NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / प्रियंका गांधी ने यूपी में अपराध पर उठाए सवाल, योगी का जवाब- अंगूर खट्ठे हैं
    अगली खबर
    प्रियंका गांधी ने यूपी में अपराध पर उठाए सवाल, योगी का जवाब- अंगूर खट्ठे हैं

    प्रियंका गांधी ने यूपी में अपराध पर उठाए सवाल, योगी का जवाब- अंगूर खट्ठे हैं

    लेखन मुकुल तोमर
    Jun 30, 2019
    07:37 pm

    क्या है खबर?

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में अपराध बढ़ने पर सवाल उठाए तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'अंगूर खट्ठे हैं' कहकर जवाब दिया।

    प्रियंका ने ट्वीट कर राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए थे, जिसका अब योगी ने जवाब दिया है।

    इससे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस ने प्रियंका के ट्वीट के तुरंत बाद जवाब देते हुए कहा था कि पुलिस अपराध का मुकाबला करने में बेहद प्रभावी साबित हुई है।

    हमला

    प्रियंका ने कहा था, खुलेआम घूम रहे अपराधी

    प्रियंका ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए योगी सरकार पर हमला बोला था।

    उन्होंने लिखा था, "पूरे उत्तर प्रदेश में अपराधी खुलेआम मनमानी करते घूम रहे हैं। एक के बाद एक अपराधिक घटनाएं हो रही हैं। मगर यूपी की भाजपा सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। क्या उत्तर प्रदेश सरकार ने अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है?"

    ट्वीट के साथ उन्होंने कई घटनाओं की समाचार रिपोर्ट्स की तस्वीरें भी शेयर की हैं।

    ट्विटर पोस्ट

    प्रियंका का सवाल- क्या यूपी सरकार ने किया अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण?

    पूरे उत्तर प्रदेश में अपराधी खुलेआम मनमानी करते घूम रहे हैं। एक के बाद एक अपराधिक घटनाएँ हो रही हैं। मगर उ.प्र. भाजपा सरकार के कान पर जूँ तक नहीं रेंग रही।

    क्या उत्तर प्रदेश सरकार ने अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है? pic.twitter.com/khYP4eZam2

    — Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) June 29, 2019

    जवाब

    योगी का जवाब, खबरों में बने रहने के लिए कर रहे टिप्पणी

    अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रियंका के सवालों पर जवाब दिया है।

    मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, "ये अंगूर खट्ठे हैं का मामला है। उनकी पार्टी के अध्यक्ष (राहुल गांधी) उत्तर प्रदेश से हार गए। इसलिए कहीं भी, दिल्ली, इटली और इंग्लैंड, में बैठकर उन्हें टिप्पणी करने की जरूरत है ताकि वो खबरों में बने रहें।"

    बता दें कि भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी के खिलाफ राहुल को अमेठी में हार का सामना करना पड़ा था।

    प्रतिक्रिया

    पुलिस का जवाब, अपराध में आई गिरावट

    इससे पहले यूपी पुलिस ने भी प्रियंका के आरोपों को जवाब दिया था।

    आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए यूपी पुलिस ने कहा था, "यूपी पुलिस ने गंभीर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पिछले 2 सालों में 9225 अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है, जबकि 81 को मारा गया है। राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत 200 करोड़ रुपये से ऊपर जब्त किए गए। डकैती, हत्या, लूट और अपहरण के मामलों में अभूतपूर्व गिरावट हुई है।"

    बयान

    सभी सनसनीखेज मामलों को 48 घंटे में सुलझाया- पुलिस

    यूपी पुलिस ने कहा, "पुलिस के प्रभावी कार्य की वजह से अपराध में 20-35 प्रतिशत की कमी आई है। सभी सनसनीखेज मामलों को 48 घंटे के अंदर सुलझा लिया गया।" योगी राज में पुलिस ने कई अपराधियों के एनकाउंटर भी किए हैं।

