Page Loader
कर्नाटक चुनाव: प्रधानमंत्री मोदी ने दी कांग्रेस को बधाई, भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत को भी सराहा
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई (तस्वीर: ट्विटर/@Renesesglobal)

कर्नाटक चुनाव: प्रधानमंत्री मोदी ने दी कांग्रेस को बधाई, भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत को भी सराहा

लेखन गजेंद्र
May 13, 2023
05:58 pm

क्या है खबर?

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को बहुमत मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसे बधाई दी है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत को भी सराहा। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस पार्टी को बधाई। लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उन्हें मेरी शुभकामनाएं। मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने कर्नाटक चुनाव में हमारा समर्थन किया। मैं भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की सराहना करता हूं।'

बधाई

कर्नाटक की और जोश के साथ सेवा करेंगे- मोदी 

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे लिखा, 'हम आने वाले समय में और भी अधिक जोश के साथ कर्नाटक की सेवा करेंगे।' बता दें कि कर्नाटक चुनाव के नतीजे लगभग स्पष्ट हो गए हैं। कांग्रेस ने यहां बड़ी जीत दर्ज की है और वह 224 में से 136 सीटों पर आगे है या जीत चुकी है। बहुमत का आंकड़ा 113 सीट है। भाजपा महज 64 सीटों पर आगे है। जनता दल सेक्युलर (JDS) 20 सीटों पर आगे है।