NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / गेस्ट हाउस कांड के 24 साल बाद पहली बार एक साथ नजर आएंगे मायावती और मुलायम
    राजनीति

    गेस्ट हाउस कांड के 24 साल बाद पहली बार एक साथ नजर आएंगे मायावती और मुलायम

    गेस्ट हाउस कांड के 24 साल बाद पहली बार एक साथ नजर आएंगे मायावती और मुलायम
    लेखन प्रमोद कुमार
    Apr 19, 2019, 11:17 am 1 मिनट में पढ़ें
    गेस्ट हाउस कांड के 24 साल बाद पहली बार एक साथ नजर आएंगे मायावती और मुलायम

    उत्तर प्रदेश की राजनीति में मशहूर गेस्ट हाउस कांड को 24 साल हो गए हैं। इन सालों के दौरान मुलायम सिंह और मायावती कभी एक-दूसरे के साथ नहीं देखे गए। आज यह हकीकत बदलने जा रही है। 1995 के गेस्ट हाउस कांड के बाद शुक्रवार को पहली बार मायावती और मुलायम एक मंच पर होंगे। मैनपुरी में होने वाली सपा-बसपा-रालोद गठबंधन की रैली में मायावती कभी अपने धुर-विरोधी रहे मुलायम के लिए वोट मांगेंगी। ये राजनीति भी क्या न कराये!

    ये नेता करेंगे रैली को संबोधित

    शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में गठबंधन की इस रैली में सूबे के कई बड़े नेता शामिल होंगे। मैनपुरी के क्रिश्चिय फील्ड में होने वाली इस रैली में सबकी निगाहें मायावती और मुलायम सिंह पर टिकी होंगी। इन दोनों नेताओं के अलावा इसमें अखिलेश यादव, डिंपल यादव, राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख अजित सिंह शामिल होंगे। इस रैली से यह संदेश देने की कोशिश की जाएगी कि सपा और बसपा सालों की कड़वाहट भुलाकर भाजपा के खिलाफ लड़ने के लिए एकजुट हैं।

    मैनपुरी में 29 अप्रैल को होगी वोटिंग

    मैनपुरी लोकसभा सीट पर तीसरे चरण के तहत 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। पहले कहा जा रहा था कि मुलायम सिंह इस रैली में शामिल नहीं होंगे, लेकिन कहा जा रहा है कि खुद मुलायम सिंह ने इसमें भाग लेने की पुष्टि की है।

    1993 में साथ चुनाव लड़ी थीं सपा और बसपा

    साल 1992 में बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद उत्तर प्रदेश में ध्रुवीकरण चरम पर था। 1993 में राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। इन चुनावों में सपा को 109 और बसपा को 67 सीटें मिली थीं। दोनों पार्टियों ने गठबंधन कर सरकार बनाई। हालांकि, दोनों के बीच यह गठबंधन ज्यादा दिन नहीं चला और बसपा ने सरकार से अपना समर्थन वापस लेने की घोषणा कर दी। इससे मुलायम सिंह की सरकार गिर गई।

    इसी बीच हुआ गेस्ट हाउस कांड

    यह 2 जून, 1995 का दिन था। मायावती ने सपा से अपना समर्थन लेने का फैसला लेने के बाद लखनऊ के गेस्ट हाउस में अपने विधायकों की बैठक बुलाई। उधर सपा कार्यकर्ताओं को इस बात की भनक लग गई कि मायावती इस बैठक में भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने की रणनीति बनाएगी। कुछ ही देर में वहां सैंकड़ों सपा कार्यकर्ता जमा हो गए और उन्होंने बैठक में खलल डालना और बसपा कार्यकर्ताओं से मार-पीट शुरू कर दी।

