Loading...
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शुरू होगा विरोध-प्रदर्शन का दूसरा चरण, राज्यों में घेरने की तैयारी
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शुरू होगा विरोध-प्रदर्शन का दूसरा चरण (फाइल तस्वीर)

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शुरू होगा विरोध-प्रदर्शन का दूसरा चरण, राज्यों में घेरने की तैयारी

लेखन गजेंद्र
Nov 09, 2026
11:41 am

क्या है खबर?

दिवाली के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन का दूसरा चरण शुरू होगा। इस बार विरोध हर राज्य में होगा। हिंदुस्तान टाइम्स को कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के महासचिव एमए बेबी ने बताया कि विपक्ष ने अभियान को दिल्ली से आगे हर राज्य-जिले में बढ़ाने का फैसला किया है। विपक्ष अभियान को वोटरों से सीधे जुड़ने और अगले साल 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले एकजुटता के तौर पर देख रहा है।

अभियान

हर जिले में जुटेंगे लोग

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को कोझिकोड तट पर कांग्रेस की तरफ से आयोजित की गई 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली का नेतृत्व किया।

वेणुगोपाल ने रविवार को बताया कि भारी बारिश के बावजूद, हजारों लोग वोट चोरी और तानाशाही राजनीति के खिलाफ मोदी सरकार को कड़ी चेतावनी देने के लिए निकले थे।

कांग्रेस के एक राज्यसभा नेता ने कहा कि यह अभियान हर जिले में जमीनी स्तर के संगठन को काम देगा और चुनाव से पहले ताकत बढ़ेगी।

तैयारी

संसद में भी घेरेगा विपक्ष, राष्ट्रपति को सौंपा जाएगा सबूत

विपक्षी INDIA गठबंधन इस मुद्दे को संसद के आगामी शीतकालीन सत्र में उठाने की तैयारी कर रहे हैं। यह सत्र इस महीने के आखिर में शुरू होने की उम्मीद है।

इसके अलावा, विपक्षी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से एक और बार मिलने की योजना बना रहा है और समय मांग रहा है, ताकि उनको सबूत सौंप सके।

इससे पहले 10 विपक्षी नेताओं ने 9 अक्टूबर को राष्ट्रपति मुर्मू को एक ज्ञापन सौंपा था।

ADVERTISEMENT