LOADING...
पेट्रोल बचाने के लिए उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री चला रहे उधार की स्कूटी
उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी स्कूटी से आ रहे सचिवालय

पेट्रोल बचाने के लिए उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री चला रहे उधार की स्कूटी

लेखन गजेंद्र
May 13, 2026
07:46 pm

क्या है खबर?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील की तो भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और मंत्री उसका पालन करने में जुट गए। इस बीच, उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी, अपील से इतना प्रभावित हुए कि उन्होंने लोगों से मांगकर स्कूटी चलाना शुरू कर दिया। हालांकि, वो जबरदस्त ट्रोल हो गए। दरअसल, जोशी जो स्कूटी चला रहे थे उसकी बीमा और प्रदूषण की वैधता खत्म हो चुकी है और काफिला भी उनके साथ चल रहा था।

अपील

इलेक्ट्रिक स्कूटी से पहुंचे सचिवालय

उत्तराखंड के पत्रकार अजित सिंह राठी ने एक्स पर बताया कि पहले दिन मंत्री जोशी ने फ्लीट के आगे जो स्कूटी दौड़ाई, उसका प्रदूषण और बीमा दोनों नहीं थे और वह किसी रावत जी की स्कूटी थी। बुधवार को प्रदूषण और बीमा की फजीहत के बाद मंत्री इलेक्ट्रिक स्कूटी से सचिवालय कैबिनेट की बैठक में पहुंचे थे। हालांकि, बताया जा रहा है कि वो स्कूटी भी किसी और की है। कई अन्य मंत्री भी अपील का पालन कर रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

उत्तराखंड के मंत्री ने चलाई स्कूटी

Advertisement

अपील

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने काफिले को घटाया

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को अपने काफिले को घटा दिया है। बुधवार को उनके साथ केवल 2 कारें चलती दिखी हैं। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान या पुष्टि नहीं हुई है। इससे पहले प्रधानमंत्री ने विशेष सुरक्षा दल (SPG) से काफिले में 50 प्रतिशत की कटौती करने को कहा था, जिसके बाद SPG नियम के मुताबिक काफिला कम करने की योजना बना रहा था।

Advertisement