Loading...
JDU-भाजपा में मतभेद की खबरों के बीच ललन सिंह सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार से मिले
बिहार में JDU-भाजपा में मतभेद की खबरों के बीच बैठकों के दौर जारी है (फाइल तस्वीर)

JDU-भाजपा में मतभेद की खबरों के बीच ललन सिंह सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार से मिले

लेखन आबिद खान
Nov 14, 2026
10:48 am

क्या है खबर?

जनता दल यूनाइटेड (JDU) के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने शुक्रवार शाम को केंद्रीय पंचायती राज मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह से मुलाकात की। इससे कुछ घंटे पहले ही ललन ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की थी। मुलाकातों का ये दौर ऐसे समय हुआ है, जब बिहार में भाजपा और JDU के बीच मतभेद की अटकलें हैं। हालांकि, दोनों पार्टियों ने इन मुलाकातों को सामान्य बैठक बताया।

बयान

उपमुख्यमंत्री बोले- मुलाकात में कुछ भी असामान्य नहीं

नीतीश ने उपमुख्यमंत्री और जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी के साथ ललन से मुलाकात की।

इसके बाद विजय ने कहा, "नीतीश कुमार का ललन सिंह के आवास पर जाना कोई असामान्य बात नहीं है। वह अक्सर वरिष्ठ नेताओं के आवासों पर जाया करते थे। लोग इस घटना को बेवजह बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने की कोशिश कर रहे हैं।"

बैठकों से ठीक पहले मुख्यमंत्री चौधरी ने घोषणा की कि कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन पुल का नाम नीतीश के नाम पर रखा जाएगा।

मतभेद

क्यों लग रही हैं JDU-भाजपा में मतभेद की अटकलें?

दरअसल, विधान परिषद चुनावों के बाद आरोप लगे थे कि कुछ भाजपा नेताओं ने JDU उम्मीदवारों के खिलाफ काम किया था।

हाल ही में भाजपा के बिहार प्रभारी रह चुके धर्मेंद्र प्रधान को दोनों पार्टियों के बीच लंबित मुद्दों को सुलझाने के लिए पटना बुलाया गया था।

वहीं, NDA के अन्य सहयोगी दलों के नेताओं- चिराग पासवान और जीतन राम मांझी- के बीच टकराव ने स्थिति को और जटिल बना दिया है।

ADVERTISEMENT