Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
आम आदमी पार्टी समाचार
शिवसेना समाचार
राहुल गांधी
अमित शाह
भाजपा समाचार
बसवराज बोम्मई
असदुद्दीन ओवैसी
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / राजनीति की खबरें / साध्वी प्रज्ञा के बयान से नाराज प्रधानमंत्री मोदी, कहा- उन्हें कभी माफ नहीं कर पाऊंगा
राजनीति

साध्वी प्रज्ञा के बयान से नाराज प्रधानमंत्री मोदी, कहा- उन्हें कभी माफ नहीं कर पाऊंगा

साध्वी प्रज्ञा के बयान से नाराज प्रधानमंत्री मोदी, कहा- उन्हें कभी माफ नहीं कर पाऊंगा
लेखन प्रमोद कुमार
May 17, 2019, 04:33 pm 3 मिनट में पढ़ें
साध्वी प्रज्ञा के बयान से नाराज प्रधानमंत्री मोदी, कहा- उन्हें कभी माफ नहीं कर पाऊंगा

प्रधानमंत्री मोदी ने साध्वी प्रज्ञा द्वारा गोडसे को देशभक्त बताये जाने पर नाराजगी प्रकट की है। उन्होंने कहा कि वह इस बयान के लिए साध्वी प्रज्ञा को कभी माफ नहीं कर पाएंगे। बता दें, प्रज्ञा ने कहा था कि नाथूराम गोडसे देशभक्त था, देशभक्त है और देशभक्त रहेगा। उनके इस बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया था। भाजपा ने खुद को इस बयान से अलग करते हुए प्रज्ञा से 10 दिन में जवाब मांगा है।

नाराजगी
प्रधानमंत्री बोले- जितनी आलोचना की जाए उतना कम

प्रज्ञा के इस बयान पर पूछे गये सवाल के जवाब में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "ये बयान भयानक खराब बयान है, आलोचना के लायक है। सभ्य समाज के अंदर इस तरह की भाषा नहीं चलती। ऐसा कहने वालों को आगे से 100 बार सोचना होगा। हर प्रकार से घृणा के लायक है, जितनी निंदा की जाए उतना कम है।" प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "चाहे उन्होंने माफी मांग ली हो, लेकिन मैं मन से उन्हें कभी माफ नहीं कर पाऊंगा।"

कार्रवाई
भाजपा ने किया जवाब तलब

भारतीय जनता पार्टी ने साध्वी प्रज्ञा से उनके बयान को लेकर 10 दिन में जवाब मांगा है। उनके अलावा पार्टी अध्यक्ष ने भाजपा सांसद नलिन कटील और केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े से भी जवाब मांंगा है। इन दोनों नेताओं ने प्रज्ञा के बयान का समर्थन किया था। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट किया कि ये नेताओं के निजी बयान है और पार्टी से इनका कोई संबंध नहीं है।

बयान
साध्वी प्रज्ञा ने गोडसे को बताया था देशभक्त

मध्य प्रदेश में प्रज्ञा ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था। उन्होने कहा, "नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, देशभक्त हैं और देशभक्त रहेंगे। उन्हें आतंकवादी कहने वाले लोग अपने गिरेबान में झांकें। इस चुनाव में ऐसे लोगों को जवाब दे दिया जाएगा।" हालांकि, विवाद बढ़ने पर उन्होंने इस बयान के लिए माफी मांग ली। उन्होंने कहा कि वो गांधी जी की इज्जत करती हैं और उनका बयान गलत था।

समर्थन
अनंत हेगड़े ने किया था समर्थन

मोदी सरकार में मंत्री अनंत हेगड़े ने इस बयान का समर्थन करते हुए ट्वीट किया, 'खुशी है कि 70 साल बाद बदले हुए वैचारिक माहौल में गोडसे पर बहस हो रही है और दोषी को सुने जाने के लिए अच्छी गुंजाइश दी जा रही है। नाथूराम गोडसे को आखिरकार इस बहस से खुशी हुई होगी।' उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा, 'यह समय मुखर होने और बयान पर शर्मिंदा न होने का है।'

जानकारी
ट्वीट किया डिलीट

अनंत कुमार हेगड़े ने ट्वीट किया, 'मेरा ट्विटर अकाउंट कल हैक हो गया था। गांधी जी की हत्यारे के लिए कोई सहानुभूति नहीं हो सकती। उनके राष्ट्र के लिए योगदान का हम सभी का पूरा सम्मान है।'

समर्थन
भाजपा सांसद कटील ने की यह टिप्पणी

दो बार के सांसद और दक्षिण कन्नड़ से भाजपा प्रत्याशी नलिन कटील साध्वी के बयान का समर्थन करते-करते हुए राजीव गांधी के बारे में विवादास्पद बयान दे बैठे। उन्होंने गोडसे, कसाब और राजीव गांधी तुलना कर दी। नलिन ने गुरुवार को कहा, "गोडसे ने एक को मारा, कसाब ने 72 को मारा, राजीव गांधी ने 17 हजार को मारा। अब आप खुद तय कर लो कि कौन ज्यादा क्रूर है।"