    कमरे में छिप गई थीं मायावती

    मारपीट और हुड़दंग को देखकर मायावती ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। सपा कार्यकर्ता इस कमरे के दरवाजे पीट रहे थे। कमरे में मायावती के साथ बंद अन्य लोगों ने सोफा और मेज लगाकर दरवाजे को खुलने से बचाया। बीबीसी के मुताबिक, इस दौरान बसपा के नेता पुलिस अधिकारियों को फोन लगाते रहे, लेकिन किसी ने भी इन नेताओं के फोन नहीं उठाये। बसपा ने आरोप लगाया कि भीड़ मायावती को मारने की कोशिश कर रही थी।

    उस समय लखनऊ के SSP थे वर्तमान DGP ओपी सिंह

    वर्तमान में उत्तर प्रदेश में DGP ओपी सिंह लखनऊ के SSP थे। घटना के वक्त वे घटनास्थल पर मौजूद थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने इस घटना को रोकने के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं किए। इसके दो दिन बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था।

    अगले दिन मायावती ने संभाली सत्ता

    इस कांड के अगले दिन 3 जून, 1995 को मायावती ने भाजपा के साथ मिलकर राज्य की सत्ता संभाल ली। इसके साथ ही सपा और बसपा के बीच ऐसी दूरियां आईं जो लगभग 24 साल तक चलीं। बताया जाता है कि मायावती का मानना है कि इस कांड में उनकी जान लेने की कोशिश की गई थी, ताकि बसपा को खत्म किया जा सके। इसके बाद दोनों पार्टियां हर चुनाव में एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में उतरीं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    मायावती
    मुलायम सिंह यादव
    उत्तर प्रदेश
    अखिलेश यादव

    मायावती

    अतीक अहमद की पत्नी से पीछा छुड़ाएगी बसपा, प्रयागराज मेयर चुनाव के लिए आवेदन मंगाए बहुजन समाज पार्टी
    उत्तर प्रदेश: रामचरितमानस विवाद पर मायावती बोलीं- सपा का राजनीतिक रंग सामने आया उत्तर प्रदेश
    राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल नहीं होंगे अखिलेश यादव और मायावती- रिपोर्ट भारत जोड़ो यात्रा
    मायावती को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए तो विपक्ष के साथ जाने को तैयार- बसपा नीतीश कुमार

    मुलायम सिंह यादव

    सपा कार्यकर्ता ने टिकट न मिलने पर अखिलेश यादव का पुतला फूंका, मुलायम की तस्वीर जलाई अखिलेश यादव
    मैनपुरी उपचुनाव: सपा उम्मीदवार डिंपल यादव रिकॉर्ड अंतर से जीतीं, भाजपा उम्मीदवार को हराया उत्तर प्रदेश
    राजकीय सम्मान के साथ हुआ मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार, बेटे अखिलेश ने दी मुखाग्नि नरेंद्र मोदी
    दिवंगत मुलायम सिंह यादव पर बन चुकी है बायोपिक, जानिए फिल्म से जुड़ी बातें बॉलीवुड समाचार

    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश: आगरा में गरीबों की दुकानों पर चला बुलडोजर, मिट्टी के बर्तनों को तोड़ा आगरा
    कानपुर: पुलिस ने 100 वर्षीय महिला पर किया रंगदारी का मुकदमा, बातचीत करने में है अक्षम कानपुर
    लोकसभा चुनाव में भाजपा काट सकती है वरुण गांधी का टिकट, दिखाए थे बगावती सुर वरुण गांधी
    कानपुर: 3 चोरों ने चुराई वैन, लेकिन किसी को नहीं आता था चलाना; फिर किया ये कानपुर

    अखिलेश यादव

    उत्तर प्रदेश: अखिलेश यादव ने शेयर किया जलभराव का फेक वीडियो, फैक्ट चेक में खुली पोल उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: लखनऊ के सरकारी पार्क में खुले में लगा दिया लकड़ी का फर्नीचर, हुआ खराब  उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव: भाजपा ने जारी किया 'गुंडे पुकारते हैं, अखिलेश आइए' गीत, सुनिए उत्तर प्रदेश
    नीतीश कुमार आज ममता बनर्जी और अखिलेश यादव से मिलेंगे, विपक्षी एकता पर होगी बात नीतीश कुमार

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023