Page Loader
प्रधानमंत्री मोदी बोले- पंडित नेहरू के ऐतिहासिक भाषण 'ट्रिस्ट विद डेस्टिनी' की गूंज प्रेरित करती रहेगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को याद किया

प्रधानमंत्री मोदी बोले- पंडित नेहरू के ऐतिहासिक भाषण 'ट्रिस्ट विद डेस्टिनी' की गूंज प्रेरित करती रहेगी

लेखन गजेंद्र
Sep 18, 2023
01:32 pm

क्या है खबर?

संसद के विशेष सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और उनके ऐतिहासिक भाषण को याद किया। उन्होंने कहा, "ये वो सदन है जहां पंडित जी (जवाहरलाल नेहरू) को भी याद किया जाएगा और अनेक बातों के लिए याद किया जाएगा। इसी सदन के पंडित नेहरू के 'एट द स्ट्रोक ऑफ मिडनाइट' भाषण की गूंज हमें प्रेरित करती रहेगी।" इस मौके पर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी याद किया।

भाषण

मोदी ने अटल की पंक्तियों को दोहराया

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "इसी सदन में अटल जी ने कहा था कि सरकारें आएंगी-जाएंगी, पार्टियां बनेंगी-बिगड़ेंगी, लेकिन ये देश रहना चाहिए।" प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस सदन ने 3 प्रधानमंत्री उनके कार्यकाल में खोए, नेहरू जी, इंदिरा जी, राजीव जी और उनको आंसुओं के साथ विदाई दी गई। इस दौरान मोदी ने सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों के नेतृत्व को याद किया और संसद हमले में शहीद हुए सुरक्षाबलों और कर्मचारियों को नमन किया।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस

देश के प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू ने 15 अगस्त, 1947 को देश को संबोधित करते हुए 'ट्रिस्ट विद डेस्टिनी' भाषण दिया था। इस दौरान उन्होंने कहा, "आधी रात के समय, जब दुनिया सो रही होगी, भारत जीवन और स्वतंत्रता के के साथ जाग रहा है।"

ट्विटर पोस्ट

प्रधानमंत्री मोदी ने पंडित नेहरू को याद किया