NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / भाजपा कब्रिस्तान नहीं बल्कि मंदिरों पर खर्च कर रही है जनता का पैसा- योगी आदित्यनाथ
    राजनीति

    भाजपा कब्रिस्तान नहीं बल्कि मंदिरों पर खर्च कर रही है जनता का पैसा- योगी आदित्यनाथ

    भाजपा कब्रिस्तान नहीं बल्कि मंदिरों पर खर्च कर रही है जनता का पैसा- योगी आदित्यनाथ
    लेखन भारत शर्मा
    Nov 04, 2021, 02:35 pm 1 मिनट में पढ़ें
    भाजपा कब्रिस्तान नहीं बल्कि मंदिरों पर खर्च कर रही है जनता का पैसा- योगी आदित्यनाथ
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

    उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पहले जनता का पैसा 'कब्रिस्तान' के लिए जमीन पर खर्च किया जाता था, लेकिन उनकी भाजपा सरकार के तहत मंदिरों के उत्थान के लिए इस पैसे का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की जनता को लुभाने के लिए कई अन्य घोषणाएं भी की है।

    "जनता के पैसों से किया जा रहा है मंदिरों का कायाकल्प"

    दीपोत्सव समारोह के तहत राम कथा पार्क में आयोजित कार्यक्रम मुख्यमंत्री ने कहा, "पहले जनता का पैसा कब्रिस्तान के लिए जमीन पर खर्च होता था, लेकिन आज मंदिरों के कायाकल्प पर पैसा खर्च किया जा रहा है।" उन्होंने कहा, "अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है और 2023 तक यह पूरा जो जाएगा। केंद्र भी प्रदेश के 500 मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों का सौंदर्यकरण कर रही है. इनमें से 300 से ज्यादा कार्य पूरे हो चुके हैं।"

    अगले साल होली तक मिलेगा मुफ्त राशन- मुख्यमंत्री

    NDTV के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा, "कोरोना महामारी के दौरान गरीबों को मुफ्त राशन देने के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना नवंबर में खत्म होने वाली थी, लेकिन उनकी सरकार ने इसे अगले साल होली (मार्च) तक बढ़ाने का फैसला किया है, क्योंकि महामारी अभी खत्म नहीं हुआ है।" उन्होंने कहा, "योजना के तहत गेहूं और चावल के साथ नमक, चीनी, दाल और भी तेल मिलेगा। इससे प्रदेश के 15 करोड़ लोगों को फायदा होगा।"

    "31 साल पहले राम भक्तों पर चली थीं गोलियां"

    मुख्यमंत्री ने कहा, "आज से 31 साल पहले यानी 30 अक्टूबर, 1990 और 2 नवंबर, 1990 को अयोध्या में राम भक्तों और कार सेवकों पर गोलियां चलाई गई थीं। उस समय "जय श्री राम" का नारा लगाना और राम मंदिर के लिए आवाज उठाना एक अपराध माना जाता था, लेकिन आपने लोकतंत्र की ताकत की मजबूती का अहसास करा दिया।" ​ उन्होंने कहा, "राम भक्तों पर गोलियां चलाने वाले लोकतंत्र की ताकत की वजह से आज आपके सामने झुके हैं।"

    अगली कार सेवा में होगी पुष्प वर्षा- मुख्यमंत्री

    मुख्यमंत्री ने कहा, "कुछ और वर्ष अगर आप इसी तरह से हमें ले चले तो, अगली कार सेवा के लिए उन लोगों का पूरा खानदान लाइन में खड़ा नजर आएगा। अगली कार सेवा में गोली नहीं बल्कि पुष्प वर्षा होगी। यही लोकतंत्र की ताकत है।"

    मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना

    उधर उत्तरप्रदेश के संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को उनके मोहम्मद अली जिन्ना वाले बयान पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया, "यादव को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से संरक्षण मिल रहा है और हो सकता है कि इससे उन्हें आर्थिक मदद भी मिल रही हो।" शुक्ला ने कहा, "अखिलेश ISI के इशारे पर ही मोहम्मद अली जिन्ना का महिमामंडन करने में लगे हुए हैं।"

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    योगी आदित्यनाथ
    समाजवादी पार्टी
    उत्तर प्रदेश
    अखिलेश यादव

    ताज़ा खबरें

    भारत बनाम न्यूजीलैंड: भारतीय क्रिकेट टीम के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में कैसे हैं आंकड़े?  भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    फरवरी में होगी विमेंस प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी- रिपोर्ट विमेंस प्रीमियर लीग
    कंगना रनौत ने फिर दी बॉलीवुड को नसीहत, धमकाते हुए बोलीं- राजनीति से दूर रहो कंगना रनौत
    त्रिपुरा विधानसभा चुनाव: भाजपा ने 60 सीटों में से 48 सीटों के उम्मीदवार किए घोषित भाजपा समाचार

    योगी आदित्यनाथ

    नेपाल विमान हादसा: मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये मुआवजा देगी योगी सरकार उत्तर प्रदेश
    जैकी श्रॉफ ने योगी आदित्यनाथ की सिनेमाघरों में पॉपकॉर्न की कीमतें कम करने की मांग जैकी श्रॉफ
    सुनील शेट्टी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांगी मदद, 'बायकॉट ट्रेंड' को बताया खतरनाक बायकॉट ट्रेंड
    योगी आदित्यनाथ के पहनावे पर पूर्व कांग्रेस सांसद की टिप्पणी, कहा- भगवा मत पहनो, आधुनिक बनो कांग्रेस समाचार

    समाजवादी पार्टी

    उत्तर प्रदेश: लखनऊ में गिरी इमारत मामले में सपा विधायक का बेटा हिरासत में उत्तर प्रदेश
    भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े सवाल पर अखिलेश यादव बोले- भाजपा और कांग्रेस दोनों एक हैं उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में OBC को नहीं मिलेगा आरक्षण, हाई कोर्ट का अहम फैसला अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
    उत्तर प्रदेश: योगी सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए सपा नेताओं को फंसा रही- अखिलेश उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश

    गणतंत्र दिवस समारोह में योगी के बगल में बैठने के लिए नेताओं में होड़, वीडियो वायरल गणतंत्र दिवस
    उत्तर प्रदेश: लखनऊ में इमारत के मलबे से सुरक्षित निकला बच्चा, डोरेमोन देखकर बचाई जान लखनऊ
    उत्तर प्रदेश: बच्ची से रेप के दोषी को उम्रकैद की सजा, 8 महीने के अंदर फैसला रेप
    उत्तर प्रदेश: आगरा में धर्मशाला की खुदाई के दौरान मकान ढहे, कई मलबे में फंसे आगरा

    अखिलेश यादव

    तेलंगाना: चंद्रशेखर राव का शक्ति प्रदर्शन; रैली में जुटेंगे केजरीवाल, अखिलेश और वामपंथी नेता तेलंगाना
    कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में अखिलेश यादव के शामिल नहीं होने के क्या मायने हैं? राहुल गांधी
    राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल नहीं होंगे अखिलेश यादव और मायावती- रिपोर्ट भारत जोड़ो यात्रा
    सपा प्रमुख अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं होंगे  भारत जोड़ो यात्रा

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023