Loading...
मल्लिकार्जुन खड़गे ने सांसद इमरान मसूद को हिदायत दी, कहा- बातों से ज्यादा काम करना है
मल्लिकार्जुन खड़गे ने सांसद इमरान मसूद को हिदायत दी

मल्लिकार्जुन खड़गे ने सांसद इमरान मसूद को हिदायत दी, कहा- बातों से ज्यादा काम करना है

लेखन गजेंद्र
Nov 26, 2026
03:44 pm

क्या है खबर?

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उत्तर प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद इमरान मसूद को लगातार आ रहे उनके बयानों को लेकर हिदायत दी है। लखनऊ में आयोजित 'संविधान रक्षा मार्च' में खड़गे ने मसूद का नाम लेकर कहा कि वह कभी-कभी उनको टीवी पर सुनते हैं, जो जोश से बात करते हैं, लेकिन हमें बातों के ज्यादा काम करना है। बता दें कि मसूद समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर लगातार तीखे बयान दे रहे हैं।

सलाह

क्या बोले खड़गे?

खड़गे ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित सभा में कहा, "मैं रोज कभी-कभी टीवी पर सुनता हूं, जो काफी जोश के साथ अपनी बात करते हैं, इमरान मसूद जी। लेकिन हमको बातों से ज्यादा काम भी करना है, इसलिए हम लोग जितना मिलकर काम करेंगे, उतना ही आगे बढ़ेंगे। इमरान मसूद जी संसद में हैं और हमेशा पार्टी के लिए लड़ते हैं और लड़कर अपनी बात को मनाने की कोशिश करते हैं।"

ट्विटर पोस्ट

खड़गे का बयान

ADVERTISEMENT

बयान

खड़गे ने क्यों दी हिदायत?

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव है, जिसमें कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (SP) का गठबंधन हैं, लेकिन सीट बंटवारे पर बात नहीं बन रही।

पिछले दिनों SP ने कांग्रेस को 26 सीटों का प्रस्ताव दिया, जिससे मसूद भड़क गए और कहा कि वह SP से भीख नहीं मांग रहे।

बता दें कि कांग्रेस और SP का 4 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सीट बंटवारे पर बात कर रहा है, जिसमें मसूद भी शामिल हैं। मसूद रोजाना मीडिया को बयान दे रहे हैं।

ADVERTISEMENT