NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / देवी काली पर दिए बयान से बढ़ी सांसद महुआ मोइत्रा की मुसीबत, दर्ज हुई शिकायत
    देवी काली पर दिए बयान से बढ़ी सांसद महुआ मोइत्रा की मुसीबत, दर्ज हुई शिकायत
    राजनीति

    देवी काली पर दिए बयान से बढ़ी सांसद महुआ मोइत्रा की मुसीबत, दर्ज हुई शिकायत

    लेखन भारत शर्मा
    July 06, 2022 | 03:14 pm 1 मिनट में पढ़ें
    देवी काली पर दिए बयान से बढ़ी सांसद महुआ मोइत्रा की मुसीबत, दर्ज हुई शिकायत
    देवी काली पर दिए बयान से बढ़ी सांसद महुआ मोइत्रा की मुसीबत।

    फिल्म काली के पोस्टर को लेकर छिड़े विवाद के बीच देवी काली पर दिए गए बयान को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा की मुसीबत बढ़ती जा रही है। उनके बयान पर विवाद छिड़ने के बाद जहां TMC ने खुद को इससे दूर कर लिया, वहीं अब सांसद मोइत्रा ने TMC के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को अनफॉलो कर दिया है। इधर, उनके बयान से उग्र हुई भाजपा ने अब सांसद मोइत्रा के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करा दी है।

    मोइत्रा ने देवी काली को लेकर क्या दिया था बयान?

    कोलकाता में इंडिया टूडे कॉक्लेव ईस्ट में सांसद मोइत्रा ने कहा था, "मेरे लिए देवी काली मांस भक्षण करने वाली एवं मदिरा स्वीकार करने वाली देवी हैं। यदि आप भूटान जाते हैं तो आप पाते हैं कि वहां पूजा करते समय लोग अपने देवता को मदिरा चढ़ाते हैं। इसी तरह यदि आप उत्तर प्रदेश जाते हैं और कहते हैं कि आप अपने देवता को प्रसाद के तौर पर मदिरा अर्पित करते हैं तो वो कहेंगे कि यह तो ईशनिंदा है।"

    "मुझे काली के उस स्वरूप की कल्पना करने का है अधिकार"

    सांसद मोइत्रा ने आगे कहा, "यदि आप पश्चिम बंगाल की वीरभूम जिले की महत्वूपूर्ण शक्तिपीठ तारापीठ जाएंगे तो आप वहां साधुओं को धूम्रपान करते हुए देखेंगे। यह काली का स्वरूप है जिसकी लोग वहां पूजा करते हैं। मुझे हिंदुत्व के अंदर काली-उपासक होने के नाते काली के उस स्वरूप की कल्पना करने का अधिकार है और वह मेरी स्वतंत्रता है।' उनके इस बयान के बाद भाजपा उग्र हो गई और नेताओं ने इसका विरोध शुरू कर दिया।

    TMC ने बयान से खुद को किया अलग

    सांसद मोइत्रा के बयान के बाद भाजपा ने कड़ा प्रहार करते हुए पूछा था कि क्या यह हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने का पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी का आधिकारिक रूख है। इस पर TMC ने ट्वीट किया था, 'महुआ मोईत्रा द्वारा देवी काली पर की गई टिप्पणी और विचार उन्होंने निजी तौर पर दिए हैं और पार्टी उस पर किसी भी तरीके से मुहर नहीं लगाती है। TMC ऐसी किसी भी टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा करती है।'

    भाजपा नेता ने मोइत्रा के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

    इधर, बढ़ते विरोध के बीच भाजपा नेता जितेन चटर्जी ने सांसद मोइत्रा के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। इसके अलावा एक अन्य नेता भी शिकायत दर्ज कराई है। पश्चिम बंगाल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने पुलिस से मोइत्रा को तत्काल गिरफ्तार करने और TMC से उन्हें निलंबित करने की मांग की है। उन्होंने मां काली की प्रतिमा को लेकर विरोध प्रदर्शन करने का भी ऐलान किया है।

