NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / महाराष्ट्र: अगर ऐसा करती है शिवसेना तो उसके साथ सरकार बनाने को तैयार NCP
    महाराष्ट्र: अगर ऐसा करती है शिवसेना तो उसके साथ सरकार बनाने को तैयार NCP
    1/7
    राजनीति 1 मिनट में पढ़ें

    महाराष्ट्र: अगर ऐसा करती है शिवसेना तो उसके साथ सरकार बनाने को तैयार NCP

    लेखन मुकुल तोमर
    Nov 10, 2019
    12:04 pm
    महाराष्ट्र: अगर ऐसा करती है शिवसेना तो उसके साथ सरकार बनाने को तैयार NCP

    महाराष्ट्र में सरकार के गठन पर भाजपा और शिवसेना में सहमति नहीं बनने के बाद राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शनिवार को सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते भाजपा को सरकार बनाने का न्योता दिया है। इस बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने एक महत्वपूर्ण संकेत देते हुए कहा है कि अगर शिवसेना भाजपा की सरकार गिराने के लिए उसके खिलाफ वोटिंग करती है तो वो शिवसेना के साथ एक वैकल्पिक सरकार बनाने की कोशिश करेगी।

    2/7

    क्यों फंसा है महाराष्ट्र में सरकार के गठन पर पेंच?

    दरअसल, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में किसी भी एक पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। चुनाव में भाजपा को 105, शिवसेना को 56, कांग्रेस को 44 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) को 54 सीटें मिली हैं। हालांकि चुनाव में भाजपा और शिवसेना गठबंधन में लड़े थे और जनता ने उन्हें स्पष्ट बहुमत दिया था। लेकिन सत्ता के बंटवारे और मुख्यमंत्री पद को लेकर उनमें सहमति नहीं बनी, जिसके कारण सरकार का गठन नहीं हो पाया।

    3/7

    शुक्रवार को फडणवीस ने दिया इस्तीफा

    शिवसेना के साथ इसी टकराव के बीच भाजपा के देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उनकी सरकार का कार्यकाल शनिवार को खत्म हो रहा था। इस्तीफे के बाद फडणवीस ने शिवसेना पर जमकर निशाना साधा और कहा कि ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद साझा करने को लेकर कोई वादा नहीं किया गया था। शिवसेना के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला करने पर फडणवीस ने कहा था कि इसे सहन नहीं किया जा सकता।

    4/7

    न्योते पर विचार के लिए महाराष्ट्र भाजपा के शीर्ष नेताओं की बैठक

    इस बीच राज्यपाल के पास सरकार बनाने का दावा करने के लिए भी शनिवार तक का समय था। लेकिन किसी पार्टी के दावा न करने के बाद राज्यपाल कोश्यारी ने सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते भाजपा को सरकार बनाने का न्योता दिया। उन्होंने भाजपा विधायक दल के नेता फडणवीस से राज्य में सरकार बनाने की इच्छा और क्षमता के बारे में पूछा है। इस न्योते पर विचार करने के लिए महाराष्ट्र भाजपा के शीर्ष नेता आज एक बैठक करेंगे।

    5/7

    NCP नेता नवाब मलिक बोले, राज्यपाल सुनिश्चित करें भाजपा के पास बहुमत है या नहीं

    इस बीच शरद पवार की NCP सारे मामले पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। राज्यपाल के न्योते के बाद NCP नेता नवाब मलिक ने कहा, "राज्यपाल को ये सुनिश्चित करना चाहिए भाजपा के पास बहुमत है या नहीं, वर्ना विधायकों की खरीद-फरोख्त होगी।"

    6/7

    "भाजपा सरकार गिरने पर राज्य हित में बनाएंगे वैकल्पिक सरकार"

    शिवसेना के साथ वैकल्पिक सरकार बनाने का संकेत देते हुए मलिक ने कहा, "इसके बावजूद अगर भाजपा सरकार बनाती है तो हम विधानसभा के पटल पर उसके खिलाफ वोट करेंगे। अगर भाजपा सरकार गिरती है तो राज्य हित में हम एक वैकल्पिक सरकार बनाने की कोशिश करेंगे। हम देखेंगे कि शिवसेना भाजपा सरकार को गिराने के लिए विधानसभा में उसके खिलाफ वोट करती है या नहीं।"

    7/7

    शिवसेना और कांग्रेस लगा चुकी हैं भाजपा पर खरीद-फरोख्त की कोशिश का आरोप

    बता दें कि इस पूरे गतिरोध में एक मुद्दा विधायकों की खरीद-फरोख्त का भी है, जिसकी तरह मलिक ने अपने बयान में इशारा किया। शिवसेना और कांग्रेस ने भाजपा पर 25-50 करोड़ रुपये में उनके विधायक खरीदने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। अपने विधायकों से बचाने के लिए जहां शिवसेना ने उन्हें मुंबई के एक होटल में शिफ्ट कर दिया है, वहीं कांग्रेस अपने विधायक को जयपुर के एक होटल में रख रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    महाराष्ट्र
    शिवसेना समाचार
    देवेंद्र फडणवीस
    शरद पवार
    भाजपा समाचार
    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)
    विधानसभा

