Page Loader
प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की प्रशंसा की, बोले- व्हीलचेयर पर आकर वोट किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनमोहन सिंह को याद किया

प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की प्रशंसा की, बोले- व्हीलचेयर पर आकर वोट किया

लेखन गजेंद्र
Feb 08, 2024
12:13 pm

क्या है खबर?

राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे सांसदों की विदाई पर बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की प्रशंसा की। मोदी ने उनके व्हीलचेयर पर आकर वोट डालने की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, "मुझे याद है कि दूसरे सदन में मतदान के दौरान यह ज्ञात था कि सत्ता पक्ष जीतेगा, लेकिन फिर भी डॉ मनमोहन सिंह अपनी व्हीलचेयर पर आए और अपना वोट डाला। यह एक सदस्य के अपने कर्तव्यों के प्रति सचेत रहने का उदाहरण है।"

प्रशंसा

आगे क्या बोले मोदी?

मोदी ने आगे कहा, "मनमोहन सिंह 6 बार इस सदन में अपने मूल्यवान विचारों से नेता प्रतिपक्ष और नेता के रूप में बड़ा योगदान देते रहे। वैचारिक मतभेद और छींटाकशी बहुत अल्पकालिक होता है, लेकिन लंबे समय तक उन्होंने जिस प्रकार देश और सदन का मार्गदर्शन किया है, वह हमेशा याद रखा जाएगा।" बता दें कि सेवानिवृत्त हो रहे सांसदों को गुरुवार को दिल्ली में सभापति जगदीप धनखड़ के आवास पर विदाई दी जाएगी।

ट्विटर पोस्ट

प्रधानमंत्री मोदी ने मनमोहन सिंह को याद किया