क्या प्रधानमंत्री मोदी की रैली में शामिल होने के लिए बना रहे दबाव? सामने आया वीडियो
क्या है खबर?
राजस्थान के अजमेर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को एक जनसभा करेंगे, जिसको लेकर भाजपा जी-जान से जुटी है। इसी बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसको लेकर चर्चा शुरू हो गई है। वीडियो में एक इंटर्न प्रधानमंत्री की जनसभा में जाने का विरोध कर रही है, जिसके कारण उसे भत्ता रोकने की धमकी दी जा रही है। यह वीडियो कांग्रेस ने भी एक्स पर साझा किया है। हालांकि, दावे की पुष्टि नहीं हुई है।
विरोध
वीडियो में क्या है?
वीडियो राजस्थान के चौमूं का बताया जा रहा है, जो कृषि विभाग का प्रतीत हो रहा है। वीडियो में एक महिला इंटर्न बोल रही हैं, "मैं मोदीजी की रैली में क्यों जाऊं, मुझे नोटिफिकेशन दिखाओ। अगर मैं भीड़ में जाऊंगी, तभी आप साइन करके देंगे। ये कह रहे कि 28 तारीख को अजमेर जाना हैं। बोले रहे कि मोदीजी की रैली है। जिलाधिकारी का आदेश है। कह रहे कि अगर नहीं जाए तो किसी फॉर्म में साइन करके न देना।"
ट्विटर पोस्ट
कांग्रेस ने साझा किया वीडियो
राजस्थान के अजमेर में 28 फरवरी को नरेंद्र मोदी की रैली है। BJP सरकार ने विभागों को रैली में भीड़ जुटाने के निर्देश दिए हैं।
— Congress (@INCIndia) February 27, 2026
जब एक इंटर्न ने रैली में जाने से मना किया तो अधिकारियों ने उसे धमकाते हुए कहा- रैली में नहीं जाओगी तो Absent दिखाकर भत्ता रोक लेंगे।
यही मोदी की रैली में… pic.twitter.com/Z4pAj8ykYk
दौरा
प्रधानमंत्री करेंगे सर्वाइकल कैंसर से बचाने वाली HPV वैक्सीन का शुभारंभ
प्रधानमंत्री मोदी शनिवार सुबह लगभग 11:30 बजे अजमेर पहुंचेंगे और करीब 16,680 करोड़ रुपए से अधिक की अनेक विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, उद्घाटन और शिलान्यास। वे महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने वाली HPV टीकाकरण के राष्ट्रीय अभियान का भी शुभारंभ करेंगे। यह टीका देशभर की 14 साल की लड़कियों को लगाया जाना है। विकास परियोजनाएं शहरी विकास, पेयजल आपूर्ति, सड़क, सिंचाई, ऊर्जा और औद्योगिक अवसंरचना से जुड़ी हुई हैं।