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस ने दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, अब आगे क्या? नरेंद्र मोदी
    महाराष्ट्र: भाजपा से बचाने के लिए शिवसेना के बाद कांग्रेस ने अपने विधायकों को होटल भेजा जयपुर
    महाराष्ट्र की उथल-पुथल में नया मोड़, अगले दो दिन अपने विधायकों को होटल में रखेगी शिवसेना भारतीय जनता पार्टी
    महाराष्ट्र: भाजपा और शिवसेना के बीच चल रही बैकडोर बातचीत में क्या खिचड़ी पक रही है? भारतीय जनता पार्टी

    शिवसेना समाचार

    महाराष्ट्र: पहली बार आमने-सामने नहीं हैं भाजपा और शिवसेना, पढ़ें 30 साल की "दोस्ती" का इतिहास नरेंद्र मोदी
    निर्दलीय विधायक का दावा; फडणवीस के संपर्क में 25 शिवसेना विधायक, तोड़ने में नहीं लगेगी देर महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: शिवसेना के साथ सरकार बनाने को तैयार NCP, बाहर से समर्थन देगी कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी
    'महाराष्ट्र के हित' के लिए शिवसेना ने दिए कांग्रेस और NCP से हाथ मिलाने के संकेत हरियाणा

    देवेंद्र फडणवीस

    उद्धव ठाकरे बोले- कांग्रेस और NCP के साथ बातचीत जारी, शिवसैनिक को मुख्यमंत्री बनाना मकसद भारतीय जनता पार्टी
    ट्विटर यूज़र बोले- 'नायक' अनिल कपूर को बनाओ महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री, अभिनेता ने दिया जवाब भारतीय जनता पार्टी
    मुख्यमंत्री पद पर दावा छोड़ने पर शिवसेना को कई अहम मंत्रालय देने को तैयार भाजपा भारतीय जनता पार्टी
    शिवसेना के 50-50 फॉर्मूले पर बोले फडणवीस, मैं ही रहूंगा पांच साल के लिए मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी

    शरद पवार

    अपने अखबार 'सामना' में शिवसेना का भाजपा पर हमला, सत्ता की धौंस नहीं चलेगी भारतीय जनता पार्टी
    लोकसभा चुनाव: EC ने जारी किए आंकड़े, सबसे अधिक इस पार्टी के उम्मीदवारों की जमानत जब्त बिहार
    25,000 करोड़ रुपये के घोटाले में आया शरद पवार का नाम, बोले- खुद ED से मिलूंगा भारतीय जनता पार्टी
    नई स्टैंडिंग कमेटियों का गठन, राहुल रक्षा और चिदंबरम विदेश मामलों की कमेटी में शामिल शशि थरूर

    भाजपा समाचार

    कोर्ट-केसों से लेकर मंदिर-मस्जिद विवाद तक, जानें सदियों पुराने अयोध्या विवाद का पूरा इतिहास लालकृष्ण आडवाणी
    क्या मोदी को 'डिवाइडर इन चीफ' कहने के लिए रद्द हुई पत्रकार की ओवरसीज भारतीय नागरिकता? भारत की खबरें
    कर्नाटक: कांग्रेस-JD(S) सरकार गिराने में मदद के लिए येदियुरप्पा ने दिए 1,000 करोड़ रुपये- पूर्व विधायक कर्नाटक
    उत्तर प्रदेश: एक और भाजपा नेता पर लगा महिला के यौन उत्पीड़न का आरोप, जानें मामला भारतीय जनता पार्टी

    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)

    चुनाव नतीजे: महाराष्ट्र की राजनीति के बड़े चेहरों में कौन जीता, कौन हारा? जानें भारतीय जनता पार्टी
    मुख्यमंत्री पद को लेकर आमने-सामने आएंगे भाजपा-शिवसेना? उद्धव ठाकरे ने कही 50-50 फॉर्मूले की बात भारतीय जनता पार्टी
    महाराष्ट्र: सत्ता वापसी की ओर भाजपा-शिवसेना गठबंधन, जानें कौन कितनी सीटों पर आगे भारतीय जनता पार्टी
    महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों में इन 10 दिग्गजों पर हैं सबकी निगाहें हरियाणा

    विधानसभा

    महिला सुरक्षा के लिए दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, कल से तैनात होंगे 13,000 बस मार्शल दिल्ली
    भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए खट्टर, रविवार को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ हरियाणा
    हरियाणा: भाजपा को मिला JJP का समर्थन, राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा करेंगे खट्टर हरियाणा
    हरियाणा में भाजपा द्वारा सरकार गठन की खबरों पर क्या बोले भूपेंद्र सिंह हुड्डा? हरियाणा
    अगली खबर

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023