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
प्रमोद कुमार
प्रमोद कुमार
Twitter
IIMC से पढ़ा। सच्ची, जरूरी और काम की हर बात आप तक पहुंचाने की कोशिश। राजनीतिक पार्टियों में हलचल से लेकर देश-दुनिया की बड़ी और अहम घटनाओं पर नजर रखता हूं। खबर को खबर की तरह आपके सामने पेश करने का प्रयास रहता है।
ताज़ा खबरें
भोपाल
साध्वी प्रज्ञा
अमित शाह
महात्मा गांधी
लोकसभा चुनाव
ताज़ा खबरें
तमिलनाडु के कोल्ली हिल्स में स्थित हैं ये खूबसूरत पर्यटन स्थल, छुट्टियों में घूम आएं
तमिलनाडु के कोल्ली हिल्स में स्थित हैं ये खूबसूरत पर्यटन स्थल, छुट्टियों में घूम आएं लाइफस्टाइल
वेस्टइंडीज बनाम भारत, पहला टी-20: भारत ने 68 रनों से जीता मुकाबला, बने ये रिकॉर्ड्स
वेस्टइंडीज बनाम भारत, पहला टी-20: भारत ने 68 रनों से जीता मुकाबला, बने ये रिकॉर्ड्स खेलकूद
भारत में नहीं मिलेंगी चौथी जनरेशन होंडा सिटी, जैज और WR-V, जल्द बंद होगा उत्पादन
भारत में नहीं मिलेंगी चौथी जनरेशन होंडा सिटी, जैज और WR-V, जल्द बंद होगा उत्पादन ऑटो
'गुड लक जेरी' रिव्यू: जेरी बनकर छा गईं जाह्नवी, कमजोर स्क्रिप्ट ने फेरा पानी
'गुड लक जेरी' रिव्यू: जेरी बनकर छा गईं जाह्नवी, कमजोर स्क्रिप्ट ने फेरा पानी मनोरंजन
वेस्टइंडीज बनाम भारत, पहला टी-20: वेस्टइंडीज को मिला 191 रनों का लक्ष्य, रोहित ने लगाया अर्धशतक
वेस्टइंडीज बनाम भारत, पहला टी-20: वेस्टइंडीज को मिला 191 रनों का लक्ष्य, रोहित ने लगाया अर्धशतक खेलकूद
भोपाल
प्रज्ञा ठाकुर को दाऊद इब्राहिम के भाई की गैंग से मिली हत्या की धमकी, FIR दर्ज
प्रज्ञा ठाकुर को दाऊद इब्राहिम के भाई की गैंग से मिली हत्या की धमकी, FIR दर्ज देश
मध्य प्रदेश: अश्लील कमेंट्स का विरोध करने पर महिला पर ब्लेड से हमला, 118 टांके आए
मध्य प्रदेश: अश्लील कमेंट्स का विरोध करने पर महिला पर ब्लेड से हमला, 118 टांके आए देश
AIIMS Bhopal Recruitment: फैकल्टी और नॉन-फैकल्टी पदों पर निकली भर्ती, यहां पर करें आवेदन
AIIMS Bhopal Recruitment: फैकल्टी और नॉन-फैकल्टी पदों पर निकली भर्ती, यहां पर करें आवेदन करियर
धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में श्वेता तिवारी पर FIR दर्ज
धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में श्वेता तिवारी पर FIR दर्ज मनोरंजन
यशराज ने की अपनी पहली वेब सीरीज की घोषणा, बाबिल खान को भी मिला मौका
यशराज ने की अपनी पहली वेब सीरीज की घोषणा, बाबिल खान को भी मिला मौका मनोरंजन
और खबरें
साध्वी प्रज्ञा
मालेगांव धमाका: गवाह का ATS पर योगी आदित्यनाथ का नाम लेने का दबाव बनाने का आरोप
मालेगांव धमाका: गवाह का ATS पर योगी आदित्यनाथ का नाम लेने का दबाव बनाने का आरोप देश
गोडसे को 'देशभक्त' बताने पर प्रज्ञा सिंह ने दो बार मांगी माफी, राहुल को भी लपेटा
गोडसे को 'देशभक्त' बताने पर प्रज्ञा सिंह ने दो बार मांगी माफी, राहुल को भी लपेटा राजनीति
गोडसे को 'देशभक्त' बताने पर प्रज्ञा सिंह पर कार्रवाई, रक्षा मंत्रालय की समिति से हटाया गया
गोडसे को 'देशभक्त' बताने पर प्रज्ञा सिंह पर कार्रवाई, रक्षा मंत्रालय की समिति से हटाया गया राजनीति
भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ने गांधी के हत्यारे गोडसे को फिर बताया 'देशभक्त'
भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ने गांधी के हत्यारे गोडसे को फिर बताया 'देशभक्त' राजनीति
