LOADING...
मायावती ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में गठबंधन को अफवाह बताया, कहा- अकेले लड़ेगी BSP
मायावती ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी

मायावती ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में गठबंधन को अफवाह बताया, कहा- अकेले लड़ेगी BSP

लेखन गजेंद्र
Feb 18, 2026
01:46 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती ने 2027 में होने वाले राज्य विधानसभा के चुनाव में गठबंधन करने की खबरों को बताया है। उन्होंने बुधवार को एक बयान जारी करते हुए कहा कि इस तरह की खबरें पूरी तरह से झूठ, मनगढ़ंत और अफवाह है कि वह किसी पार्टी के साथ गठबंधन करके उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि वह पहले भी इस तरह की खबरों को नकार चुकी हैं।

बयान

कांशीराम की पुण्यतिथि पर की थी सार्वजनिक घोषणा- मायावती

मायावती ने अपने बयान में कहा कि उन्होंने पिछले साल 9 अक्टूबर को BSP के संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर लखनऊ में आयोजित विशाल महारैली में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया था, जिसके बाद इस पर चर्चा की कोई संभावना नहीं बचती है। उन्होंने गठबंधन की खबरों को BSP विरोधी एजेंडा बताया और कहा कि BSP मतदाताओं को पता है कि भाजपा, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की सोच अंबेडकर विरोधी है, गठबंधन से BSP को नुकसान होता है।

चुनाव

2007 की तरह बनाएंगे पूर्ण बहुमत की सरकार- मायावती

मायावती ने कहा कि 2027 के मिशन से ध्यान भटकाने के लिए BSP को लेकर गलत प्रचार किया जा रहा है, ऐसे में लोग बिल्कुल भी गलत बातों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि सभी पार्टियां मुस्लिम मतदाताओं को लेकर केवल बयानबाजी करती हैं, जबकि BSP उनका असली प्रतिनिधित्व करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे "हाथी की मस्त चाल" की तरह चलें और 2007 की तरह अकेले लड़कर 2027 के चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएं।

Advertisement