NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / भाजपा में शामिल हुआ एक और TMC विधायक, जल्द 6 अन्य के शामिल होने की संभावना
    अगली खबर
    भाजपा में शामिल हुआ एक और TMC विधायक, जल्द 6 अन्य के शामिल होने की संभावना

    भाजपा में शामिल हुआ एक और TMC विधायक, जल्द 6 अन्य के शामिल होने की संभावना

    लेखन मुकुल तोमर
    May 29, 2019
    06:46 pm

    क्या है खबर?

    अपने गढ़ पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के उभार से पहले से ही परेशान तृणमूल कांग्रेस (TMC) की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।

    मंगलवार को उसके 2 विधायक और 50 से अधिक पार्षद भाजपा में शामिल हुए और आज फिर एक विधायक समेत चार TMC नेताओं ने पार्टी बदल ली।

    वहीं ऐसी खबरें भी हैं कि 1 जून को TMC के 6 विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

    मामला

    TMC छोड़ भाजपा में शामिल हो रहे ममता के विधायक

    TMC छोड़ रहे नेताओं की कड़ी में बुधवार को विधायक मनीरूल इस्लाम भाजपा में शामिल हुए।

    उनके साथ उनके समर्थक और नेता गदाधर हाजरा, मोहम्मद आसिफ इकबाल और निमाई दास भी भाजपा में शामिल हुए।

    इससे पहले मंगलवार को TMC विधायक शुभ्रांशु रॉय और तुषारकांती भट्टाचार्य समेत 50 से अधिक पार्षद भाजपा में शामिल हो गए थे।

    6 अन्य TMC विधायकों के भी 1 जून को पार्टी बदलने की उम्मीद है।

    जानकारी

    पार्टी बदलने वालों में मुकुल रॉय का बेटा शामिल

    शुभ्रांशु रॉय भाजपा नेता मुकुल रॉय के बेटे हैं। उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। कभी ममता बनर्जी के बेहद खास रहे मुकुल रॉय खुद TMC से निकाले जाने के कुछ समय बाद नवंबर 2017 में भाजपा में शामिल हुए थे।

    प्रतिक्रिया

    TMC ने भाग रहे नेताओं को बताया 'चूहा'

    पार्टी छोड़कर भाग रहे अपने नेताओं को TMC ने चूहों की संज्ञा दी है।

    पार्टी ने कहा, "अगर कुछ नेता सिर्फ इसलिए भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं क्योंकि वह कुछ सीट जीत गई, तो वह और कुछ नहीं बल्कि डर कर जहाज छोड़ने वाले चूहे हैं। अच्छा है कि वह पार्टी छोड़ रहे हैं।"

    बता दें कि 2016 चुनाव में 294 सीटों वाली विधानसभा में TMC ने 211 सीटें जीतीं थीं, जबकि भाजपा के पास मात्र 3 सीटें हैं।

    बयान

    भाजपा बंगाल प्रभारी ने कहा, सात चरणों में शामिल होंगे नेता

    इससे पहले कल कार्यक्रम में भाजपा के पश्चिम बंगाल प्भारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था, "जैसे पश्चिम बंगाल में सात चरणों में चुनाव हुए थे, उसी तरह भाजपा में भी विधायक सात चरणों में शामिल होंगे। ये केवल पहला चरण था।"

    घोषणा से पहले भी उन्होंने कहा कि भविष्य में भी विरोधी दलों के नेता ऐसे भाजपा में शामिल होते रहेंगे।

    लोकसभा चुनाव में भाजपा के 42 में से 18 सीटें जीतने के बाद TMC में ये खलबली मची है।

    दावा

    क्या सही था 40 TMC विधायकों के संपर्क में होने का प्रधानमंत्री मोदी का दावा?

    बता दें कि लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 40 TMC विधायकों के खुद के संपर्क में होने का सनसनीखेज दावा किया था।

    TMC ने उनके इस बयान की चुनाव आयोग से शिकायत की थी और कहा कि भाजपा विधायकों को खरीदने का प्रयास कर रही है।

    चुनाव के बाद भाजपा के एक सांसद ने प्रधानमंत्री मोदी के दावे का समर्थन करते हुए कहा था कि 90 दिन के अंदर बंगाल में ममता की सरकार गिर जाएगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पश्चिम बंगाल
    नरेंद्र मोदी
    भारतीय जनता पार्टी
    ममता बनर्जी

    ताज़ा खबरें

    'भूल चूक माफ' से लेकर 'केसरी वीर' तक, इस सप्ताह सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये फिल्में  राजकुमार राव
    IPL 2025: एडेन मार्करम ने SRH के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    हर्षल पटेल सबसे तेज 150 IPL विकेट लेने वाले गेंदबाज बने, जानिए उनके आंकड़े हर्षल पटेल
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने इस सीजन में अपना 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े मिचेल मार्श

    पश्चिम बंगाल

    11 अप्रैल से 19 मई तक 7 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, 23 मई को परिणाम दिल्ली
    जानिए क्यों उठ रहे हैं लोकसभा चुनाव में रमजान के दौरान मतदान पर सवाल बिहार
    गठबंधन के मोर्चे पर बड़ी गलतियां कर रही है कांग्रेस, सहयोगियों को बनाने में रही नाकाम दिल्ली
    लोकसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी ने 'कांग्रेस' से किया किनारा, बताया बदलाव का वक्त ममता बनर्जी

    नरेंद्र मोदी

    मोदी को लगा पाकिस्तानी रडार से बचाएंगे बादल, इसलिए खराब मौसम में करा दी एयर स्ट्राइक पाकिस्तान समाचार
    मोदी को 'नीच किस्म का आदमी' बोलने को मणिशंकर ने ठहराया सही, बताया सबसे बदजुबान प्रधानमंत्री कांग्रेस समाचार
    राहुल ने मोदी से पूछा- क्या बारिश में सभी विमान रडार से गायब हो जाते हैं? मध्य प्रदेश
    रिपोर्टर पर भड़के कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर, मारने के लिए ताना मुक्का और दी गाली बिहार

    भारतीय जनता पार्टी

    पांच सालों में प्रधानमंत्री मोदी की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- बहुमत से आएगी भाजपा की सरकार अमित शाह
    चुनाव परिणाम के बाद किसकी बनेगी सरकार, संभावित समीकरणों पर एक नजर नरेंद्र मोदी
    टाइम मैगजीन की कवर स्टोरी में 'डिवाइडर इन चीफ' कहे जाने पर मोदी ने दी प्रतिक्रिया पाकिस्तान समाचार
    गोडसे को देशभक्त बताने वालीं साध्वी प्रज्ञा को भाजपा से बाहर किया जाना चाहिएः नीतीश कुमार बिहार

    ममता बनर्जी

    विपक्षी पार्टियों का फैसला- चुनाव से पहले होगा गठबंधन, बनेगा न्यूनतम साझा कार्यक्रम अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली में नहीं होगा AAP और कांग्रेस का गठबंधन, कांग्रेस ने किया इनकार दिल्ली
    ममता बनर्जी ने पुलवामा हमले के समय पर उठाया सवाल- चुनाव से पहले क्यों हुआ हमला CRPF
    ममता बनाम मोदी सरकार की लड़ाई का कारण बने कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार का तबादला पश्चिम बंगाल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025