विपक्ष कर रहा 'मारक शक्ति' का प्रयोग, इसलिए हो रहा भाजपा नेताओं का निधन- प्रज्ञा ठाकुर
विपक्ष कर रहा 'मारक शक्ति' का प्रयोग, इसलिए हो रहा भाजपा नेताओं का निधन- प्रज्ञा ठाकुर राजनीति
और खबरें
अमित शाह
गुजरात दंगे: मोदी के खिलाफ अहमद पटेल की साजिश का हिस्सा थीं तीस्ता सीतलवाड़- SIT
गुजरात दंगे: मोदी के खिलाफ अहमद पटेल की साजिश का हिस्सा थीं तीस्ता सीतलवाड़- SIT देश
गुजरात: भारी बारिश के कारण अहमदाबाद समेत कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति, सात की मौत
गुजरात: भारी बारिश के कारण अहमदाबाद समेत कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति, सात की मौत देश
अमरनाथ गुफा के पास बादल फटा; 10 लोगों की मौत, कई लापता
अमरनाथ गुफा के पास बादल फटा; 10 लोगों की मौत, कई लापता देश
अमित शाह ने वादा निभाया होता तो आज महाराष्ट्र में भाजपा का मुख्यमंत्री होता- उद्धव ठाकरे
अमित शाह ने वादा निभाया होता तो आज महाराष्ट्र में भाजपा का मुख्यमंत्री होता- उद्धव ठाकरे राजनीति
गुजरात दंगे: मोदी को क्लीन चिट मिलने के एक दिन बाद तीस्ता सीतलवाड़ समेत दो गिफ्तार
गुजरात दंगे: मोदी को क्लीन चिट मिलने के एक दिन बाद तीस्ता सीतलवाड़ समेत दो गिफ्तार देश
और खबरें
महात्मा गांधी
पंजाब: भठिंडा में तोड़ी गई गांधी की मूर्ति, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
पंजाब: भठिंडा में तोड़ी गई गांधी की मूर्ति, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज देश
क्या नोटों पर गांधी के अलावा अन्य महापुरुषों की भी तस्वीरें छपेंगी? जानें RBI की प्रतिक्रिया
क्या नोटों पर गांधी के अलावा अन्य महापुरुषों की भी तस्वीरें छपेंगी? जानें RBI की प्रतिक्रिया देश
नए नोटों पर महात्मा गांधी के साथ नजर आ सकते हैं कलाम और टैगौर
नए नोटों पर महात्मा गांधी के साथ नजर आ सकते हैं कलाम और टैगौर देश
महात्मा गांधी की बायोपिक सीरीज में मुख्य भूमिका निभाएंगे प्रतीक गांधी
महात्मा गांधी की बायोपिक सीरीज में मुख्य भूमिका निभाएंगे प्रतीक गांधी मनोरंजन
महात्मा गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले कालीचरण महाराज गिरफ्तार
महात्मा गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले कालीचरण महाराज गिरफ्तार देश
और खबरें
लोकसभा चुनाव
अब चुनाव प्रचार पर ज्यादा पैसे लगा सकेंगे उम्मीदवार, खर्च सीमा बढ़ी
अब चुनाव प्रचार पर ज्यादा पैसे लगा सकेंगे उम्मीदवार, खर्च सीमा बढ़ी राजनीति
बिहार: पटना की अदालत ने तेजस्वी यादव समेत छह के खिलाफ FIR दर्ज करने को कहा
बिहार: पटना की अदालत ने तेजस्वी यादव समेत छह के खिलाफ FIR दर्ज करने को कहा राजनीति
तमिलनाडु: वोट डालने जाने वालों के लिए चेन्नई से 3,000 अतिरिक्त बसें चलाएगी सरकार
तमिलनाडु: वोट डालने जाने वालों के लिए चेन्नई से 3,000 अतिरिक्त बसें चलाएगी सरकार देश
चुनावों के ऐलान के साथ ही लागू होने वाली आचार संहिता का क्या मतलब है?
चुनावों के ऐलान के साथ ही लागू होने वाली आचार संहिता का क्या मतलब है? राजनीति
चुनावों से पहले भाजपा ने फेसबुक से की थी 44 'विरोधी' पेजों की शिकायत, 14 हटे
चुनावों से पहले भाजपा ने फेसबुक से की थी 44 'विरोधी' पेजों की शिकायत, 14 हटे देश
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

राजनीति की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Politics Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022