    शिकायत दर्ज होने के बाद सांसद मोइत्रा ने दी प्रतिक्रिया

    अपने खिलाफ शिकायत दर्ज होने के बाद सांसद मोइत्रा ने ट्वीट कर इस पर प्रतिक्रिया भी दी है। उन्होंने लिखा, 'ब्रिंग इट ऑन भाजपा, मैं मां काली की पूजा करती हूं। मैं किसी से नहीं डरती, न आपकी मूर्खता से, न आपके गुंडो से, न आपकी पुलिस से और निश्चित रूप से आपके ट्रोलर्स से भी नहीं। सत्य को किसी की जरूरत नहीं होती।' इससे पहले मोइत्रा ने अपने बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश करने की भी बात कही थी।

    फिल्म 'काली' के पोस्टर से खड़ा हुआ है विवाद

    यह विवाद फिल्म 'काली' के पोस्टर से शुरु हुआ है। इस पोस्टर को फिल्म निर्देशक लीना मणिमेकालाई ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस पोस्टर में मां काली की ड्रेस में एक महिला को दिखाया गया है, जो सिगरेट पीती नजर आ रही है। इस पोस्टर पर विवाद छिड़ गया है और निर्देशक के खिलाफ कार्रवाई के साथ फिल्म पर बैन लगाने की मांग की जा रही है। इसी विवाद पर बातचीत में सांसद मोइत्रा ने टिप्पणी की थी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    पश्चिम बंगाल
    कोलकाता
    तृणमूल कांग्रेस
    भाजपा समाचार
    विवादित बयान

    पश्चिम बंगाल

    कोलकाता: आधी रात को दीवार फांदकर ममता बनर्जी के घर में घुसा व्यक्ति, गिरफ्तार कोलकाता
    इस युवक ने अमेजन और गूगल की नौकरी ठुकराई, फेसबुक से मिला 1.8 करोड़ का ऑफर फेसबुक
    पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में स्थित ये पर्यटन स्थल हैं देखने लायक ट्रेवल टिप्स
    इस राज्य में स्वास्थ्य अधिकारी के 1,200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन नौकरियां

    कोलकाता

    कोलकाता में मिला पोलियो वायरस, क्या इससे देश को चिंतित होने की जरूरत है? पश्चिम बंगाल
    कोलकाता: ऑफिस पार्टी में शराब पीने के बाद सहकर्मियों ने किया महिला के साथ गैंगरेप रेप
    कोलकाता: कांस्टेबल ने बांग्‍लादेश उप उच्‍चायोग के बाहर गोलीबारी कर की आत्महत्या, महिला की भी मौत पश्चिम बंगाल
    कोलकाता के घर में मृत मिले दंपति, हत्या का संबंध शेयर मार्केट से होने की संभावना हत्या

    तृणमूल कांग्रेस

    राज्यसभा के 31 प्रतिशत सांसद दागी, 87 प्रतिशत हैं करोड़पति कांग्रेस समाचार
    कौन हैं विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा और कैसा रहा उनका राजनीतिक सफर? यशवंत सिन्हा
    राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार होंगे पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा यशवंत सिन्हा
    वित्त वर्ष 2020-21 में भाजपा को मिला 477 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 6.4 गुना अधिक कांग्रेस समाचार

    भाजपा समाचार

    जी न्यूज के एंकर रोहित रंजन को गिरफ्तार करने पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस, गाजियाबाद पुलिस ने बचाया छत्तीसगढ़
    राहुल गांधी का डॉक्टर्ड वीडियो शेयर करने के मामले में भाजपा नेताओं के खिलाफ FIR राहुल गांधी
    महाराष्ट्र: स्पीकर चुनाव के नतीजों में फ्लोर टेस्ट के लिए क्या संकेत? महाराष्ट्र
    जम्मू: ग्रामीणों ने दबोचे लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी, एक दहशतगर्द भाजपा IT सेल का प्रमुख जम्मू-कश्मीर

    विवादित बयान

    राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर विवादित टिप्पणी, राम गोपाल के खिलाफ शिकायत दर्ज बॉलीवुड समाचार
    पैगंबर विवाद: विवादित टिप्पणियों से देश की छवि को पहुंचा नुकसान- NSA डोभाल अजित डोभाल
    कश्मीरी पंडितों पर दिए बयान पर घिरीं साई पल्लवी, पुलिस शिकायत दर्ज दक्षिण भारतीय सिनेमा
    शुक्रवार को देश के कई इलाकों में हुए हिंसक प्रदर्शन, रांची में दो की मौत पश्चिम बंगाल
    अगली खबर

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023