    हिंदू पलायन

    योगी ने मेरठ से पलायन की खबरों को बताया गलत

    इस दौरान योगी ने कई हिंदुओं के मेरठ छोड़ने पर मजबूर होने की खबरों पर भी जवाब दिया।

    खबरों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा, "कोई पलायन नहीं हो रहा। हमारे सत्ता में आने के बाद कौन पलायन करेगा? निजी झगड़े की वजह से कुछ ऐसे मामले हो सकते हैं।"

    बता दें कि नमो ऐप पर एक सामाजिक कार्यकर्ता ने डर की वजह से मेरठ के प्रह्लाद नगर से 125 हिंदू परिवारों के पलायन की शिकायत दर्ज कराई थी।

    यूपी राजनीति

    यूपी में कांग्रेस का प्रभार संभाल रही हैं प्रियंका

    पिछले साल राजनीति में आने के बाद से प्रियंका यूपी में कांग्रेस का कार्यभार संभाल रही हैं।

    उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए पूर्वी यूपी का प्रभार सौंपते वक्त राहुल ने कहा था वह अपनी बहन को 2022 यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाने तक के लिए यूपी भेज रहे हैं।

    हालांकि लोकसभा चुनाव में प्रियंका के प्रभार में रही सीटों में से कांग्रेस केवल एक रायबरेली की सीट जीत पाई। अमेठी उन्हीं के प्रभार में था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    योगी आदित्यनाथ
    उत्तर प्रदेश
    राहुल गांधी
    मेरठ

    ताज़ा खबरें

    राधिका आप्टे और कोंकणा सेन शर्मा पहली बार आईं साथ, इस वेब सीरीज में दिखेंगी  राधिका आप्टे
    भारत-पाकिस्तान तनाव के बाद जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में बनेंगे और बंकर भारत-पाकिस्तान तनाव
    कान्स में कब शुरू हुआ था भारत का सफर? इन भारतीय फिल्मों को मिल चुका सम्मान कान्स फिल्म फेस्टिवल
    IPL छोड़ 26 मई को अपने देश लौट सकते हैं दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी, जानिए कारण IPL 2025

    योगी आदित्यनाथ

    उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में जहरीली शराब के सेवन से 26 लोगों की मौत बिहार
    लखनऊ में 9 घंटे के रोड शो के साथ शुरुआत करेंगी प्रियंका गांधी, चुनावी रणनीति तैयार गोरखपुर
    मायावती पर 40 हज़ार करोड़ के घोटाले का आरोप लगाने वाले अखिलेश अब शांत क्यों? भारतीय जनता पार्टी
    उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में ज़हरीली शराब से कोहराम, अब तक 108 की मौत, 170 गिरफ्तार भारत की खबरें

    उत्तर प्रदेश

    आम आदमी कैसे करेगा राजनीति, लोकसभा में बढ़ी करोड़पति और आपराधिक रिकॉर्ड वाले सांसदों की संख्या मुस्लिम
    स्मृति ईरानी ने करीबी सहयोगी के पार्थिव शरीर को दिया कंधा, कल रात हुई थी हत्या भारतीय जनता पार्टी
    लोगों का शुक्रिया अदा करने वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा नरेंद्र मोदी
    हार के बाद कांग्रेस में इस्तीफे पर इस्तीफे, अब तक 6 प्रदेश अध्यक्षों ने छोड़ा पद ओडिशा

    राहुल गांधी

    मोदी की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस पर राहुल का सवाल- राफेल पर मुझसे बहस क्यों नहीं करते? नरेंद्र मोदी
    चुनाव परिणाम के बाद किसकी बनेगी सरकार, संभावित समीकरणों पर एक नजर नरेंद्र मोदी
    लोकसभा चुनाव: प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी ने कहां और क्यों की सबसे अधिक रैलियां, समझें ओडिशा
    नतीजों से पहले राष्ट्रपति से मिलेगा विपक्ष, खंडित जनादेश की स्थिति में सरकार बनाने का दावा मायावती

    मेरठ

    उत्तर प्रदेश: मेरठ में हिंसा भड़की, 100 से ज्यादा झुग्गियां जलकर राख उत्तर प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025