
आयकर नोटिस के बाद कैबिनेट मंत्री संजय शिरसाट का वीडियो आया, नकदी से भरा बैग दिखा
क्या है खबर?
महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे गुट के विधायकों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। संजय गायकवाड़ के बाद अब सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट फंसते दिख रहे हैं। दरअसल, छत्रपति संभाजीनगर से विधायक शिरसाट को गुरुवार को आयकर विभाग ने संपत्ति के मामले में एक नोटिस दिया था। इसके बाद शुक्रवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें नकदी से भरा बैग उनके कमरे में देखा गया है और शिरसाट बिस्तर पर बैठकर धूम्रपान कर रहे हैं।
ट्विटर पोस्ट
शिवसेना विधायक का वीडियो आया सामने
महाराष्ट्र के मंत्री संजय सिरसाठ का वीडियो वायरल
— Nunu (@Dreams_realites) July 11, 2025
◆ वीडियो में सिगरेट पीते नजर आ रहे हैं कैबिनेट मंत्री संजय सिरसाठ
◆ उनके बगल में एक पैसों से भरा बैग भी रखा है 👇 pic.twitter.com/HngJbi1Re2
नोटिस
एक दिन पहले मिला है आयकर का नोटिस
विधायक शिरसाठ को एक दिन पहले ही 2019 और 2024 के बीच उनकी संपत्ति में वृद्धि के संबंध में आयकर विभाग ने नोटिस जारी किया है और जवाब मांगा है। बता दें कि विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे शिरसाठ पर पद का गलत उपयोग कर संपत्ति अर्जित करने और होटल और भूखंड खरीदने का आरोप लगाया था। इसके बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक होटल की नीलामी में अनियमितता की जांच के आदेश दिए थे।
वीडियो
वीडियो को लेकर शिवसेना ने घेरा
वीडियो को शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) सांसद संजय राउत ने एक्स पर साझा कर लिखा, 'इस रोमांचक वीडियो को आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भाई को देखना चाहिये! देश मे ये क्या चल रहा है! (महाराष्ट्र के एक मंत्री का ये वीडियो बहुत कुछ कहलाता है।) वीडियो में विधायक बनियान-शॉर्ट्स में बिस्तर पर बैठकर सिगरेट पीते हुए किसी से फोन पर बात कर रहे हैं। वहीं बगल में नकदी से भरा एक बैग रखा है।