LOADING...
उत्तर प्रदेश: ओमप्रकाश राजभर बोले- केवल राजनीतिक शक्ति के लिए भाजपा से समझौता किया
ओमप्रकाश राजभर बोले कि राजनीतिक शक्ति के लिए भाजपा से समझौता किया

उत्तर प्रदेश: ओमप्रकाश राजभर बोले- केवल राजनीतिक शक्ति के लिए भाजपा से समझौता किया

लेखन गजेंद्र
Apr 30, 2024
05:39 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के अध्यक्ष और भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का अनोखा बयान सामने आया है। मऊ में मुस्लिम समुदाय के एक कार्यक्रम में उन्होंने भाजपा के साथ जाने को मजबूरी बताया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। उन्होंने यहां मौजूद लोगों से कहा कि वह भाजपा में सिर्फ राजनीतिक शक्ति लेने के लिए गए हैं, लेकिन चुनाव वह अपनी छड़ी के निशान पर ही लड़ रहे हैं।

बयान

मुस्लिम समुदाय से बोले राजभर- जो आपका दर्द, वो मेरा दर्द

राजभर ने कहा, "साथियों, जो दर्द आपका है, वही दर्द हमारा है। हम बहुत गरीब परिवार से उठे हैं। आप सोचते होंगे कि हम मंत्री हो गए हैं तो, हम बहुत बड़े मंत्री नहीं हैं। हां, ठीक है कि बाबा साहब अंबेडकर जी ने कहा है राजनीतिक शक्ति ही कुंजी है। उस राजनीतिक शक्ति को लेने के लिए हमने भाजपा से समझौता किया। हम भाजपा के कमल पर चुनाव नहीं लड़ते, हम छड़ी के निशान पर लड़ते हैं।"

ट्विटर पोस्ट

सुनिए, क्या बोले ओपी राजभर