प्रधानमंत्री मोदी ने पोखरण परमाणु परीक्षण को याद किया, बोले- कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती
क्या है खबर?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुजरात में सोमनाथ अमृत महोत्सव के दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए पोखरण में हुए परमाणु परीक्षण को याद करते भारत की मजबूती को बताया। उन्होंने कहा कि 11 मई, 1998 को देश ने पोखरण में 3 परमाणु परीक्षण किए, जिसके बाद दुनिया में तूफान आ गया कि भारत ने कैसे परीक्षण कर लिया। मोदी ने कहा कि तब देश अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में किसी ताकत के आगे झुका नहीं था।
बयान
दुनिया को भारत की राजनीतिक इच्छाशक्ति का पता चला- मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा परमाणु परीक्षण के बाद दुनिया भर की शक्तियां भारत को दबोचने के लिए मैदान में उतरी, अनेक प्रकार के बंधन लग गए, आर्थिक संभावनाओं के सारे रास्ते बंद कर दिए गए थे। मोदी ने आगे कहा, "11 मई के बाद दुनिया हम पर टूट पड़ी थी। लेकिन 13 मई को फिर 2 और परमाणु परीक्षण हुए थे। उससे दुनिया को पता चला था कि भारत की राजनीतिक इच्छाशक्ति कितनी अटल है।"
बयान
दुनिया की कोई ताकत भारत को दबाव में नहीं ला सकती- मोदी
मोदी ने आगे कहा, "उस समय पूरी दुनिया का दबाव भारत पर था। लेकिन अटल जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने दिखाया था कि हमारे लिए राष्ट्र प्रथम है। दुनिया की कोई ताकत भारत को झुका नहीं सकती, दबाव में नहीं ला सकती।" बता दें कि सोमनाथ का अमृत महोत्सव पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। मोदी ने विशेष महापूजा, कुंभभिषेक और ध्वजरोहण समारोहों के बाद सभा को संबोधित किया।
ट्विटर पोस्ट
प्रधानमंत्री मोदी के भाषण का अंश
#WATCH | Gir Somnath, Gujarat: Prime Minister Narendra Modi says, "On May 11th, the first three nuclear tests were conducted. Our scientists, the champions of India, showcased India's capabilities to the entire world. It sent shockwaves across the globe. Various sanctions were… pic.twitter.com/7Zp7wgztho
— ANI (@ANI) May 11, 2026