसद (गाजियाबाद) को पिछड़ा वर्ग मोर्चा, कौशल किशोर सांसद को अनुसूचित जाति मोर्चा, संजय गोण्ड (गोरखपुर) को अनुसूचित जनजाति मोर्चा व कुंवर बासित अली (मेरठ) को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

    तैयारी

    भाजपा प्रबंधन ने शुरू की विधानसभा चुनावों की तैयारी

    बता दें कि भाजपा प्रबंधन ने उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी शुरू करने के साथ राज्य में संगठन को मजबूत बनाने पर जोर देना शुरू कर दिया है।

    इसको लेकर दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई। इसमें प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है।

    इसमें राज्य में खाली पड़े पार्टी के विभिन्न पदों को भरने पर सहमति बनी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नरेंद्र मोदी
    योगी आदित्यनाथ
    उत्तर प्रदेश
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    'ऑपरेशन सिंदूर' पर भड़काऊ टिप्पणी के मामले में पुणे की छात्रा गुरुग्राम से गिरफ्तार ऑपरेशन सिंदूर
    CDS अनिल चौहान बोले- पाकिस्तान से हर बार धोखा ही मिला, बताई युद्धविराम की वजह अनिल चौहान
    विदेशी निवेशकों ने एक दिन में बेचे 6,450 करोड़ रुपये के शेयर, जानिए आंकड़े  शेयर बाजार समाचार
    हॉलीवुड में बॉलीवुड का डंका बजा चुकीं ये अभिनेत्रियां, अब दिशा पाटनी की बारी प्रियंका चोपड़ा

    नरेंद्र मोदी

    1 मई से 18 साल से अधिक उम्र वालों को लगेगी कोरोना वैक्सीन, सरकार का ऐलान केंद्र सरकार
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन, देश को लॉकडाउन से बचाने की अपील की कोरोना वायरस
    हरियाणा: CPI-M महासचिव सीताराम येचुरी के बेटे आशीष का कोरोना वायरस संक्रमण से निधन सीताराम येचुरी
    प्रधानमंत्री ने रद्द किया कल का बंगाल का चुनावी कार्यक्रम, कोरोना वायरस पर उच्च-स्तरीय बैठक करेंगे पश्चिम बंगाल

    योगी आदित्यनाथ

    हरियाणा के मुख्यमंत्री बोले- केंद्र सरकार तक कर रही 'लव जिहाद' पर कानून लाने का विचार हरियाणा
    बिहार: नीतीश का बिना नाम लिए योगी पर निशाना, कहा- क्या फालतू बातें करते रहते हैं नीतीश कुमार
    उत्तर प्रदेश सरकार का कर्मचारियों को दीवाली का तोहफा, मिलेगा 30 दिन का बोनस उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: कानपुर में एक के बाद एक धराशाही हो रहे 'लव जिहाद' के मामले- रिपोर्ट कानपुर

    उत्तर प्रदेश

    बिहार: गंगा में तैरते मिले 40 से अधिक शव, कोरोना संक्रमितों के होने की आशंका बिहार
    उत्तर प्रदेश: मौलवी की अंतिम यात्रा में शामिल हुए हजारों लोग, नियमों की उड़ाई धज्जियां कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस: आगरा के तीन गांवों में बिगड़े हालात, 20 दिन में हुई 64 मौतें आगरा
    बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में गंगा में बहती मिली लाशें बिहार

    भाजपा समाचार

    चुनाव आयोग ने भाजपा नेता राहुल सिन्हा के प्रचार करने पर लगाई 48 घंटे की रोक पश्चिम बंगाल
    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: पांचवें चरण में 45 सीटों पर डाले जा रहे वोट पश्चिम बंगाल
    प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक: पत्रकारों के लिए सबसे खतरनाक देशों में शामिल है भारत, मिला 142वां स्थान भारत की खबरें
    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: कोरोना संकट के बीच छठे चरण के लिए मतदान जारी पश्चिम बंगाल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025